Bankersadda Hindi   »   Numerical Ability for SBI Clerk Prelims...

Numerical Ability for SBI Clerk Prelims Exam 2018: 7th April 2018 in Hindi

प्रिय छात्रों,

Numerical Ability for SBI Clerk Prelims Exam 2018
Numerical Ability for SBI Clerk Prelims 2018
संख्यात्मक क्षमता खंड बैंकिंग परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को काफी परेशान करता है. चूंकि प्रत्येक दूसरे अनुभाग का स्तर केवल जटिल और जटिल होता जा रहा है, इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह खंड भी आपको कठिनाई देगा. इस खंड में पूछे गये प्रश्न गणनात्मक और बहुत समय लेने वाले हैं. लेकिन एक बार उचित रणनीति, गति और सटीकता से प्रयास करने के बाद, यह खंड आपको परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करा सकता है. निम्नलिखित नवीनतम पैटर्न के Quantitative Aptitude के साथ अभ्यास करने में आपकी सहायता करने के लिए संख्यात्मक अभियोग्यता की क्विज़ प्रदान की गयी है.
Q1. अक्षय एक कार्य करना शुरू करता हैं और 15 दिनों तक कार्य करते हुए 36% कार्य पूरा करता हैं. कार्य पूरा करने के लिए, वह मोनिका को शामिल करता है और वह एक साथ कार्य करते हुए 20 दिनों में कार्य पूरा करते हैं. अक्षय और मोनिका की कार्य क्षमता का अनुपात कितना है
(a) 7 : 5
(b) 4 : 3
(c) 5 : 3
(d) 1 : 3
(e) 3 : 1

Q2. तीन नल A, B और C पानी के एक टैंक से जुड़े हैं और उनसे पानी के प्रवाह की दर 42 लीटर/घंटा, 56 लीटर/घंटा और 48 लीटर/घंटा है. नल A और B टैंक को भरते है और नल C इसे खाली करता है. यदि टैंक को पूर्णत:  भरने में 16 घंटे का समय लगता है, तो टैंक की क्षमता कितनी है?
(a) 146 लीटर
(b) 960 लीटर
(c) 800 लीटर
(d) 1200 लीटर
(e) 500 लीटर

Q3. एक 180 मीटर लंबी ट्रेन विपरीत दिशा में चलने वाली 270 मीटर लंबी ट्रेन को 10.8 सेकंड में पार करती है. यदि पहली ट्रेन की गति 60 किमी प्रति घंटा है, तो दूसरी ट्रेन की गति (किमी प्रति घंटा में) क्या है?
(a) 80 किमी प्रति
(b) 90 किमी प्रति
(c) 150 किमी प्रति
(d) निर्धारित नहीं किया जा सकता
(e) इनमें से कोई नहीं

Q4. एक ट्रेन और कार की गति के बीच का क्रमश: अनुपात 16:15 है. इसके अलावा एक बस 8 घंटे में 480 किलोमीटर की दूरी तय करती है. बस की गति ट्रेन की गति की तीन-चौथाई है. 6 घंटे में कार कितनी दूरी तय करेगी?
(a) 450 किलोमीटर
(b) 480 किलोमीटर
(c) 360 किलोमीटर
(d) 380 किलोमीटर
(e) 420 किलोमीटर

Q5. दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक कार्यक्रम में प्रवेश के लिए, लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों में से 90% पुरुष थे और शेष महिलाएं थी, लिखित परीक्षा में 60% पुरुष और 80% महिलाएं उत्तीर्ण होते है. लिखित परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों की कुल संख्या कितनी है, यदि उत्तीर्ण उम्मीदवारों की कुल संख्या 1240 थी ?
(a) 2,500
(b) 2,000
(c) 2,750
(d) 3,500
(e) इनमे से कोई नहीं

Directions (6-10): निम्नलिखित प्रश्नों में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या मान होना चाहिए? 

Numerical Ability for SBI Clerk Prelims Exam 2018: 7th April 2018 in Hindi | Bankersadda Hindi_2.1

Q8. 820.15 + 2379.85 + 140.01 × 4.99 =? 
(a) 4400
(b) 3900
(c) 3000
(d) 4000
(e) 4300

Q9. 649.8 का 39.97% ÷ 13.05 = 45.12 –? 
(a) 40
(b) 15
(c) 25
(d) 10
(e) 30

Q10. (674.87 + 59.98) ÷ 35.02 =? 
(a) 29
(b) 27
(c) 19
(d) 21
(e) 11

Directions (11-15): निम्नलिखित आलेखों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और दिए गये प्रश्नों का उत्तर दें:
छह अलग-अलग वर्षों में तीन अलग-अलग जिलों में नामांकित छात्रों की संख्या(हजारों में)


Numerical Ability for SBI Clerk Prelims Exam 2018: 7th April 2018 in Hindi | Bankersadda Hindi_3.1


Q11. वर्ष 2013 में पिछले वर्ष की तुलना में जिला-R में नामांकन लेने वाले छात्रों की संख्या में कितनी वृद्धि हुई थी?
(a) 115.5%
(b) 112.5%
(c) 15.5%
(d) 12.5%
(e) 16.5%

Q12. वर्ष 2014 में सभी तीनों जिलों में नामांकित छात्रों की संख्या और सभी वर्षों में जिला-Q में नामांकित छात्रों की संख्या के बीच का अंतर कितना है?
(a) 12,000
(b) 11,000
(c) 1,100
(d) 1,400
(e) 16,000

Q13. सभी वर्षों में जिला-P में नामांकित छात्रों की अनुमानित औसत संख्या कितनी है?
(a) 5,999
(b) 5,666
(c) 5,444
(d) 53,333
(e) 43,333

Q14. किस वर्ष में तीनों जिलों में नामांकित छात्रों की कुल संख्या दूसरी सर्वाधिक है?
(a) 2011
(b) 2012
(c) 2014
(d) 2013
(e) 2016

Q15. वर्ष 2016 में जिला-P और जिला -Q में नामांकित छात्रों की कुल संख्या, वर्ष 2014 में जिला-P में नामांकित छात्रों की कुल संख्या का कितना प्रतिशत है?
(a) 150
(b) 120
(c) 250
(d) 220
(e) 240





Numerical Ability for SBI Clerk Prelims Exam 2018: 7th April 2018 in Hindi | Bankersadda Hindi_4.1     Numerical Ability for SBI Clerk Prelims Exam 2018: 7th April 2018 in Hindi | Bankersadda Hindi_5.1    
Numerical Ability for SBI Clerk Prelims Exam 2018: 7th April 2018 in Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
     You may also like to Read:
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me