Bankersadda Hindi   »   IBPS RRB PO/Clerk Mains तार्किक क्षमता...

IBPS RRB PO/Clerk Mains तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 19 अक्टूबर 2019

IBPS RRB PO/Clerk Mains तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 19 अक्टूबर 2019 | Bankersadda Hindi_1.1

क्या आप IBPS RRB प्रीलिम्स के लिए एक सही प्लान या स्ट्रेटेजी को फॉलो कर रहे है? क्या इस बार आपका लक्ष्य IBPS RRB 2019  है? यदि हाँ,  तार्किक क्षमता बैंकिंग परीक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो अच्छी तरह से स्कोरिंग के लिए महत्वपूर्ण है। यह खंड प्रश्नों को हल करते समय किसी व्यक्ति के तर्क का परीक्षण करता है। प्रश्न के पैटर्न को क्रैक करने की आपकी तार्किक क्षमता की स्पष्टता पर एक अच्छा अंक निर्भर करता है। यह केवल तभी प्राप्त किया जा सकता है जब आप बिना असफल हुए रोजाना अभ्यास करें। इसलिए रीजनिंग एबिलिटी क्विज का अभ्यास करना न भूलें जो आपको bankersadda पर प्रदान की जा रही है

Directions (1-5): दिए गये प्रश्नों के उत्तर देने के लिए निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए। 
एक कंपनी के छह कर्मचारी A, B, C, D, E, F हैं और वे सभी कंपनी के छह अलग-अलग पदों अर्थात् सीएमडी, एमडी, सीईओ, सीओओ, एसई, जेई पर कार्यरत हैं। दिए गए सभी पदों को एक दिए गए क्रम में माना जाता है (जैसे सीएमडी को सबसे वरिष्ठ के रूप में और जेई को -सबसे कनिष्ठ के रूप में माना जाता है)। उनमें से प्रत्येक को कुछ रंग पसंद हैं और उनकी कुछ रुचियाँ हैं।
वह व्यक्ति, जो एमडी है वह सफेद रंग पसंद करता है। E  को डांसिंग पसंद है और वह F, जो काला रंग पसंद करता है, से वरिष्ठ है । वह व्यक्ति जो एसई है उसे ट्रेवलिंग पसंद है। केवल दो कर्मचारी D से कनिष्ठ हैं। नीला रंग पसंद करने वाला व्यक्ति,सिंगिंग पसंद करने वाले व्यक्ति से वरिष्ठ है। C रीडिंग पसंद करता है और हरा रंग पसंद करने वाले व्यक्ति से वरिष्ठ है। B को जामुनी रंग पसंद है और वह F से कनिष्ठ है। वह व्यक्ति जो पेंटिंग पसंद करता है, वह राइटिंग पसंद करने वाले वाले व्यक्ति से वरिष्ठ  है। हरा रंग पसंद करने वाला व्यक्ति, ट्रेवलिंग पसंद करने वाले व्यक्ति से वरिष्ठ है है। C सफ़ेद रंग पसंद नहीं करता है। D हरा रंग पसंद नहीं करता है। A काले रंग को पसंद करने वाले व्यक्ति से वरिष्ठ है और वह सीईओ नहीं है। पीला रंग पसंद करने वाला व्यक्ति सिंगिंग पसंद करने वाले से कनिष्ठ है। वह व्यक्ति जो एसई है, वह नीला रंग पसंद नहीं करता है।

Q1. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्ति रीडिंग पसंद करता है?
(a) A
(b) वह व्यक्ति जो हरा रंग पसंद करता है 
(c) वह व्यक्ति जो सीएमडी है 
(d) वह व्यक्ति जो काला रंग पसंद करता है 
(e) E

Q2. निम्नलिखित में से कौन कंपनी का एसई है?  
(a) वह व्यक्ति जो राइटिंग पसंद करता है 
(b) A
(c) वह व्यक्ति को जामनी रंग पसंद करता है 
(d) वह व्यक्ति ट्रेवेलिंग पसंद करता है 
(e) E

Q3. इनमें से कितने व्यक्ति F से वरिष्ठ है?
(a) दो
(b) एक 
(c) चार 
(d) तीन 
(e)चार से अधिक 

Q4.  कंपनी के सीओओ की रूचि क्या है? 
(a) राइटिंग 
(b) पेंटिंग 
(c) डांसिंग 
(d) सिंगिंग 
(e) ट्रेवलिंग 

Q5. डांसिंग पसंद करने वाले व्यक्ति का कौन-सा पद  है?
(a) एसई
(b) एमडी
(c) जेई
(d) सीईओ

(e) सीओओ 

Solution (1-5):

IBPS RRB PO/Clerk Mains तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 19 अक्टूबर 2019 | Bankersadda Hindi_2.1

S1. Ans.(c)
S2. Ans.(d)
S3. Ans.(c)
S4. Ans.(b)
S5. Ans.(d)
Directions (6-10):  नीचे दिए प्रत्येक प्रश्न में एक प्रश्न एक प्रश्न और दो कथन I और II दिए गए हैं. आपको यह निर्धारित करना है कि कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए प्रयाप्त है या नहीं. दोनों कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और
उत्तर दीजिये:
 
Q6. P, Q, R, S, T, U एक वृताकार मेज के चारो ओर बैठे हैं. केंद्र की ओर कितने व्यक्ति उन्मुख हैं?
I. P केंद्र की ओर उन्मुख है और Q, P के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है. S और T जो केंद्र की ओर उन्मुख नहीं हैं उनके मध्य केवल दो व्यक्ति बैठे हैं. R और S समान दिशा की ओर उन्मुख हैं.
II. R, Q के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है. S, R का निकटतम पडोसी नहीं है. U, T के सामन दिशा की ओर उन्मुख है लेकिन R के विपरीत दिशा की ओर उन्मुख है.
(a) यदि कथन I में दिया गया डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दिया गया डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है.
(b) यदि कथन II में दिया गया डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दिया गया डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने केलिए पर्याप्त नहीं है.
(c) यदि या तो कथन I या कथन II में दिया गया डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है.
(d) यदि दोनों कथनों I और II एक साथ भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए प्रयाप्त नहीं हैं.
(e)  यदि दोनों कथन I और II एकसाथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक हैं.
Q7. एक परिवार में P, Q, R, S, T, और U छह सदस्य हैं, T, S से किस प्रकार संबंधित है?
I. S, R का पुत्र है. P और U, Q की संताने हैं. T, P का दादा है.
II. P, S का पुत्र है. T,  R से विवाहित है.
(a) यदि कथन I में दिया गया डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दिया गया डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है.
(b) यदि कथन II में दिया गया डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दिया गया डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने केलिए पर्याप्त नहीं है.
(c) यदि या तो कथन I या कथन II में दिया गया डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है.
(d) यदि दोनों कथनों I और II एक साथ भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए प्रयाप्त नहीं हैं.
(e)  यदि दोनों कथन I और II एकसाथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक हैं.
 Q8. दी गई कूट भाषा में ‘sky’ का कूट क्या है?
I. इस कूट भाषा में `jo gh na’ का अर्थ ‘Sky blue high’ और ‘jo gh jk’ का अर्थ ‘Sky color blue’ है.
II. समान भाषा में ‘jo na fd’ का अर्थ ‘Sky high limit’ है.
(a) यदि कथन I में दिया गया डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दिया गया डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है.
(b) यदि कथन II में दिया गया डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दिया गया डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने केलिए पर्याप्त नहीं है.
(c) यदि या तो कथन I या कथन II में दिया गया डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है.
(d) यदि दोनों कथनों I और II एक साथ भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए प्रयाप्त नहीं हैं.
(e)  यदि दोनों कथन I और II एकसाथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक हैं.
 
Q9. एक पंक्ति में छ: व्यक्ति बैठे हैं जो उत्तर की ओर उन्मुख हैं, B के ठीक बाएं कौन बैठा है?
I. B और E के मध्य केवल एक व्यक्ति बैठा है. B किसी एक अंतिम छोर से तीसरे स्थान पर बैठा है. 
II. C, D जो A के दायें से चौथे स्थान पर है उसके बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है. B, F जो C का निकटतम पडोसी नहीं है उसके बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है.
(a) यदि कथन I में दिया गया डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दिया गया डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है.
(b) यदि कथन II में दिया गया डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दिया गया डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने केलिए पर्याप्त नहीं है.
(c) यदि या तो कथन I या कथन II में दिया गया डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है.
(d) यदि दोनों कथनों I और II एक साथ भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए प्रयाप्त नहीं हैं.
(e)  यदि दोनों कथन I और II एकसाथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक हैं.
Q10. पांच व्यक्ति E, F, G, H और I का भार अलग अलग है, इनमें से सबसे भारी कौन है?
I. F, दो व्यक्तियों से भारी है. G, E से भारी है जो H और I से हल्का नहीं है.
II. E, I  से भारी है. H, G से हल्का है.’
(a) यदि कथन I में दिया गया डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दिया गया डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है.
(b) यदि कथन II में दिया गया डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दिया गया डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने केलिए पर्याप्त नहीं है.
(c) यदि या तो कथन I या कथन II में दिया गया डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है.
(d) यदि दोनों कथनों I और II एक साथ भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए प्रयाप्त नहीं हैं.
(e)  यदि दोनों कथन I और II एकसाथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक हैं.
Solution (6-10):
S6. Ans.(d)
Sol. By using both statement we can’t find how many persons facing center.
S7. Ans.(e)
Sol. By using both the statement we find T is father of S.
 IBPS RRB PO/Clerk Mains तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 19 अक्टूबर 2019 | Bankersadda Hindi_3.1

S8. Ans.(e) 
Sol. By using both the statement we can find code of ‘sky’ is ‘jo’.

S9. Ans.(b)
Sol.  By using only II statement we find C sits immediate left of B
 
IBPS RRB PO/Clerk Mains तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 19 अक्टूबर 2019 | Bankersadda Hindi_4.1

S10. Ans.(a)
Sol. By using only I statement we find G is the heaviest person.
G>E>F>H/I>I/H

Directions (11-14): निम्नलिखित जानकारी का अध्ययन कीजिए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

परिवार में तीन पीढ़ियों में नौ सदस्य और तीन विवाहित युगल हैं। परिवार में केवल चार पुरुष सदस्य हैं। Q, T का पुत्र है, जो P की बहू है। X,V का पिता है। R, S की माता है, जो U का पिता है। S, W का दामाद है। V अविवाहित है और U की आंटी है। X, R से विवाहित नहीं है।
Q11. निम्नलिखित में से कौन X का दामाद है?
(a) P
(b) S
(c) Q
(d) R
(e) U
 
Q12. R, Q के किस प्रकार संबंधित है?
(a) ग्रैंडफादर 
(b) पिता 
(c) बहन
(d) ग्रैंडमदर
(e) भाई
Q13. निम्नलिखित में से V का नेफ्यू कौन है?

(a) Q
(b) S
(c) R
(d) P
(e) T
Q14. T के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
(a) T, U की माता है 
(b) P, T के ससुर है 
(c) X,T की माता है 
(d) T, V की बहन है 
(e) सभी सत्य है 
Solution (11-14):
 IBPS RRB PO/Clerk Mains तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 19 अक्टूबर 2019 | Bankersadda Hindi_5.1
S11. Ans.(b)
S12. Ans.(d)
S13. Ans.(a)
S14. Ans.(c)
S15. Ans.(d)
Q15. यदि एक परिवार में 5 सदस्य हैं, K, P की सास है। L, R का पिता है। O, P का पुत्र है। R अविवाहित महिला है। K, O से किस प्रकार संबंधित है?
(a) माता 
(b) पिता
(c) आंटी 
(d) ग्रैंडमदर 
(e) बहन
S15. Ans.(d)
Sol.
IBPS RRB PO/Clerk Mains तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 19 अक्टूबर 2019 | Bankersadda Hindi_6.1

If you are preparing for IBPS Clerk Exam, then you can also check out a video for Reasoning below:

You may also like to Read:

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me