Bankersadda Hindi   »   LIC AAO Salary 2019, Job Profile...

LIC AAO Salary 2019, Job Profile & Career Growth

LIC AAO Salary 2019, Job Profile & Career Growth | Bankersadda Hindi_0.1

जीवन बीमा निगम ने असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर( AAO)पद की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है  और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि  22 मार्च 2019 है| यह नोटिफिकेशन देश भर के बैंकिंग और बीमा क्षेत्रों में नौकरी पाने के इच्छुक सभी उम्मीदवारों के लिए एक बेहतर अवसर है|  साथ ही, अब आप सभी को जीवन बीमा निगम में असिस्टेंटएडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर पद के लिए वर्क प्रोफाइल, ग्रोथ और वेतन सम्बन्धी जानकारी प्राप्त करने के लिए तत्पर  होंगे| इसलिए अड्डा247 यहाँ आपके लिए  LIC AAO से से जुडी पूरी विस्तृत जानकारी लेकर आया है| 
LIC AAO  पद के लिए वर्क प्रोफाइल
 AAO क्या है?
AAO, जीवन बीमा निगम का असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर(AAO)पद है| AAO की पोस्टिंग भारत में कहीं भी  की जा सकती है और  AAO का कार्य उसके विभाग को अपने सह कर्मियों के साथ चलाना है|स्टाफ के अन्य सदस्यों में असिस्टेंट और उच्च ग्रेड के असिस्टेंट होते हैं | AAO का पदभार सम्भालने वाला व्यक्ति प्रथम श्रेणी का ऑफिसर होता है और यह बीमा क्षेत्र में प्रवेश स्तरे ऑफिसर की नौक्करी होती है| 



 LIC या जीवन बीमा निगम में कौन से विभाग होते हैं?

अन्य किसी भी संगठन की ही तरह एलआईसी में भी भिन्न भिन्न विभाग होते हैं, जो अपने सम्बन्धित मुद्दों पर कार्य करते हैं| ये विभाग हैं:  

i. क्लेम
ii. न्यू बिजनेस 
iii. सेल्स 
iv. एकाउंट्स
v. पॉलिसी सर्विसिंग
vi.ऑफिस सर्विसिंग

उन्नति के अवसर 

प्रत्येक सन्गठन में अपने पदानुक्रम में संगठनात्मक संरचना के अनुसार अलग-अलग रैंक और पद होते हैं| बीमा क्षेत्र में पदोन्नति कर्मचारियों की वरिष्ठता पर आधारित होती  हैं| नीचे  LIC AAO के पद वाले व्यक्ति की पदोन्नति के चरण दिए गये हैं :

LIC AAO Salary 2019, Job Profile & Career Growth | Bankersadda Hindi_1.1

LIC AAO  पद का वेतन और भत्ते  

औपचारिक नोटिफिकेशन के अनुसार , बेसिक पे 32795- 1610(14) –55335– 1745(4) –62315 स्केल में  32795/- रु. प्रति माह है और  अन्य भत्ते नियमों के अनुसार हैं| स्केल की कुल परिलब्धियां न्यूनतम हैं, जिनमें शहर के वर्गीकरण के आधार पर, जहाँ भी स्वीकार्य हो, हाउस रेंट अलाउंस और सिटी कम्पेनसेरी अलाउंस शामिल है, जो  ‘A’ वर्षग के शहर में लगभग 56,000/रु. प्रति माह है| अन्य लाभ निर्धारित अंशदायी पेंशन, एक्चुरियल परीक्षा पास करने के लिए विशेष भत्ता, ग्रेच्युटी, LTC, कैश मेडिकल बेनिफिट, ग्रुप मेडिक्लेम, ग्रुप पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस, ग्रुप इंश्योरेंस, व्हीकल लोन (2-व्हीलर / 4 व्हीलर) प्रति नियम, भोजन कूपन, प्रतिपूर्ति के लिए प्रतिपूर्ति संक्षिप्त मामले /लेदर बैग, मोबाइल हैंडसेट, दैनिक समाचार पत्रों और पत्रिकाओं की आपूर्ति और चाय / कॉफी, मोबाइल खर्च, आदि नियमों के अनुसार।
You may also like to read:
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me