Bankersadda Hindi   »   Last Minute Tips For BOB Manipal...

Last Minute Tips For BOB Manipal Exam

प्रिय पाठकों ,

Last Minute Tips For BOB Manipal Exam | Bankersadda Hindi_0.1
BOB Manipal Examination का समय अब आ चूका है .कल बहुप्रतीक्षित परीक्षा और वह पल है  जब आपकी  कड़ी मेहनत और समर्पण का फल मिलेगा. यह  लेख एक अंतिम समय  के सुझाव से संबंधित है जो  आपको  चीजों को आसानी से जानने में सहायता करेगा. अगले 24 घंटों के भीतर, कई उम्मीदवारों का भाग्य निर्धारित होगा.


लेकिन, युद्ध के मैदान में एक योद्धा की तरह, आपको  ऊपर उठना है और इस आखिरी पल के  दबाव  या भय या तनाव को अपने  आत्मविश्वास में बाधा ना डालने दें .

BOB Exam का पैटर्न उसके पिछलें पैटर्न से बहुत मिलता जुलता है. जैसा की आप सभी पहले से जानते है कि कल की परीक्षा में  4 भाग होंगे  और आपके पास 120 मिनट होंगे.  सभी 4 भाग विवरणात्मक परीक्षा में एक साथ होंगे. आपको सभी प्रश्नों के विकल्प के साथ बहुत सावधान रहना होगा प्रत्येक अंक  बैंक में नौकरी हासिल करने के आपके  लक्ष्य को बना या तोड़ सकता  हैं. 
Last Minute Tips For BOB Manipal Exam | Bankersadda Hindi_1.1
हमने ध्यान दिया कि हाल ही में हुई परीक्षाओं में प्रस्तुत मुश्किल प्रश्नों ने बहुत से विद्यार्थियों को चिंता में  डाल दिया. इसका  सामान्य अर्थ यह है कि कई विद्यार्थी कठिन सवालों से भयभीत हो जातें है. ऐसे हालातों का सामना करने में धैर्य एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है. अत:  परीक्षा में हिस्सा लेतें समय हल किये गए प्रश्नों का चुनाव और उनकी सटीकता बहुत मायने रखती है.
और धैर्य रखे और यदि आपकों एहसास होता है की आप प्रश्न को हल करने में सफल नहीं हो पा रहे हैं  तो आपको अगले प्रश्न को हल करने का प्रयास करना चाहिए, आपकी सटीकता आपके द्वारा दिए गए उत्तरों की सँख्या से अधिक महत्त्व रखती हैं .

आपकों हमेशा   नकारात्मक अंकन के लिए सचेत रहना होगाप्रश्नों को हल करते समय गलती का कोई भी मौका न दें क्यूंकि यदि आप सटीक नही होंगे, तो आपकें प्रयासों की उच्च संख्या व्यर्थ हो जाएंगी. निर्देशों को पढ़े . सर्वप्रथम प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़े फिर उसके उत्तर पर कार्य प्रारंभ करें , क्यूंकि कभी-कभी हम प्रश्नों के नियम की ओर ध्यान नहीं देते- जैसे की परीक्षक ने कहा है कि ‘अनुसरण नहीं’ करना , किन्तु हम ‘अनुसरण करने’ के विकल्प की ओर बढ़ते है जिसका हमने अभ्यास किया है 

और  कल का इंतजार ना करें, आज ही अपने Admit Card का print out लें और Admit Card पर लिखे निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़े.

Last Minute Tips For BOB Manipal Exam | Bankersadda Hindi_2.1

Last Minute Tips For BOB Manipal Exam | Bankersadda Hindi_3.1
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me