Bankersadda Hindi   »   Important Days and Dates in May...

Important Days and Dates in May 2022: मई 2022 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनों की सूची (List of National & International Day & Dates in May 2022)

Important Days and Dates in May 2022: मई 2022 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनों की सूची (List of National & International Day & Dates in May 2022) | Bankersadda Hindi_1.1

Important Days and Dates in May 2022 in Hindi | मई 2022 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनों की सूची | List of National & International Day & Dates in May 2022 | Important Days and Dates in May 2022

Important Days and Dates in May 2022: जैसा कि हम सभी जानते है प्रत्येक महीने में ऐसे कई दिन आते है जो विशेष होते है या उनका महत्व बहुत अधिक होता है और इनके बारे में जानकारी होना बहुत ही महत्वपूर्ण है. इतिहास में जो कुछ हुआ उसे मनाने और सम्मान करने के लिए प्रत्येक महीने में कुछ महत्वपूर्ण दिन और कार्यक्रम होते हैं। मई के महीने में कुछ महत्वपूर्ण घटनाएँ और दिन हैं जिसे मनाया जाता है। ऐसे दिन इतिहास में घटित घटनाओं को मनाया और सम्मान किया जाता है।  इसी प्रकार विभिन्न बीमारियों, घटनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कुछ दिनों को चुना गया है। ये दिन में अतीत में किए गए बलिदानों को याद करने के लिए हैं। उनमें से कुछ इस लेख में दिए गए हैं।

Important Days in May 2022 (मई 2022 में महत्वपूर्ण दिन)


यहां इस लेख में, हमने मई 2022 में सभी महत्वपूर्ण दिनों को कवर किया है। जो उम्मीदवार ESIC UDC, SBI Clerk, SBI Po, IBPS क्लर्क और IBPS Po जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें मई 2022 के महत्वपूर्ण दिनों के बारे में पूरी ज़ानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को पढ़ना चाहिए।


Important Days in May 2022

Dates

Occasions

1 मई

अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवसमहाराष्ट्र दिवसगुजरात
दिवस

2 मई

विश्व हास्य दिवसविश्व टूना दिवस

3 मई

विश्व प्रेस स्वतंत्रता
दिवस

4 मई

कोयला खदान दिवसविश्व अस्थमा दिवस

7 मई

विश्व एथलेटिक्स दिवस

8 मई

विश्व रेड क्रॉस दिवसविश्व थैलेसीमिया दिवस

9 मई

मातृ दिवस

11 मई

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी
दिवस

12 मई

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस

15 मई

अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवससशस्त्र सेना दिवस

17 मई

विश्व दूरसंचार दिवसविश्व उच्च रक्तचाप दिवस

18 मई

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय
दिवस
विश्व एड्स वैक्सीन दिवस

21 मई

राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी
दिवस
राष्ट्रीय लुप्तप्राय प्रजाति दिवस

22 मई

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता
दिवस

31 मई

राष्ट्रीय स्मृति दिवसविश्व तंबाकू निषेध दिवस


Details About Important Days in May 2022 (मई 2022 में महत्वपूर्ण दिनों के बारे में विवरण)

1 मई – अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस (International Labour Day)

मज़दूरों और मज़दूर वर्गों के काम का सम्मान करने के लिए प्रत्येक वर्ष 1 मई को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस या कामगार दिवस को भारत में मजदूर दिवस के नाम से जाना जाता है।

2 मई – विश्व टूना दिवस (World Tuna Day)

संयुक्त राष्ट्र ने टूना मछली के मूल्य/महत्वता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 2 मई को विश्व टूना दिवस की स्थापना किया था।

3 मई – विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (World Press Freedom Day)

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक वर्ष 3 मई को प्रेस की स्वतंत्रता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

4 मई – विश्व अस्थमा दिवस (World Asthma Day)

विश्व अस्थमा दिवस दुनिया भर में अस्थमा के प्रति जागरूकता और देखभाल बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

7 मई – विश्व एथलेटिक्स दिवस (World Athletics Day)

विश्व एथलेटिक्स दिवस प्रत्येक वर्ष 7 मई को स्कूलों और संस्थानों में युवाओं के बीच खेल जागरूकता विकसित करने और एथलेटिक्स को एक मौलिक खेल के रूप में बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

8 मई – विश्व रेड क्रॉस दिवस (World Red Cross Day)

विश्व रेड क्रॉस दिवस, रेड क्रॉस के संस्थापक की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

9 मई – मातृ दिवस (Mother’s Day)

मातृत्व का सम्मान करने के लिए प्रत्येक वर्ष मई के दूसरे रविवार को दुनिया भर में मातृ दिवस (मदर्स डे) मनाया जाता है। इस वर्ष मई महीने का दूसरा रविवार 9 मई, 2022 को है।

12 मई – अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस (International Nurses Day)

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस प्रत्येक वर्ष 12 मई को फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन पर मनाया जाता है, जो नर्सों के समाज में योगदान को चिह्नित करता है।

15 मई – अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस (International Day of Families)

परिवारों से संबंधित मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 15 मई को अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया जाता है।

17 मई – विश्व उच्च रक्तचाप दिवस (World Hypertension Day)

उच्च रक्तचाप आमतौर पर वयस्कों में देखा जाता है, इसे रोकने के लिए उचित आहार और व्यायाम करना होगा। उच्च रक्तचाप जागरूकता बढ़ाने के लिए इस दिन को मनाया जाता है।

18 मई – विश्व एड्स वैक्सीन दिवस (World AIDS Vaccine Day)

विश्व एड्स वैक्सीन दिवस प्रत्येक वर्ष 18 मई को समाज के लिए निवारक उपायों के बारे में लोगों को शिक्षित करने और सिखाने तथा रोगियों को नैतिक समर्थन प्रदान करने के लिए मनाया जाता है।

18 मई – अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (National Anti-Terrorism Day)

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (IMD) का उद्देश्य इस तथ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाना है कि, “संग्रहालय सांस्कृतिक आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण साधन हैं।”

21 मई – राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस (National Anti-Terrorism Day)

भारत में, भारत के पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में 21 मई को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है।

31 May – विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day)

प्रत्येक वर्ष 31 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और वैश्विक साझेदारों द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day – WNTD) मनाते हैं और तंबाकू के उपयोग के हानिकारक और घातक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के अवसर के रूप में एक वार्षिक अभियान का आयोजन करते हैं।

Important Days in April 2022


Bank Holidays in April 2022



adda247


Government Job Notification



 SBI Clerk Notification 2022 Check Here


 

LIC Assistant Recruitment 2022 Notification


IBPS RRB Notification 2022 for PO & Clerk Vacancy


 

ICAR IARI Assistant Recruitment 2022



FAQs: Important Days in May 2022

Q1: What special days are in May 2022?

Ans: We are providing the complete list of special days in May 2022 which is mentioned above on this page.

Q2: What is the special on the 2nd of May?

Ans. The United Nations founded World Tuna Day on 2nd May to increase awareness about the value of tuna fish.

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me