International Nurse Day 2021 : Importance and Theme
अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस (International Nurse Day) हर साल 12 मई को विश्व स्तर पर मनाया जाता है. यह दिन फ्लोरेंस नाइटिंगेल (Florence Nightingale) के जन्मदिन पर मनाया जाता है. उन्हें लेडी विद द लैंप (Lady with the Lamp) के नाम से भी जाना जाता था. वह आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक और ब्रिटिश समाज सुधारक और सांख्यिकीविद थीं. बीमार लोगों की स्वस्थ करने में, जितना योगदान डॉक्टर का होता है, उतना ही एक नर्स का भी होता है. नर्स पेसेंट्स की हर तरह से देख भाल करती हैं. ऐसे में उनकों धन्यवाद देनें और उनके योगदान के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए यह दिन मनाया जाता है.
International Nursing Day 2021 Theme
2021 अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस का विषय है ‘नर्स: ए वॉइस टू लीड – ए विजन फॉर फ्यूचर हेल्थकेयर
(Nurses: A Voice to Lead – A Vision for Future Healthcare. )
फ्लोरेंस नाइटिंगेल कौन थी? | Who was लेडी विद द लैंप (Lady with the Lamp)
फ्लोरेंस नाइटिंगेल को क्रीमियन युद्ध के दौरान तुर्की में नर्सिंग ब्रिटिश और संबद्ध सैनिकों के प्रभार में रखा गया था. वह नर्सिंग शिक्षा को औपचारिक बनाने के लिए लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में (1860 में खोला गया) नाइटिंगेल स्कूल ऑफ नर्सिंग (Nightingale School of Nursing) की स्थापना के लिए प्रसिद्ध है. वह पहली महिला थीं जिन्हें ऑर्डर ऑफ मेरिट (1907) दिया गया था.
कोरोना महामारी में नर्सों का योगदान –
आज के समय में जब पूरी दुनिया कोरोना जैसी महामारी से जूझ रही है, लोग घरों में कैद हैं ऐसे में डॉक्टर के साथ कदम से कदम मिला कर चलने वाली ये नर्स किसी योद्धा से कम नहीं हैं. जो अपनी जान की परवाह किये बिना COVID 19 मरीजों को देखभाल कर रही हैं.
Important Facts :
- इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्स का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड.
- इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्स की स्थापना: 1899.
- इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्स के अध्यक्ष: एनेट केनेडी.
Also Read,



