Bankersadda Hindi   »   Quant Quiz For RBI/IBPS Update

Quant Quiz For RBI/IBPS Update

 Quant Quiz For RBI/IBPS Update | Bankersadda Hindi_0.1

निर्देश  (प्र. 1 – 3):  एक ठेकेदार एक परियोजना को 20 दिन में पूरा करने का ठेका लेता है जिसके अंतर्गत 5 मजदूरों  को सभी दिन लगातार काम करने की आवश्यकता होती है| लेकिन कार्य के आरम्भ होने से पहले क्लाइंट इसे निर्धारित समय से पहले पूरा करना चाहता है, तो ठेकेदार गणना करता है कि क्लाइंट द्वारा दिए गए समय तक कार्य पूरा करने के लिए उसे प्रत्येक दूसरे दिन 5 अतिरिक्त व्यक्तियों की वृद्धि करने की आवश्यकता है:
1.क्लाइंट जिस दिन परियोजना पूरा चाहता था उस दिन कितने व्यक्ति काम कर रहे थे?
(a) 5
(b) 10
(c) 20
(d)14
(e)इनमें से कोई नहीं

2.क्लाइंट जितने दिनों में अपना काम पूरा चाहता था उसकी संख्या ज्ञात कीजिए| 
(a) 15
(b) 10
(c) 8
(d) निर्धारित नहीं किया जा सकता
(e) इनमें से कोई नहीं

3.यदि आगे कार्य में 50% वृद्धि कर दी जाती है लेकिन ठेकेदार उसके बाद भी प्रति दूसरे दिन 5 मजदूर बढ़ा देता है तो कार्य समाप्त करने में क्लाइंट द्वारा निर्धारित आरंभिक समय से कितने अतिरिक्त दिनों की आवश्यकता होती है? 
(a) 1 दिन
(b) 2 दिन
(c) 5 दिन
(d) निर्धारित नहीं किया जा सकता
(e)इनमें से कोई नहीं

4.एक टंकी में 8 पाइप जोड़े जाते हैं| इनमें से कुछ प्रवेशिका पाइप हैं और शेष निकासी पाइप हैं| प्रत्येक प्रवेशिका पाइप अकेले टंकी को 8 घंटे में भर सकती है जबकि प्रत्येक पाइप जो टंकी को खाली करती है अर्थात निकासी पाइप अकेले टंकी को 6 घंटे में खाली करती है| जब टंकी पूरी भरी होती है तो यदि सभी पाइप खुली रखी जाएं तो टंकी को खाली करने में 6 घंटे लगेंगे| इनमें से कितनी प्रवेशिका पाइप हैं? 
(a) 2
(b) 4
(c) 5
(d) 6
(e) इनमें से कोई नहीं

5.एक टंकी में 2 प्रवेशिका पाइप हैं जो एक खाली टंकी को अकेले 12 घंटे और 15 घंटे में भर सकते हैं  और एक निकासी पाइप जो पूरी भरी टंकी को अकेले 8 घंटे में खाली कर सकती है| प्रवेशिका पाइप पूरे समय खुली रहती है लेकिन निकासी 2 घंटे बाद 1 घंटे के लिए खोली जाती है और फिर 2 घंटे के लिए बंद की जाती है और फिर से 1 घंटे के लिए खोल दी जाती है| टंकी के पूरा भरने तक निकासी पाइप से यह प्रक्रिया जारी रहती है| दी गई प्रक्रिया से टंकी को भरने में कितने घंटे लगेंगे?
(a) 8 घंटे 24 मिनट
(b) 10 घंटे 15 मिनट
(c) 9 घंटे 10 मिनट
(d) 9 घंटे 6 मिनट   
(e) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न संख्या (प्र. 6 – 7) के लिए निर्देश :8 पुरुष और  5 महिलाएं प्रतिदिन 6 घंटे कार्य करके एक काम को 4 दिनों में समाप्त कर सकते हैं| साथ ही 4 पुरुष और 5  महिलाएं प्रतिदिन 8 घंटे काम करके इसी काम को 5 दिनों में समाप्त कर सकते हैं| इसी तरह 5 लड़के प्रतिदिन 8 घंटे काम करके इसी काम को 30 दिन में पूरा कर सकते हैं|
6.यदि  4  पुरुष, 3 महिलाएं  और 4 लड़के एक साथ प्रतिदिन 5 घंटे काम करते हैं, तो वे काम कितने दिनों में समाप्त करेंगे?
(a) 3
(b) 4
(c) 8
(d) 6
(e) इनमें से कोई नहीं

7.यदि महिलाओं और बच्चों(लड़कों) को काम पर नहीं रखा जा सकता है तो काम को 6 दिनों में समाप्त करने के लिए जिसमें की प्रतिदिन 9 घंटे से अधिक काम नहीं किया जा सकता, कम से कम कितने पुरुषों की आवश्यकता होगी?
(a) 4
(b) 5
(c) 6
(d) 7
(e) इनमें से कोई नहीं

8. एक बस एक ऑटो से 10 बजे मिलती है जो कि एक ही दिशा में एक ही रास्ते से हरिद्वार की ओर जा रही है| बस 12.30 बजे हरिद्वार पहुंचती है और वहां 1 घंटे का विराम लेती है| बस उसी रास्ते से वापस लौटती है और उसी ऑटो से आधे घंटे बाद मिलती है|  ऑटो किस समय हरिद्वार पहुंचेगा?
(a) 3 बजे
(b) 4 बजे
(c) 3:30 बजे
(d) 5 बजे
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं 

9.  3 घंटे की यात्रा करने के बाद दुर्घटना ग्रस्त होने के कारण एक ट्रेन 1 घंटे के लिए रुक जाती है| इसके बाद ट्रेन अपनी आरंभिक चाल के 75% चाल से चलती है और गंतव्य स्थल तक 4 घंटे विलम्ब से पहुंचती है| यदि दुर्घटना इसी लाइन में 150 किमी की दूरी पर हुई होती तो ट्रेन को पहुँचने में 3.5 घंटे का विलम्ब होता| यात्रा की दूरी और ट्रेन की वास्तविक चाल ज्ञात कीजिए| 
(a) 1200 किमी , 100 किमी/घं
(b) 1200 किमी, 150 किमी/घं
(c) 1000 किमी, 75 किमी/घं
(d) 900 किमी, 125 किमी/घं
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं 

10. रवि कार से मुंबई से गोवा जाता है| कुछ समय बाद उसे अनुभव होता है कि वह निर्धारित समय पर यात्रा का केवल 75% भाग ही पूरा कर पाएगा या उसे पहुँचने में 3 घंटे का विलम्ब होगा, परिणामस्वरूप वह तत्काल अपनी चाल को दो गुना कर लेता है जिससे वह निर्धारित समय पर गोवा पहुँच जाता है| वह समय ज्ञात कीजिए जब रवि ने अपनी चाल परिवर्तित की?
(a) 3 घंटे 
(b) 4 घंटे
(c) 5 घंटे
(d) 6 घंटे
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं 

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me