Bankersadda Hindi   »   दिल्ली के मुख्यमंत्रियों और उनके कार्यकाल...

दिल्ली के मुख्यमंत्रियों और उनके कार्यकाल की पूरी लिस्ट

दिल्ली के मुख्यमंत्रियों और उनके कार्यकाल की पूरी लिस्ट | Bankersadda Hindi_0.1
List of Delhi’s Chief Ministers : आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (National Capital Territory of Delhi) भारत की राजधानी और एक केंद्र-शासित प्रदेश है. दिल्ली के मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार व मंत्री परिषद के प्रमुख और दिल्ली विधानसभा में बहुमत दल के नेता होते हैं. मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार की कार्यकारी शाखा का नेतृत्व करते हैं.
दिल्ली प्रदेश में अब तक आठ मुख्यमंत्री रहे हैं. दिल्ली में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर शीला दीक्षित रहीं, वह तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं.  जबकि 1956 से 1993 तक दिल्ली में राष्ट्रपति शासन रहा. दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं. वे दो बार दिल्ली के CM बने हैं. हालांकि, दिल्ली में 08 फरवरी 2020 को विधानसभा चुनाव होने हैं. यानी इन  चुनावों में दिल्ली की जनता अपना नौवां मुख्यमंत्री (Cheif Minister) चुनेगी. आइये, देखते हैं दिल्ली में अब तक रहे मुख्यमंत्रियों और उनके कार्यकाल की पूरी लिस्ट…  

 दिल्ली के मुख्यमंत्रियों की सूची

क्रम
संख्या
नाम
कार्यकाल की अवधि
दल
1
चौधरी ब्रह्म प्रकाश
17 मार्च 1952 – 12 फ़रवरी 1955
(2 वर्ष, 332 दिन)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2
गुरुमुख निहाल सिंह
12 फ़रवरी 1955 – 1 नवम्बर 1956
(1 वर्ष, 263 दिन)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
3
मदन लाल खुराना
2 दिसम्बर 1993 – 26 फ़रवरी 1996
(2 वर्ष, 86 दिन)
भारतीय जनता पार्टी
4
साहिब सिंह वर्मा
26 फ़रवरी
1996 – 12 अक्टूबर 1998
(2 वर्ष, 228 दिन)
भारतीय जनता पार्टी
5
सुषमा स्वराज
12 अक्टूबर 1998 – 3 दिसम्बर
1998
(52 दिन)
भारतीय जनता पार्टी
6
शीला दीक्षित
3 दिसम्बर 1998 – 28 दिसम्बर
2013
(15 वर्ष, 25 दिन)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
7
अरविन्द केजरीवाल
28 दिसम्बर 2013 – 14 फ़रवरी
2014
आम आदमी पार्टी
खाली
(
राष्ट्रपति शासन)
(49 दिन)
NA
8
अरविन्द केजरीवाल
नई दिल्ली
14 फ़रवरी 2015 – वर्तमान
 
आम आदमी पार्टी


दिल्ली के बारे में मुख्य तथ्य :-
  • भारत की राजधानी होने की वजह से दिल्ली में केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों – कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं.
  • दिल्ली 1483 वर्ग किलोमीटर में फैली है. 
  • जनसंख्या के तौर पर दिल्ली, भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है. यहाँ की जनसंख्या लगभग 1 करोड़ 70 लाख है. 
  • दिल्ली में बोली जाने वाली मुख्य भाषाएँ हैं : हिन्दी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेज़ी. 





इन्हें भी पढ़ें : 
फरवरी 2020 : महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिन
Census 2021 : देश की 16वीं जनगणना के बारे में जाने सब कुछ

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me