Bankersadda Hindi   »   JAIIB Exam Pattern 2022: चेक करें...

JAIIB Exam Pattern 2022: चेक करें जेएआईआईबी परीक्षा पैटर्न 2022

JAIIB Exam Pattern 2022: चेक करें जेएआईआईबी परीक्षा पैटर्न 2022 | Bankersadda Hindi_1.1

JAIIB Exam Pattern 2022: JAIIB परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए JAIIB परीक्षा पैटर्न बहुत महत्वपूर्ण है। JAIIB परीक्षा भारतीय बैंकिंग और वित्त संस्थान (Indian Institute Of Banking And Finance (IIBF)) द्वारा आयोजित की जाती है और IIBF इस वर्ष 11, 12 और 19 जून, 2022 को JAIIB परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। उम्मीदवारों को इस परीक्षा के पैटर्न के बारे में पता होना चाहिए क्योंकि यह उन्हें उनकी आगामी परीक्षा के बारे में समझ प्रदान करेगा। इस लेख में हमने JAIIB 2022 के परीक्षा पैटर्न पर चर्चा की है जिसमें हमने JAIIB परीक्षा 2022 को क्लीयर करने के लिए प्रदान की गई मार्किंग स्कीम और टाइम लिमिट को भी कवर किया है।

जेएआईआईबी 2022 का परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern of JAIIB 2022)

बैंकिंग के सिद्धांत और व्यवहार (Principles and Practices of Banking), बैंकरों के लिए लेखा और वित्त (Accounting and Finance for Bankers), बैंकिंग के क़ानूनी और नियामक पहलू (Legal and Regulatory Aspects of Banking)। JAIIB के प्रत्येक पेपर को अलग-अलग मॉड्यूल में विभाजित किया गया है। JAIIB परीक्षा 2022 ऑनलाइन माध्यम में होगी और तीनों पेपरों में से प्रत्येक में 100 अंकों के 120 प्रश्न होंगे। JAIIB के प्रत्येक पेपर को पूरा करने के लिए आवंटित समय 2 घंटे है। JAIIB परीक्षा 2022 के पूरे परीक्षा पैटर्न को संक्षिप्त रूप में नीचे दी गई तालिका में दिया गया है।.

Papers

No. of
Questions

Total
Marks

Duration

Principles
and Practices of Banking

120

100

2 Hours

Accounting
and Finance for Bankers

120

100

2 Hours

Legal and
Regulatory Aspects of Banking

120

100

2 Hours

Marking Criteria for JAIIB 2022:

JAIIB 2022 परीक्षा के लिए अलग-अलग अंकन मानदंड (मार्क देने का क्राईटेरिया) हैं। JAIIB 2022 परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। JAIIB परीक्षा 2022 उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में 100 में से कम से कम 50 अंक प्राप्त करने होंगे। JAIIB के पहले प्रयास में यदि कोई उम्मीदवार सभी पेपरों में 45 अंक प्राप्त करने के साथ कुल 150 अंकों प्राप्त करता है, तो उसे परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया जाएगा। 

JAIIB परीक्षा पास करने की समय सीमा (Time Limit for passing the JAIIB Exam):

JAIIB परीक्षा पास करने के लिए एक निश्चित समय अवधि तय की गयी है। उम्मीदवारों को JAIIB परीक्षा पास करने के लिए 2 वर्ष (लगातार 4 प्रयास) की समय सीमा दी जाएगी। 2 साल की समय सीमा पहले प्रयास के लिए आवेदन करने की तारीख से शुरू होगी। एक उम्मीदवार के प्रयासों को गिना जाएगा, भले ही उन्होंने परीक्षा के लिए प्रयास किया हो या नहीं। वे उम्मीदवार जो 2 साल के निर्दिष्ट समय में JAIIB पेपर को क्लियर नहीं कर पाये हैं, उन्हें JAIIB परीक्षा के लिए फिर से अपना नामांकन कराना होगा। ऐसे मामले में किसी भी पेपर के लिए क्रेडिट नहीं दिया जाएगा जिसे उन्होंने पहले क्लीयर किया है।

Related Posts:


JAIIB AFB Syllabus 2022

JAIIB LRAB Syllabus 2022

JAIIB Admit Card 2022

JAIIB Syllabus 2022

Strategy to Crack JAIIB Exam 2022

JAIIB PPB Syllabus 2022

100 Most Expected PPB Question for JAIIB June 2022

100 Most Expected AFB Questions in JAIIB June 2022

100 Most Expected LRAB Question in JAIIB June 2022

Indian Financial System Notes for JAIIB Exam 2022

Functions of Banks Notes for JAIIB PPB Exam 2022

 Banking Technology Notes of Module C for JAIIB PPB Exam

Support Services Marketing of Banking Services or Products Notes of JAIIB PPB Exam 2022

Ethics in Bank Financial Institutions Module E Notes JAIIB PPB Exam 2022


adda247

adda247

FAQs: JAIIB Exam Pattern 2022

Q.1 JAIIB परीक्षा 2022 के प्रत्येक पेपर में कितने प्रश्न होंगे?

उत्तर: JAIIB परीक्षा 2022 के प्रत्येक पेपर में 120 प्रश्न होंगे।


Q.2 JAIIB परीक्षा 2022 के प्रत्येक पेपर को पूरा करने के लिए कितना समय आवंटित किया गया है?

उत्तर: JAIIB परीक्षा 2022 के प्रत्येक पेपर को पूरा करने के लिए आवंटित समय 2 घंटे है।

How To Score 50+ in JAIIB Exam?_90.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me