List of Prime Ministers of India: भारत में बहुमत प्राप्त दल के नेता को प्रधानमंत्री का पद दिया जाता है. वर्ष 1947 से 2019 तक भारत में अब तक 15 प्रधानमंत्री बने हैं. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75 के तहत, प्रधानमंत्री की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है. भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर मोदी हैं.
प्रधानमंत्री के पद पर सबसे अधिक समय तक कार्य करने वाले पंडित जवाहर लाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे. जिन्होंने 6130 दिनों तक इस पद पर रह कर देश के लिए कार्य किया. इसके बाद इंदिरा गाँधी ने 5829 दिन व डॉ. मनमोहन सिंह ने 3656 दिन तक इस पद पर कार्य किया.
भारत के प्रधान मंत्रीयों की पूरी सूची
| क्रम. संख्या | प्रधान मंत्री | समय |
| 1 | पंडित जवाहरलाल नेहरू | 15 अगस्त 1947- 27 मई 1964 |
| 2 | गुलजारीलाल नंदा (अंतरिम) | 27 मई 1964- 9 जून 1964 |
| 3 | लाल बहादुर शास्त्री | 9 जून 1964 -11 जनवरी 1966 |
| 4 | गुलजारीलाल नंदा | 11 जनवरी 1966- 24 जनवरी 1966 |
| 5 | इंदिरा गांधी | 24 जनवरी 1966- 24 मार्च 1977 |
| 6 | मोरारजी देसाई | 24 मार्च 1977- 28 जुलाई 1979 |
| 7 | चरण सिंह | 28 जुलाई 1979- 14 जनवरी 1980 |
| 8 | इंदिरा गांधी | 14 जनवरी 1980- 31 अक्टूबर 1984 |
| 9 | राजीव गांधी | 31 अक्टूबर 1984- 2 दिसंबर 1989 |
| 10 | विश्व प्रताप सिंह | 2 दिसंबर 1989- 10 नवंबर 1990 |
| 11 | चंद्र शेखर | 10 नवंबर 1990-21 जून 1991 |
| 12 | पी. वी. नरसिम्हा राव | 21 जून 1991- 16 मई 1996 |
| 13 | अटल बिहारी वाजपेयी | 16 मई 1996-1 जून 1996 |
| 14 | एच. डी. देवगौड़ा | 1 जून 1996- 21 अप्रैल 1997 |
| 15 | इंद्र कुमार गुजराल | 21 अप्रैल 1997- 18 मार्च 1998 |
| 16 | अटल बिहारी वाजपेयी | 18 मार्च 1998- 22 मई 2004 |
| 17 | डॉ. मनमोहन सिंह | 22 मई 2004 -17 मई 2014 |
| 18 | नरेंद्र मोदी | 26 मई 2014 -अब तक |
Wilful defaulters issue : जानिए, क्या है विलफुल डिफाल्टर्स मामला
जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे जो अपने जीवन के अंतिम समय तक देश के प्रधान मंत्री बने रहे (1952-1964). वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में एक प्रमुख नेता थे. जिन्हें बच्चे प्यार से चाचा नेहरू भी कहते थे.
Also Read,
- विभिन्न बैंक परीक्षाओं के Question Papers in Hindi
- Bank Holidays 2020: जानिये वर्ष 2020 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक


