लबसना (LBSNAA) का फुल फॉर्म क्या है? क्या है इसका उद्देश्य
आप सभी ने कई बार लबसना (LBSNAA) का नाम सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि लबसना (LBSNAA) की फुल फॉर्म क्या है? इसका काम क्या होता है? जब भी सिविल सर्विस की बात आती है, तो लबसना (LBSNAA) का नाम आ ही जाता है, तो चलिए जानते हैं कि आखिर, लबसना (LBSNAA) है क्या?
लबसना (LBSNAA) का फुल फार्म | Full Form of LBSNAA
लबसना (LBSNAA) का पूर्ण रूप “लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक एकैडमी’ (Lal Bahadur Shastri National Administration Academy)” है. इसकी स्थापना 15 अप्रैल, 1958 को तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत के हाथों से की गयी थी.
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी | The Lal Bahadur Shastri National Academy of Administration (LBSNAA)
LBSNAA भारत में सार्वजनिक नीति और सार्वजनिक प्रशासन पर एक सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थान ( civil service training institute on public policy and public administration) है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद, IAS कैडर के प्रशिक्षु अधिकारियों (trainee officers of IAS cadre) को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ( Jawaharlal Nehru University) से एमए (सार्वजनिक प्रबंधन) यानी MA (Public Management) से सम्मानित किया जाता है।
यह मसूरी (उत्तराखण्ड) में स्थित है। आपको बता दें कि यहाँ LBSNAA में बांग्लादेश, भूटान, म्यंमार और मालदीव्स के प्रशासनिक अधिकारियों की ट्रेनिंग भी होती है.
क्या है लबसना (LBSNAA) का उद्देश्य :
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी उद्देश्य (ला.ब.शा.रा.प्र.अ.) उच्चतर सिविल सेवाओं के अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए समर्पित, भारत का अग्रणी संस्थान है। इसके मुख्य दायित्व हैं- अखिल भारतीय सेवाओं तथा केंद्रीय सेवाओं (समूह ‘क’) के सदस्यों को एक संयुक्त आधारिक पाठ्यक्रम के जरिए प्रवेशकालीन प्रशिक्षण प्रदान करना ; भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए प्रवेशकालीन तथा प्रवेशोपरांत प्रशिक्षण तथा मिड कैरिअर प्रशिक्षण प्रदान करना ; भा. प्र. सेवा तथा अन्य सेवाओं के लिए अन्य सेवाकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना।
इसकी स्थापना सन 1959 में आई.ए.एस. ट्रेनिंग स्कूल, दिल्ली तथा आई.ए.एस. स्टाफ कॉलेज, शिमला को मिलाकर ‘नैशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन’ के रूप में हुई ।
LBSNAA UPSC की सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले सभी उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के लिए लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकेडमी ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेशन (LBSNAA) में बुलाया जाता है। यह अकेडमी उत्तराखंड के मसूरी में स्थित है जो की एक पहाड़ी इलाका है। माना जाता है की इस ट्रेनिंग अकेडमी में कड़े नियमों का पालन करना पड़ता है।
UPSC Full Form: क्या है यूपीएससी, उसके कार्य और सम्बंधित जानकारी | What Is UPSC ?- UPSC Full Form
क्या है UPSC?
हम सभी जानते हैं कि देश की सबसे सम्मानित नौकरी को इतनी आसानी से नहीं पाया जा सकता है, इसलिए भारत में आपको IAS बनने के लिए UPSC की परीक्षा को पास करना पड़ता है, जानते हैं क्या है यूपीएससी?



