Bankersadda Hindi   »   IBPS RRB PO Mains Pattern Based...

IBPS RRB PO Mains Pattern Based Questions | Reasoning Ability Quiz for IBPS RRB Clerk Mains

IBPS RRB PO Mains Pattern Based Questions | Reasoning Ability Quiz for IBPS RRB Clerk Mains | Bankersadda Hindi_1.1
RRB Clerk Mains 2018 Exam की तैयारी के लिए IBPS RRB PO Mains में पूछे गए प्रश्नों के समान प्रारूप वाले प्रश्नों का अभ्यास कीजिये. इस क्विज में दिशा निर्देश, पजल और बैठक व्यवस्था और मशीन इनपुट आउटपुट से सवाल पूछे गए हैं. तो बिना समय नष्ट करते हुए इस प्रश्नोत्तरी को हल कीजिये और परीक्षा के लिए अपनी तैयारी को और बेहतर कीजिये.




Directions (1-5): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए तथा नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।


दस व्यक्ति दो समानांतर पंक्तियों में बैठे हैं। A, B, C, D और E पंक्ति-1 में बैठे हैं और दक्षिण की ओर उन्मुख हैं। F, G, H, I और J पंक्ति-2 में बैठे हैं और उत्तर की ओर उन्मुख हैं। वे सभी अलग-अलग रंग अर्थात्-लाल, नीला, सफ़ेद, पीला और हर पसंद करते हैं। दो व्यक्ति समान रंग को इस प्रकार पसंद करते हैं कि उनमें से एक पंक्ति-1 में है और अन्य व्यक्ति पंक्ति-2 में है। (अर्थात् लाल रंग पसंद करने वाले दोनों व्यक्ति अलग-अलग पंक्तियों में बैठे हैं)
E, किसी एक छोर से दूसरे स्थान पर बैठा है। D, सफ़ेद रंग को पसंद नहीं करता है। F, नीला रंग पसंद नहीं करता है। नीला और पीला रंग पसंद करने वाले व्यक्तियों के बीच बैठने वाले व्यक्तियों की संख्या, दोनों पंक्तियों में पीला और लाल रंग पसंद करने वाले व्यक्तियों के बीच बैठे व्यक्तियों की संख्या से कम है। H, उस व्यक्ति की ओर उन्मुख है, जो नीला रंग पसंद करता है। पंक्ति-1 में सफ़ेद रंग पसंद करने वाला व्यक्ति, लाल रंग पसंद करने वाले व्यक्ति की ओर उन्मुख व्यक्ति के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। G, किसी भी छोर पर नहीं बैठा है। पंक्ति-2 में, लाल और नीला रंग पसंद करने वाले व्यक्तियों के बीच बैठे व्यक्तियों की संख्या, नीला और पीला रंग पसंद करने वाले व्यक्तियों के बीच बैठे व्यक्तियों की संख्या के समान है। A और B के बीच दो से अधिक व्यक्ति बैठे हैं। G, हरा रंग पसंद करता है और पीला रंग पसंद करने वाले व्यक्ति की ओर उन्मुख हैं। E और I की ओर उन्मुख व्यक्ति के बीच एक व्यक्ति बैठा है, जो सफ़ेद रंग पसंद करता है। E, पीला रंग पसंद करता है और C सफ़ेद रंग पसंद करता है। A,  B के दायीं ओर बैठा है। B, नीला रंग पसंद नहीं करता है। D, लाल रंग पसंद नहीं करता है।  

 Q1. पंक्ति-1 में, निम्नलिखित में से कौन नीला रंग पसंद करता है?

A
B
C
D
 इनमें से कोई नहीं 
Solution:

IBPS RRB PO Mains Pattern Based Questions | Reasoning Ability Quiz for IBPS RRB Clerk Mains | Bankersadda Hindi_2.1

Q2. E और हरा रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं? 

दो 
एक 
तीन 
चार 
कोई नहीं 
Solution:

IBPS RRB PO Mains Pattern Based Questions | Reasoning Ability Quiz for IBPS RRB Clerk Mains | Bankersadda Hindi_2.1

Q3. D के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

D, F की ओर उन्मुख है 
 जो रंग G पसंद करता है वही रंग D पसंद करता है 
D, A के ठीक दायीं ओर बैठा है 
B, उस व्यक्ति के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है जो D की ओर उन्मुख है
इनमें से कोई नहीं 
Solution:

IBPS RRB PO Mains Pattern Based Questions | Reasoning Ability Quiz for IBPS RRB Clerk Mains | Bankersadda Hindi_2.1

Q4. निम्नलिखित में से कौन-सा रंग J पसंद करता है?

नीला 
सफ़ेद 
लाल 
पीला
इनमें से कोई नहीं 
Solution:

IBPS RRB PO Mains Pattern Based Questions | Reasoning Ability Quiz for IBPS RRB Clerk Mains | Bankersadda Hindi_2.1



Q5. निम्नलिखित में से चार, अपनी बैठक व्यवस्था के आधार पर एक समूह से सम्बन्धित है। ज्ञात कीजिए कि कौन इस समूह से सम्बन्धित नहीं है?

D
I
E
G
A
Solution:

IBPS RRB PO Mains Pattern Based Questions | Reasoning Ability Quiz for IBPS RRB Clerk Mains | Bankersadda Hindi_2.1

Directions (6-8):  निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए तथा नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

एक व्यक्ति बिंदु A से बिंदु B पर पहुँचने के लिए पूर्व की ओर चलना प्रारम्भ करता है, जो A से 3 किमी दूर है, फिर दायें मुड़ता है और बिंदु C पर पहुँचने के लिए 5 किमी चलता है, फिर बाएँ मुड़ता है और बिंदु D पर पहुँचने के लिए 4 किमी चलता है। बिंदु D से दायें मुड़ता है और बिंदु E पर पहुँचने के लिए 6 किमी चलता है। बिंदु E से वह लगातार तीन बार बायें मुड़ता है और बिंदु F पर पहुँचने के लिए क्रमश: 7 किमी, 15 किमी और 4 किमी चलता है। बिंदु F से, वह बाएँ मुड़ता है और बिंदु G पर पहुँचने के लिए 12 किमी चलता है और अंत में दायें मुड़ता है और बिंदु H पर पहुँचने के लिए 9 किमी चलता है। 


 Q6. बिंदु C के सन्दर्भ में, बिंदु F किस दिशा में है?

उत्तर पश्चिम 
 उत्तर पूर्व 
दक्षिण पश्चिम 
दक्षिण पूर्व 
इनमें से कोई नहीं 
Solution:

IBPS RRB PO Mains Pattern Based Questions | Reasoning Ability Quiz for IBPS RRB Clerk Mains | Bankersadda Hindi_7.1

Q7.  F और H के बीच सबसे कम दूरी कितनी है?

10किमी
12किमी
15किमी
20किमी
इनमें से कोई नहीं 
Solution:

IBPS RRB PO Mains Pattern Based Questions | Reasoning Ability Quiz for IBPS RRB Clerk Mains | Bankersadda Hindi_7.1

Q8. निम्नलिखित पाँच में से चार अपनी दिशाओं के आधार पर एक समूह से सम्बन्धित है। ज्ञात कीजिए कि कौन इस समूह से सम्बन्धित नहीं है?

A, C
C, E
A, B
D, G
B, G
Solution:

IBPS RRB PO Mains Pattern Based Questions | Reasoning Ability Quiz for IBPS RRB Clerk Mains | Bankersadda Hindi_7.1

Q9. यदि संख्या 489736215 में,  दूसरे, चौथे, पांचवें और आठवें अंक में 1 जोड़ा जाता है और पहले, तीसरे, पांचवें, सातवें और नौवें अंक में से 1 घटाया जाता है, तो नई बनाई गयी संख्या में कितने अंको की पुनरावृत्ति होती है?

एक 
तीन 
तीन से अधिक 
 दो 
कोई नहीं 
Solution:

Given number- 489736215

New Number formed- 398827124

Q10. यदि “CRIMINAL” शब्द के तीसरे, चौथे, सातवें और आठवें वर्ण को मिलाकर चार अर्थपूर्ण शब्द बनाए जाते हैं, तो बनाये गए शब्द में बायीं ओर से तीसरा वर्ण क्या होगा। यदि एक से अधिक अर्थपूर्ण शब्द गठित होता है तो X के रूप में अपना उत्तर चिह्नित करें, यदि इस प्रकार का कोई शब्द गठित नहीं होता है तो Z के रूप में उत्तर चिह्नित करे?

M
X
A
Z
I
Solution:

Word formed- MAIL

Directions (11-15):  निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और नीचे दिए गये प्रश्नों के उत्तर दीजिये. 

 नौ व्यक्ति- A, B, C, D, E, F, G, H, I विभिन्न शहरों अर्थात्- चेन्नई, दिल्ली, और आगरा में रहते हैं। साथ ही उनमें से प्रत्येक विभिन्न फूलों अर्थात्- लिली, कमल, हाइबिस्कस,  डहेलिया, गुलाब, जैस्मीन, ट्यूलिप, सूरजमुखी, मैरीगोल्ड को पसंद करते हैं। दो से कम और चार से अधिक व्यक्ति समान शहर से सम्बन्धित नहीं है।
C, केवल उस व्यक्ति के साथ रहता है जो लिली पसंद करता है। F, G के साथ रहता है और वह व्यक्ति जो कमल पसंद करता है। B, H और ट्यूलिप पसंद करने वाले व्यक्ति के साथ रहता है। न तो A न ही D, लिली पसंद करते हैं। I, चेन्नई से सम्बन्धित नहीं है। E, चेन्नई से सम्बन्धित है। वह व्यक्ति जो मैरीगोल्ड और गुलाब पसंद करता है, वह दिल्ली में रहता है। H और B न तो मैरीगोल्ड न ही गुलाब पसंद करता है। D और I, कमल पसंद नहीं करते हैं।  F, गुलाब पसंद नहीं करता है।  उनमें से कोई भी जो चेन्नई में रहता है, ट्यूलिप पसंद नहीं करता है।  D, ट्यूलिप पसंद नहीं करता है। आगरा में रहने वाले व्यक्तियों में से एक सूरजमुखी पसंद करता है। न तो B न ही H, सूरजमुखी पसंद करता है। वह व्यक्ति जो हाइबिस्कस पसंद करता है, वह आगरा  में नहीं रहता है।  B,  डहेलिया  पसंद नहीं करता है। 

 Q11. निम्नलिखित में से कौन जैस्मीन पसंद करता है?

D
E
H
B
इनमें से कोई नहीं 
Solution:

IBPS RRB PO Mains Pattern Based Questions | Reasoning Ability Quiz for IBPS RRB Clerk Mains | Bankersadda Hindi_10.1



Q12.  निम्नलिखित में से क्रमश: कौन-से शहर में F और A रहते हैं?

आगरा और चेन्नई
दोनों दिल्ली में 
दिल्ली और चेन्नई
दोनों चेन्नई में 
इनमें से कोई नहीं
Solution:

IBPS RRB PO Mains Pattern Based Questions | Reasoning Ability Quiz for IBPS RRB Clerk Mains | Bankersadda Hindi_10.1



Q13. E, निम्नलिखित में से कौन-सा फूल पसंद करता है?

सूरजमुखी
हाइबिस्कस
मैरीगोल्ड
लिली 
इनमें से कोई नहीं 
Solution:

IBPS RRB PO Mains Pattern Based Questions | Reasoning Ability Quiz for IBPS RRB Clerk Mains | Bankersadda Hindi_10.1

Q14.  निम्नलिखित में से चार एक निश्चित रूप से समान हैं, तो एक समूह बनाते हैं। इनमें से कौन इस ससूह से सम्बन्धित नहीं है?

H
B
I
D
G
Solution:

IBPS RRB PO Mains Pattern Based Questions | Reasoning Ability Quiz for IBPS RRB Clerk Mains | Bankersadda Hindi_10.1

Q15. E, निम्नलिखित में से किसके साथ रहता है?

  B और A
F, G और E
 B, D और H
 केवल C
इनमें से कोई नहीं 
Solution:

IBPS RRB PO Mains Pattern Based Questions | Reasoning Ability Quiz for IBPS RRB Clerk Mains | Bankersadda Hindi_10.1

               




                                IBPS RRB PO Mains Pattern Based Questions | Reasoning Ability Quiz for IBPS RRB Clerk Mains | Bankersadda Hindi_15.1 IBPS RRB PO Mains Pattern Based Questions | Reasoning Ability Quiz for IBPS RRB Clerk Mains | Bankersadda Hindi_16.1
       IBPS RRB PO Mains Pattern Based Questions | Reasoning Ability Quiz for IBPS RRB Clerk Mains | Bankersadda Hindi_17.1
    prime_image
    [related_posts_view]
    QR Code
    Scan Me