Bankersadda Hindi   »   Full form of JAIIB in Hindi:...

Full form of JAIIB in Hindi: क्या है JAIIB, जानें पात्रता, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस और क्या है फायदे (JAIIB Full Form: Know All About JAIIB Exam)

Full form of JAIIB in Hindi: क्या है JAIIB, जानें पात्रता, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस और क्या है फायदे (JAIIB Full Form: Know All About JAIIB Exam) | Bankersadda Hindi_0.1

बैंकर्स के लिए क्यों जरूरी है JAIIB | Know everything about JAIIB exam 2022| JAIIB eligibility, exam pattern,syllabus pdf in Hindi. 


बैंकिंग सेक्टर में हर साल हजारों युवा प्रतिष्ठित जॉब पाते हैं. बैंकिंग में अपना करियर बनाने वाले ये प्रोफेशनल युवा सिलेक्शन पाने से पहले कड़ी मेहनत और लगन से गुज़रते हैं.  आज हम इस आर्टिकल में आपको  JAIIB के बारे में पूरी जानकारी देंगे,   जैसे  JAIIB क्या है?  JAIIB की Full form क्या है?  JAIIB Exam कौन दे सकता है?  JAIIB का सिलेबस क्या होता है? बैंकिंग के क्षेत्र में ही आपने JAIIB Exam के बारे में बहुत सुना होगा. आपमें से कई बैंकर्स इस परीक्षा में बैठ भी चुके होंगे, या बैठने वाले भी होंगे. क्योंकि आप सभी बैंकिंग सेक्टर में entry करने वाले है, तो आपको भी  JAIIB के बारे में जानकारी होनी ज़रूरी है :  

 JAIIB की फुल फॉर्म ( Full form of  JAIIB in Hindi) 


 JAIIB : ‘JUNIOR ASSOCIATE OF THE INDIAN INSTITUTE OF BANKERS’. 

क्या होता है JAIIB (what is JAIIB in Hindi) : 


भारतीय बैंकिंग और वित्त संस्थान (IIBF) JAIIB परीक्षा आयोजित करता है. जूनियर एसोसिएट ऑफ़ इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकर्स (JAIIB) वे होते हैं, जो विभिन्न बैंकिंग और वित्तीय कार्यों की देखभाल के लिए भर्ती किए जाते हैं। बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्रों के संचालन में लगातार ग्रोथ  के साथ, पेशेवरों की आवश्यकता बढ़ जाती है, जो विभिन्न बैंकिंग और वित्तीय कार्यों का ध्यान रख सकते हैं। ये पेशेवर वाही हो सकते हैं, जो पहले से ही बैंकिंग और वित्त उद्योग में काम कर रहे हैं, क्योंकि वे ही इस तरह के मानकों का काम लेने में अधिक सक्षम होंगे।

JAIIB November Exam Date 2022 Out, IIBF JAIIB November Exam Schedule

क्या होती है  JAIIB परीक्षा (What is JAIIB Exam)

JAIIB Exam में कुल तीन पेपर होतें हैं और प्रत्येक पेपर 100 मार्क्स का होता है, यानी JAIIB की परीक्षा तीन चरण यानी पेपर- I, पेपर- II और पेपर- III में आयोजित की जाती है. इसमें पास होने के लिए  हर पेपर में Minimum 50 marks लाने होतें हैं. 

(नोट :  अगर आप एक ही Attempt में तीनों पेपर्स में कुल 150 मार्क्स ले आतें हैं, और हर पेपर में 45 मार्क्स से ज्यादा हैं तो आपका Exam क्लियर माना लिया जाता है. )


JAIIB को क्लियर करने के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के नाम इस प्रकार हैं:


  • Principles and practices of banking,
  • Accounting and Finance for bankers and
  • Legal and regulatory aspects of banking 


तीनों पेपर Objective Type (बहुवैकल्पिक) होतें हैं. जिन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों में से किसी भी माध्यम में दिया जा सकता है.  JAIIB (JUNIOR ASSOCIATE OF THE INDIAN INSTITUTE OF BANKERS) की परीक्षा में तीनों पेपर 2-2 घंटे के होते हैं. हर पेपर के लिए कुल 100 अंक और लगभग 120 प्रश्न होते हैं, लेकिन कभी-कभी प्रश्नों की संख्या कम या ज्यादा हो सकती है. Negative Marking नहीं है.  JAIIB EXAM केवल ऑनलाइन ही आयोजित कराई जाती है. 

JAIIB परीक्षा: पात्रता ( Eligibilty for JAIIB Exam)


JAIIB परीक्षा के लिए पात्रता (eligibility) IBPS या SBI द्वारा आयोजित सामान्य बैंकिंग परीक्षाओं से कुछ अलग होती है। IBPS या SBI परीक्षा सामान्य उम्मीदवारों के लिए खुली है, लेकिन JAIIB परीक्षा के लिए सामान्य  उम्मीदवार अप्लाई नहीं कर सकते हैं। इसके लिये उम्मीदवारों को मैट्रिक परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए. 

हालाँकि, संस्थान अपने विवेक से, बैंकों के लिपिक या पर्यवेक्षी स्टाफ कैडर के किसी भी उम्मीदवार को बैंक के कार्यालय के प्रबंधक, प्रभारी अधिकारी की सिफारिश पर परीक्षा में उपस्थित होने की अनुमति दे सकते है जहाँ उम्मीदवार काम कर रहा है. भले ही वह मैट्रिक पास या इसके समकक्ष न हो.परीक्षा की पात्रता देखें:

 एक बैंकर  को JAIIB की परीक्षा पास करने पर क्या-क्या लाभ मिलते हैं : 


  • JAIIB की परीक्षा पास करने पर Extra Increment मिलते हैं.
  • JAIIB की परीक्षा पास करने पर Promotion के लिए न्यूनतम  समय-सीमा में छूट मिलती है.
  • JAIIB की परीक्षा पास करने पर आप CAIIBके एग्जाम में लिए ELIGIBLE हो जातें हैं.

 

जेएआईआईबी 2022 का परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern of JAIIB 2022)


बैंकिंग के सिद्धांत और व्यवहार (Principles and Practices of Banking), बैंकरों के लिए लेखा और वित्त (Accounting and Finance for Bankers), बैंकिंग के क़ानूनी और नियामक पहलू (Legal and Regulatory Aspects of Banking)। JAIIB के प्रत्येक पेपर को अलग-अलग मॉड्यूल में विभाजित किया गया है। JAIIB परीक्षा 2022 ऑनलाइन माध्यम में होगी और तीनों पेपरों में से प्रत्येक में 100 अंकों के 120 प्रश्न होंगे। JAIIB के प्रत्येक पेपर को पूरा करने के लिए आवंटित समय 2 घंटे है। JAIIB परीक्षा 2022 के पूरे परीक्षा पैटर्न को संक्षिप्त रूप में नीचे दी गई तालिका में दिया गया है।.


Papers

No. of Questions

Total Marks

Duration

Principles and Practices of Banking

120

100

2 Hours

Accounting and Finance for Bankers

120

100

2 Hours

Legal and Regulatory Aspects of Banking

120

100

2 Hours



Marking Criteria for JAIIB 2022:


JAIIB 2022 परीक्षा के लिए अलग-अलग अंकन मानदंड (मार्क देने का क्राईटेरिया) हैं। JAIIB 2022 परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। JAIIB परीक्षा 2022 उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में 100 में से कम से कम 50 अंक प्राप्त करने होंगे। JAIIB के पहले प्रयास में यदि कोई उम्मीदवार सभी पेपरों में 45 अंक प्राप्त करने के साथ कुल 150 अंकों प्राप्त करता है, तो उसे परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया जाएगा। 



JAIIB परीक्षा पास करने की समय सीमा (Time Limit for passing the JAIIB Exam):


JAIIB परीक्षा पास करने के लिए एक निश्चित समय अवधि तय की गयी है। उम्मीदवारों को JAIIB परीक्षा पास करने के लिए 2 वर्ष (लगातार 4 प्रयास) की समय सीमा दी जाएगी। 2 साल की समय सीमा पहले प्रयास के लिए आवेदन करने की तारीख से शुरू होगी। एक उम्मीदवार के प्रयासों को गिना जाएगा, भले ही उन्होंने परीक्षा के लिए प्रयास किया हो या नहीं। वे उम्मीदवार जो 2 साल के निर्दिष्ट समय में JAIIB पेपर को क्लियर नहीं कर पाये हैं, उन्हें JAIIB परीक्षा के लिए फिर से अपना नामांकन कराना होगा। ऐसे मामले में किसी भी पेपर के लिए क्रेडिट नहीं दिया जाएगा जिसे उन्होंने पहले क्लीयर किया है।



Related Posts:


JAIIB AFB Syllabus 2022

JAIIB LRAB Syllabus 2022

JAIIB Admit Card 2022

JAIIB Syllabus 2022

Strategy to Crack JAIIB Exam 2022

JAIIB PPB Syllabus 2022

100 Most Expected PPB Question for JAIIB June 2022

100 Most Expected AFB Questions in JAIIB June 2022

100 Most Expected LRAB Question in JAIIB June 2022

Indian Financial System Notes for JAIIB Exam 2022

Functions of Banks Notes for JAIIB PPB Exam 2022

 Banking Technology Notes of Module C for JAIIB PPB Exam

Support Services Marketing of Banking Services or Products Notes of JAIIB PPB Exam 2022

Ethics in Bank Financial Institutions Module E Notes JAIIB PPB Exam 2022


adda247adda247

FAQs: JAIIB Full Form

Q.1 What does JAIIB Stand for?

Ans. JAIIB stands for Junior Associate of the Indian Institute of the Bankers.

Q.2 Who conducts JAIIB Exam?

Ans. The Indian Institute of Banking and Finance(IIBF) conducts JAIIB Exam.

 

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me