Bankersadda Hindi   »   Narinder Batra resigns: नरिंदर बत्रा ने...

Narinder Batra resigns: नरिंदर बत्रा ने क्यों FIH अध्‍यक्ष पद से दिया इस्‍तीफा, जानें वजह

Narinder Batra resigns: नरिंदर बत्रा ने क्यों FIH अध्‍यक्ष पद से दिया इस्‍तीफा, जानें वजह | Bankersadda Hindi_1.1


Narinder Batra resigns: नरिंदर बत्रा ने 18 जुलाई 2022 को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही वे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की सदस्यता भी छोड़ दी है। बता दें बत्रा को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (आईओए) का अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था, जब 25 मई 2022 को दिल्ली उच्च न्यायालय ने हॉकी इंडिया में ‘आजीवन सदस्य’ के पद को खत्म कर दिया था। बत्रा ने साल 2017 में हॉकी इंडिया के आजीवन सदस्य के रूप में ही IOA का चुनाव लड़ा और जीता था। 



बत्रा ने तीन अलग अलग पत्रों के जरिए आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (आईओए), अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) में अपने पदों से इस्तीफा दिया। उन्होंने एआईएच के कार्यकारी बोर्ड को लिखा कि निजी कारणों से मैं एफआईएच के अध्यक्ष पद से इस्तीफा सौंपता हूं।


नरिंदर बत्रा के खिलाफ आरोप 


बता दें नरिंदर बत्रा के खिलाफ आरोप लगाया गया है कि हॉकी इंडिया के कोष से उन्होंने 35 लाख रुपए का इस्तेमाल अपने निजी लाभ के लिए किया था. फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है।

नरिंदर बत्रा: एक नजर में


बत्रा पहली बार साल 2017 में आईओए अध्यक्ष बने थे और दोबारा अध्यक्ष पद हेतु चुनौती पेश करने के पात्र थे। पिछले साल दिसंबर में आईओए के चुनाव होने थे लेकिन चुनाव प्रक्रिया में संशोधन के वजह से ये निर्धारित समय पर नहीं हो पाए। बत्रा साल 2019 में आईओसी के सदस्य बने तथा बाद में उन्हें ओलंपिक चैनल आयोग का भी सदस्य बनाया गया था। 
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me