Bankersadda Hindi   »   LIC असिस्टेंस मेन्स रीजनिंग क्विज़ :...

LIC असिस्टेंस मेन्स रीजनिंग क्विज़ : 16 दिसम्बर 2019

LIC असिस्टेंस मेन्स रीजनिंग क्विज़ : 16 दिसम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_0.1

LIC Assistant Mains 2019 

तार्किक क्षमता से आप परीक्षा में अपने प्रदर्शन को और बेहतर बना सकते हैं, यह एक स्कोरिंग सेक्शन है। आप सभी को अपने बेसिक्स स्पष्ट करने की जरूरत है और साथ ही परीक्षा की तैयारी के लिए सिलेबस की जानकारी रखना भी महत्त्वपूर्ण है। आपको दैनिक रूप से मॉक और प्रश्नोत्तरी प्रदान की जा रही है ताकि आप उचित स्ट्रेटेजी अपना सकें। इसके अलावा, आगामी महीनों में होने वाली परीक्षा की तैयारियों के लिए स्टडी प्लान बेहद जरूरी है।  LIC असिस्टेंस मेन्स स्टडी प्लान 2019   हमने पहले ही जारी कर दिया है। उसी प्लान के तहत, आज हम आपको 16 दिसम्बर 2019 की प्रश्नोत्तरी प्रदान कर रहे हैं सुनिश्चित करें कि कोई भी महत्त्वपूर्ण विषय न चूकें। 

Directions (1-5): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

आठ डिब्बे एक स्टैक में एक के ऊपर एक करके रखे गए हैं। सभी डिब्बे तीन रंग में हैं अर्थात् लाल, नीला, हरा (लेकिन आवश्यक नहीं कि समान क्रम में हों)। तीन से अधिक डिब्बे समान रंग में नहीं हैं।
U और S के मध्य दो डिब्बे रखे गए हैं। U और Q के मध्य तीन डिब्बे रखे गए हैं, Q, जो हरे रंग का डिब्बा है। केवल डिब्बा R और डिब्बा P के ठीक ऊपर रखा डिब्बा, लाल रंग के हैं। डिब्बा V हरे रंग का नहीं है। डिब्बा U और डिब्बा V के मध्य एक डिब्बा रखा गया है, डिब्बा V जो डिब्बा S के ठीक ऊपर या ठीक नीचे नहीं रखा गया है। डिब्बा Q और लाल रंग के डिब्बे के मध्य एक डिब्बा रखा गया है। डिब्बा Q, डिब्बा S के ठीक ऊपर नहीं रखा गया है। डिब्बा R, डिब्बा P के नीचे रखा गया है। डिब्बा W नीले रंग का है, जो डिब्बा U के ऊपर रखा गया है लेकिन ठीक ऊपर नहीं रखा गया है। डिब्बा P नीले रंग का है। डिब्बा S नीले रंग का नहीं है। W और T के मध्य केवल एक ही डिब्बा रखा गया है, डिब्बा T जो नीले रंग का डिब्बा नहीं है। डिब्बा Q, डिब्बा U के नीचे रखा गया है।

Q1. डिब्बा V निम्नलिखित में से किस रंग का है? 
(a) लाल
(b) नीला
(c) हरा
(d) या तो लाल या हरा
(e) या तो लाल या नीला

Q2. डिब्बा Q और डिब्बा T के मध्य कितने डिब्बे रखे गए हैं? 
(a) दो
(b) तीन
(c) एक
(d) चार
(e) कोई नहीं

Q3. निम्नलिखित में से कौन-सा डिब्बा, डिब्बा R के ठीक ऊपर रखा गया है? 
(a) P
(b) T
(c) V
(d) S
(e) इनमें से कोई नहीं

Q4. निम्नलिखित में से कौन-सा सयोंजन सत्य है? 
(a) V-हरा
(b) T-नीला
(c) U-लाल
(d) S-लाल
(e) कोई सत्य नहीं है

Q5. निम्नलिखित में से डिब्बों का कौन-सा युग्म हरे रंग का है? 
(a) T, Q, V
(b) Q, T, S
(c) S, T ,V
(d) T, U, S
(e) इनमें से कोई नहीं

Directions (6-10): प्रत्येक प्रश्नों में कुछ कथन और उन पर आधारित कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भलें ही वह सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हो। निष्कर्षों को पढ़िए और निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में कौन-सा दिए गए कथनों का अनुसरण करता है। 

Q6. 
कथन:
कुछ चेरी स्वीट हैं
कोई स्वीट टोमेटो नहीं है
सभी टोमेटो कीवी हैं
निष्कर्ष:
I: कुछ कीवी स्वीट नहीं हैं
II: सभी चेरी कभी कीवी नहीं हो सकती
(a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
(c) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।
(d) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
(e) यदि दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।

Q7. 
कथन:
सभी डेम स्टील हैं
कुछ स्टील आयरन हैं
कोई पेन स्टील नहीं है
निष्कर्ष:
I: केवल स्टील डेम है
II: कुछ आयरन पेन नहीं हैं
(a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
(c) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।
(d) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
(e) यदि दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।


Q8.
कथन: 
कुछ प्लेस कीबोर्ड हैं
कोई कीबोर्ड माउस नहीं है
कोई प्लेस बोटल नहीं है
निष्कर्ष: 
I. सभी प्लेस कभी माउस नहीं हो सकते
II. सभी माउस कभी बोटल नहीं हो सकते
(a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
(c) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।
(d) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
(e) यदि दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।

Q9. 
कथन: 
केवल किंग लायन है
कुछ किंग टाइगर हैं
कोई टाइगर डक नहीं है
निष्कर्ष:  
I. सभी डक के किंग होने की सम्भावना है
II. कुछ लायन के टाइगर होने की सम्भावना है
(a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
(c) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।
(d) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
(e) यदि दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।

Q10. 
कथन:  
केवल कुछ वॉटर ब्लू है
कुछ ब्लू रेड है
सभी रेड ग्रीन है
निष्कर्ष:  
I. कुछ ग्रीन वॉटर हैं
II. कोई वॉटर ग्रीन नहीं है
(a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
(c) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।
(d) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
(e) यदि दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।

Directions (11-12): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
राखी उत्तर दिशा में 12 किमी चलती है, फिर वह तीन बार क्रमिक रूप से दाएं मुड़ती है और क्रमशः 5 किमी, 8 किमी, 4 किमी चलती है और बिंदु P पर पहुँचती है। बिंदु P से, वह दक्षिण दिशा में चलना शुरू करती है और बिंदु G पर पहुंचने के लिए 6 किमी चलती है।

Q11. G और आरंभिक बिंदु के मध्य न्यूनतम दूरी कितनी है? 
(a)      5 किमी
(b)      4 किमी
(c) LIC असिस्टेंस मेन्स रीजनिंग क्विज़ : 16 दिसम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_1.1
(d)      2.5 किमी
(e) इनमें से कोई नहीं

Q12. यदि बिंदु R, बिंदु P के 2 किमी पश्चिम में है, तो आरंभिक बिंदु के सन्दर्भ में बिंदु R किस दिशा में है? 
(a) उत्तर
(b) उत्तर-पश्चिम
(c) दक्षिण
(d) दक्षिण-पश्चिम
(e) इनमें से कोई नहीं
L1Difficulty2
QTags Reasoning

Directions (13-15): प्रत्येक प्रश्न निम्नलिखित जानकारी पर आधारित हैं: 
(i) A # M अर्थात् A, M के 3 मीटर पूर्व में है।
(ii) A & M अर्थात् A, M के 7 मीटर पश्चिम में है।
(iii) A % M अर्थात् A, M के 4 मीटर दक्षिण में है।
(iv) A * M अर्थात् A, M के 6 मीटर उत्तर में है।

Q13. यदि व्यंजक ‘S*W&C%B&N%P’ सत्य है, तो N के सन्दर्भ में W किस दिशा में है? 
(a) उत्तर-पूर्व
(b) दक्षिण-पूर्व
(c) दक्षिण-पश्चिम
(d) उत्तर-पश्चिम
(e) इनमें से कोई नहीं

Q14. यदि व्यंजक ‘G&H#T*E&R%S’ सत्य है, तो S के सन्दर्भ में T किस दिशा में है? 
(a) पश्चिम
(b) उत्तर-पूर्व
(c) पूर्व
(d) उत्तर-पश्चिम
(e) इनमें से कोई नहीं

Q15. यदि व्यंजक ‘A*S&K#L&W%M’ सत्य है, तो M और S के मध्य न्यूनतम दूरी कितनी है? 
(a) 13 मीटर
(b) 12 मीटर
(c) 10 मीटर
(d)  14 मीटर
(e) इनमें से कोई नही

LIC असिस्टेंस मेन्स रीजनिंग क्विज़ : 16 दिसम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_2.1

Solution(1-5):


LIC असिस्टेंस मेन्स रीजनिंग क्विज़ : 16 दिसम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_3.1

S1.Ans(b)
S2.Ans(d)
S3.Ans(a)
S4.Ans(c)
S5.Ans(b)


S6.Ans(a)
Sol. 
LIC असिस्टेंस मेन्स रीजनिंग क्विज़ : 16 दिसम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_4.1


S7.Ans(b)
Sol.  
LIC असिस्टेंस मेन्स रीजनिंग क्विज़ : 16 दिसम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_5.1


S8. Ans.(a)
Sol.  

LIC असिस्टेंस मेन्स रीजनिंग क्विज़ : 16 दिसम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_6.1

S9. Ans.(e)
Sol.  
LIC असिस्टेंस मेन्स रीजनिंग क्विज़ : 16 दिसम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_7.1


S10. Ans.(c)
Sol.
LIC असिस्टेंस मेन्स रीजनिंग क्विज़ : 16 दिसम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_8.1

Sol.(11-12):
LIC असिस्टेंस मेन्स रीजनिंग क्विज़ : 16 दिसम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_9.1
S11.Ans(c)

S12.Ans(b)

S13. Ans(c)
Sol. 
LIC असिस्टेंस मेन्स रीजनिंग क्विज़ : 16 दिसम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_10.1

S14. Ans(d)
Sol.
 LIC असिस्टेंस मेन्स रीजनिंग क्विज़ : 16 दिसम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_11.1

S15. Ans(e)
Sol. 
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me