Bankersadda Hindi   »   National Civil Service Day 2022: राष्ट्रीय...

National Civil Service Day 2022: राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस, इतिहास, महत्व और विषय

National Civil Service Day 2022: राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस, इतिहास, महत्व और विषय | Bankersadda Hindi_1.1


भारत में प्रत्येक वर्ष 21 अप्रैल को ‘राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस’ मनाया जाता है। यह लोक प्रशासन में कार्यरत अधिकारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करने का दिन है। यह दिन विभिन्न विभागों में कार्यरत सिविल सेवकों को स्मरण करने के उपलक्ष्य में है, जो देश के नागरिकों को सेवा प्रदान कर रहे हैं। IAS, IPS और IFS के रूप में नियुक्त अधिकारी नागरिकों के सामने आने वाले विभिन्न सामाजिक मुद्दों को हल करने के लिए ज़मीनी स्तर पर कार्य करते हैं।



राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस का इतिहास (History Of The National Civil Service Day)

21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के रूप में चुना गया है। आज के ही दिन स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री, सरदार वल्लभभाई पटेल ने सन् 1947 में मेटकाफ हाउस, नई दिल्ली में प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के परिवीक्षाधीनों (Probationers of Administrative Services Officers) को संबोधित किया था। सरदार पटेल ने अपने अभिभाषण में सिविल सेवकों को ‘भारत का स्टील फ्रेम (Steel frame of India)’ कहा था। पहला राष्ट्रीय सेवा दिवस समारोह 21 अप्रैल, 2006 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।


World Heritage Day 2022



राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस का महत्व (Significance Of National Civil Service Day)

हमारे देश में सिविल सेवा में भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service – IAS), भारतीय पुलिस सेवा (Indian Police Service – IPS), भारतीय विदेश सेवा (Indian Foreign Service – IFS) और अखिल भारतीय सेवाओं और केंद्रीय सेवा ग्रुप A और ग्रुप B (All India Services and Central Services Group A and Group B) की व्यापक सूची शामिल है। यह दिन उन सभी को समर्पित है जो अपनी अनुकरणीय सेवाओं को मनाने (स्मरण करने) के लिए सिविल सेवा में शामिल हुए हैं। इस दिन वे आने वाले वर्षों की योजना भी बनाते हैं। इस दिन का उत्सव सिविल सेवा के अधिकारियों को जनता के लिए और अधिक कुशलता से काम करने के लिए प्रेरित करता है। केंद्र सरकार राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर विभिन्न विभागों के कार्यों का मूल्यांकन करती है।


Important Days in April 2022


Bank Holidays in April 2022

National Civil Service Day 2022: राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस, इतिहास, महत्व और विषय | Bankersadda Hindi_2.1

FAQs: National Civil Service Day 2022

प्रश्न. 1 राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस क्यों मनाया जाता है?

उत्तर: प्रत्येक वर्ष केंद्र सरकार सिविल सेवकों के लिए राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस मनाती है ताकि वे ख़ुद को नागरिकों के लिए पुनः समर्पित कर सकें तथा सार्वजनिक सेवा और काम में उत्कृष्टता के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं को नवीनीकृत कर सकें।


प्रश्न. 2 राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस का इतिहास क्या है?

उत्तर: राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस का इतिहास उपरोक्त लेख में दिया गया है।

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me