Bankersadda Hindi   »   IDBI Assistant Manager Salary 2022: चेक...

IDBI Assistant Manager Salary 2022: चेक करें IDBI असिस्टेंट मेनेजर की सैलरी, जॉब प्रोफाइल, ग्रोथ और पदोन्नति(Salary Structure, Pay Scale, Job Profile & Promotion) से संबंधित सभी महत्वपूर्ण डिटेल

IDBI Assistant Manager Salary 2022: चेक करें IDBI असिस्टेंट मेनेजर की सैलरी, जॉब प्रोफाइल, ग्रोथ और पदोन्नति(Salary Structure, Pay Scale, Job Profile & Promotion) से संबंधित सभी महत्वपूर्ण डिटेल | Bankersadda Hindi_1.1

IDBI Assistant Manager Salary 2022, Salary Structure, Pay Scale, Job Profile & Promotion

IDBI Assistant Manager Salary 2022 in Hindi: इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ़ इंडिया यानि IDBI ने हाल ही में IDBI असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया हैं. भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (Industrial Development Bank of India) की ओर से IDBI Assistant Manager (आईडीबीआई सहायक प्रबंधक) को 1 वर्ष की प्रशिक्षण अवधि के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद विभिन्न लाभ और भत्तों (perks and allowances) के साथ एक बहुत ही अच्छा सैलरी पैकेज देता है। IDBI, सहायक प्रबंधक (IDBI Assistant Manager) को 36,000 रुपये का बेसिक वेतन प्रदान करता है। वेतन किसी भी नौकरी के सबसे जरूरी पहलुओं में से एक है, इसलिए उम्मीदवारों को IDBI Assistant manager salary 2022 in Hindi के बारे में पता होना चाहिए। आज इस लेख में हम IDBI Assistant manager salary 2022, वेतन संरचना, नौकरी प्रोफ़ाइल, करियर विकास, और पदोन्नति (salary structure, job profile, career growth, and promotion) पर चर्चा करने जा रहे हैं।   


हमने अक्सर देखा है कि स्टूडेंट्स किसी भी परीक्षा के लिए आवेदन करते समय उसकी सैलरी, जॉब प्रोफाइल और प्रमोशन के बारे में जाननें के लिए बहुत उत्सुक रहते हैं. इसलिए आज इस आर्टिकल में, हम IDBI असिस्टेंट मैनेजर सैलरी स्ट्रक्चर, IDBI ग्रेड A वेतनमान, नौकरी प्रोफ़ाइल, ग्रोथ और पदोन्नति से संबंधित सभी महत्वपूर्ण डिटेल शेयर कर रहे है. 
 


IDBI Assistant Manager 2022: Overview

IDBI ने असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड A) के 500 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सभी इच्छुक उम्मीदवारों को IDBI असिस्टेंट मैनेजर वेतन 2022 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को चेक कर लेना चाहिए.

IDBI Assistant Manager
2022: Overview

Recruitment

IDBI Assistant Manager Recruitment 2021

Post Name

Assistant Manager (Grade A)

Number of Vacancies

500

Selection Process

Online Test and Interview

Official Website

@idbibank.in

Also Check: 
Why Should You Apply for IDBI Bank?

Who Can Apply For IDBI?: IDBI भर्ती के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

IDBI Assistant Manager Salary Structure 2022

फाइनल सिलेक्शन के बाद, उम्मीदवार 1 साल की ट्रेनिंग पर रहेंगे, जिसमें 9 महीने की क्लासरूम ट्रेनिंग और 3 महीने की इंटर्नशिप होगी.

During Training – Stipend

Classroom Training (9 months)

Rs. 2,500 per month

Internship (3 months)

Rs. 10,000 per month

After completion of the training:

Basic Pay

Rs. 36,000 per month

Pay Scale

36000-1490(7)-46430-1740 (2)–49910–1990(7)-63840 (17
years)

IDBI Assistant Manager 2022: Job Profile

उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले IDBI बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की जॉब प्रोफाइल को चेक कर लेना चाहिए. जॉब प्रोफाइल और जिम्मेदारियां जिन्हें असिस्टेंट मैनेजर को देखना होता है:

  • ग्राहक ऋण सेवाएं (Lending Services to the Customer): IDBI सहायक प्रबंधक के रूप में चुने गए उम्मीदवारों को प्राथमिक स्तर पर ग्राहकों को सेवाएं देनी होती हैं.
  • वित्तीय कार्य (Financial Work): आईडीबीआई सहायक प्रबंधक को सभी वित्तीय कार्यों का प्रबंधन करना होता है जैसे ग्राहकों तक पहुंचना, ऋण संबंधी कार्य, चूककर्ताओं से ऋण की वसूली आदि.
  • डेस्क कार्य को संभालना (Handling Desk Work): डेस्क कार्य में जमा राशि का प्रबंधन और नकदी की निकासी, डिमांड ड्राफ्ट/चालान प्रबंधन आदि शामिल हैं।
  • व्यवसाय लाना (Creation of Business) आईडीबीआई सहायक प्रबंधक की भूमिका बैंक के व्यवसाय और उसके उत्पादों का विस्तार करने, बीमा, म्यूचुअल फंड आदि बेचने के लिए भी है.

IDBI Assistant Manager 2022: Growth & Promotion

IDBI असिस्टेंट मैनेजर 2022 के व्यापक ग्रोथ और पदोन्नति विकल्प है. उम्मीदवार आईडीबीआई मैनेजर को मिलने वाले सभी प्रमोशन की डिटेल नीचे देख सकते हैं..

adda247

FAQs: IDBI Assistant Manager 2022

Q1. IDBI असिस्टेंट मैनेजर वेतन क्या है?

Ans. IDBI असिस्टेंट मैनेजर का वेतन 36,000 रुपये प्रति माह है.


Q2. IDBI असिस्टेंट मैनेजर प्रशिक्षण की अवधि क्या है?

Ans. IDBI असिस्टेंट मैनेजर प्रशिक्षण अवधि 1 वर्ष (9 महीने – कक्षा प्रशिक्षण और 3 महीने – नौकरी प्रशिक्षण पर) है।


Q3. IDBI असिस्टेंट मैनेजर के लिए भत्ते क्या हैं?

Ans. IDBI असिस्टेंट मैनेजर मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता, आवास भत्ता, यात्रा भत्ता, चिकित्सा सहायता, समाचार पत्र भत्ता मिलता हैं.

IDBI Executive Recruitment 2022 Notification Out for 1044 Executive Posts_90.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me