Bankersadda Hindi   »   Most Important Questions of Simple and...

Most Important Questions of Simple and Compound Interest for SBI PO

SI and CI questions

Q1. साधारण ब्याज दर पर निवेश की गयी एक राशि 8 वर्षो में अपनी तीन गुनी हो जाती
है. 20 वर्षो में यह राशि कितने गुनी हो जाएगी?
(a) 8 गुनी
(b) 7 गुनी
(c) 6 गुनी
(d) 9 गुनी
(e) इनमें से कोई नहीं



Q2. एक निश्चित राशि पर अर्जित साधारण ब्याज मूलधन का 9/16 है. यदि ब्याज दर
प्रतिशत की संख्या वर्षो की संख्या के बराबर है. तो राशि कितने समय तक ऋण पर दी
गयी थी?
Most Important Questions of Simple and Compound Interest for SBI PO | Bankersadda Hindi_1.1












Q3. यदि दर 2% बढ़ जाती है, तो एक निश्चित राशि पर अर्जित साधारण ब्याज 108 रूपये
बढ़ जाता है. यदि समय अवधि 2 वर्ष बढ़ जाती है, तो समान राशि पर साधारण ब्याज 180
रूपये बढ़ जाता है. राशि ज्ञात कीजिये?
(a) 1800रु.
(b) 3600रु.
(c) 5400रु.
(d) आंकड़े अपर्याप्त
(e) इनमें से कोई नहीं

Q4. एक निश्चित राशि पर 10% प्रतिवर्ष की दर से 3 वर्षो में अर्जित चक्रवृद्धि ब्याज
और साधारण ब्याज के बीच का अंतर 620 रु. है. यदि ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित
होता है तो मूलधन ज्ञात कीजिये?
(a) 2,00,000रु.
(b) 20,000रु.
(c) 10,000रु.
(d) 1,00,000रु.
(e) इनमें से कोई नहीं

Q5. दो समान राशि क्रमश: 4% और 4.5% की दर पर निवेश की जाती है. 7 वर्षो के अंत
में, पहली राशि पर अर्जित साधारण ब्याज दूसरी राशि पर अर्जित साधारण ब्याज से 31.50
रूपये अधिक है. प्रत्यके राशि ज्ञात कीजिये?
(a) 1,200रु.
(b) 600रु.
(c) 750रु.
(d) 900रु.
(e) इनमें से कोई नहीं

Q6. श्री.X ने एक राशि को 15% प्रतिवर्ष साधारण ब्याज दर पर 2 वर्षो के लिए निवेश
किया. यदि ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित होता तो उसे ब्याज के रूप में 450 रूपये
अधिक प्राप्त होते.
निवेश की गयी राशि
ज्ञात कीजिये?
(a) 22,000रु.
(b) 24,000रु.
(c) 25000रु.
(d) निर्धारित नहीं किया जा सकता
(e) इनमें से कोई नहीं

Q7. सुभाष 1500 रूपये के नकद अग्रिम भुगतान और फिर पहले वर्ष के अंत में 1,020 रूपये, दुसरे वर्ष के अंत
में 1,003 रूपये और तीसरे वर्ष के अंत में 990 रूपये के भुगतान की शर्तो के साथ एक
रेफ्रीजिरेटर खरीदता है. प्रति वर्ष 10% का ब्याज लिया जाता है. लागत मूल्य ज्ञात
कीजिये?
(a) 3,000रु.
(b) 2,000रु.
(c) 4,000रु.
(d) 5000रु.
(e) 4500रु.

Q8. एक व्यक्ति 2600रु.. की एक राशि के तीन भागो को क्रमश: 4%,6% और 8% प्रतिवर्ष
की साधारण ब्याज दर से निवेश करता है. वर्ष के अंत में, उसे तीनों भागो पर समान
ब्याज प्राप्त होता है. 4% की दर पर निवेश की गयी राशि ज्ञात कीजिये? 
(a) 200रु.
(b) 600रु.
(c) 800रु.
(d) 1200रु.
(e) इनमें से कोई नहीं

Q9. अरुण चार वर्ष की अवधि के लिए साधारण ब्याज पर एक निश्चित राशि निवेश करता है.
उसके द्वारा प्राप्त किया गया ब्याज पूर्व 6 वर्ष के लिए निवेश की गई राशि से
50% अधिक है
. प्रतिवर्ष प्रतिशत ब्याज दर ज्ञात कीजिये?
(a) 4
(b) 8
(c) 5
(d) निर्धारित नहीं किया जा सकता
(e) इनमें से कोई नहीं

Q10. तीन व्यक्ति अमर, अकबर और अन्थोनी एक सावधि जमा योजना में 12% प्रतिवर्ष की
ब्याज दर पर
अलग-अलग राशि निवेश
करते हैं और वर्ष के अंत में 3,240रु. का कुल ब्याज प्राप्त करते हैं
. यदि अकबर द्वारा निवेश की गई राशि अमर द्वारा निवेश की गई राशि से 5000रु. अधिक
है और अन्थोनी द्वारा निवेश की गई राशि अकबर द्वारा निवेश की गई राशि से 2000रु.
अधिक है, अकबर द्वारा निवेश की गई राशि कितनी है?
(a) 12,000रु.
(b) 10,000रु.
(c) 7000रु.
(d) 5000रु.
(e) इनमें से कोई नहीं

Q11. राजेश 1200रु. ऋण पर देता है. कुछ राशि वह 4%
प्रतिवर्ष पर साधारण ब्याज पर देता है और शेष 5% प्रतिवर्ष पर देता है
. दो वर्ष बाद, उसे ब्याज के रूप में 110रु. प्राप्त होते हैं. तो साधारण ब्याज की 4% और 5% प्रतिवर्ष की दर पर दी गई राशि क्रमश: कितनी है?
(a) 500रु., 700रु.
(b) 400रु., 800रु.
(c) 900रु., 300रु.
(d) 1100रु., 1100रु.
(e) इनमें से कोई नहीं

Q12. 64,000 रूपये पर 1 वर्ष के लिए 10% प्रतिवर्ष की दर से त्रैमासिक रूप से संयोजित चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात कीजिये?
(a) 8215 रु.
(b) 8205 रु.
(c) 8185 रु.
(d) निर्धारित नहीं किया जा सकता
(e) इनमें से कोई नहीं

Q13. यदि एक मूलधन P दो वर्षो में R% की अर्धवार्षिक रूप से संयोजित दर से Q हो जाती है. और यदि दो वर्षो में मूलधन Q हो जाता है और S%
की ब्याज दर पर वार्षिक रूप से संयोजित होता है, तो निम्नलिखित में से क्या सत्य
है?
(a) R > S
(b) R = S
(c) R < S
(d) R ≤ D
(e) इनमें से कोई नहीं

Q14. 8000 रूपये की एक राशि को 5% प्रतिवर्ष की चक्रवृद्धि ब्याज दर पर उधार लिया
जाता है और 3 बराबर वार्षिक किश्तों पर चुकाया जाता है. प्रत्येक किश्त की राशि
ज्ञात कीजिये?
(a) 2937.67 रु.
(b) 3000 रु.
(c) 2037.67 रु.
(d) 2739.76 रु.
(e) इनमें से कोई नहीं

Q15. पहले दो वर्षों के लिए एक राशि पर ब्याज दर 6% प्रतिवर्ष है, अगले दो वर्षों
के लिए यह 7% प्रति वर्ष और चार वर्ष से आगे की अवधि के लिए 8% प्रतिवर्ष है, यदि
एक व्यक्ति सात वर्ष के अंत में 7,536रु. का लाभ अर्जित करता है, तो निवेश की अवधि
के समाप्त होने पर राशि क्या है?
(a) 15,072रु.
(b) 11,304रु.
(c) 22,608रु.
(d) 21,308रु.
(e) इनमें से कोई नहीं


Most Important Questions of Simple and Compound Interest for SBI PO | Bankersadda Hindi_2.1    Most Important Questions of Simple and Compound Interest for SBI PO | Bankersadda Hindi_3.1

CRACK SBI PO 2017



More than 250 Candidates were selected in SBI PO 2016 from Career Power Classroom Programs.


9 out of every 10 candidates selected in SBI PO last year opted for Adda247 Online Test Series.

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me