Bankersadda Hindi   »   IBPS RRB PO/Clerk Mains तार्किक क्षमता...

IBPS RRB PO/Clerk Mains तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 9 सितम्बर, 2019

प्रिय उम्मीदवारों ,

IBPS RRB PO/Clerk Mains तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 9 सितम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_1.1

IBPS RRB PO/Clerk Reasoning Quiz

क्या आप IBPS RRB प्रीलिम्स के लिए एक सही प्लान या स्ट्रेटेजी को फॉलो कर रहे है? क्या इस बार आपका लक्ष्य IBPS RRB 2019  है? यदि हाँ,  तार्किक क्षमता बैंकिंग परीक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो अच्छी तरह से स्कोरिंग के लिए महत्वपूर्ण है। यह खंड प्रश्नों को हल करते समय किसी व्यक्ति के तर्क का परीक्षण करता है। प्रश्न के पैटर्न को क्रैक करने की आपकी तार्किक क्षमता की स्पष्टता पर एक अच्छा अंक निर्भर करता है। यह केवल तभी प्राप्त किया जा सकता है जब आप बिना असफल हुए रोजाना अभ्यास करें। इसलिए रीजनिंग एबिलिटी क्विज का अभ्यास करना न भूलें जो आपको bankersadda पर प्रदान की जा रही है

Directions (1-5): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
आठ व्यक्ति अर्थात् A, B, C, D, E, F, G और H एक आठ मंजिला इमारत की विभिन्न मंजिलों पर रहते हैं। उनमें से प्रत्येक विभिन्न स्थान अर्थात् मनाली, लदाख, ऋषिकेश, औली, नैनीताल, धर्मशाला, स्पीती वेली और पुष्कर आदि पर जाते हैं। यह आवश्यक नहीं है कि सभी जानकारी समान क्रम में हों।
D और G के मध्य केवल तीन व्यक्ति रहते हैं। D एक विषम संख्या वाली मंजिल पर रहता है। G पाँचवी मंजिल पर नहीं रहता है। पुष्कर जाने वाले व्यक्ति और D के मध्य एक व्यक्ति रहता है। B विषम संख्या वाली मंजिल पर नहीं रहता है। औली जाने वाले व्यक्ति और लदाख जाने वाले व्यक्ति के मध्य तीन व्यक्ति रहते हैं। औली जाने वाला व्यक्ति विषम संख्या वाली मंजिल पर रहता है। D औली नहीं जाता है। A दूसरी मंजिल पर रहता है। धर्मशाला जाने वाले व्यक्ति और स्पीती वेली जाने वाले व्यक्ति के मध्य एक व्यक्ति रहता है। पुष्कर जाने वाला व्यक्ति, नैनीताल जाने वाले व्यक्ति के ऊपर नहीं रहता है। C और नैनीताल जाने वाले व्यक्ति के मध्य दो व्यक्ति रहते हैं और नैनीताल जाने वाला व्यक्ति, लदाख जाने वाले व्यक्ति के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है।
धर्मशाला जाने वाले व्यक्ति और मनाली जाने वाले व्यक्ति के मध्य चार व्यक्ति रहते हैं। H, B के ऊपर वाली मंजिल और E के नीचे वाली मंजिल पर रहता है। A धर्मशाला नहीं जाता है। C विषम संख्या वाली मंजिल पर रहता है। पुष्कर जाने वाला व्यक्ति पहली मंजिल पर नहीं रहता है।


Q1. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्ति स्पीती वेली जाता है?
(a) A
(b) B
(c) C
(d) D
(e) E

Q2. धर्मशाला जाने वाले व्यक्ति और G के मध्य कितने व्यक्ति बैठे हैं?
(a) एक
(b) तीन
(c) दो
(d)चार
(e) इनमें से कोई नहीं

Q3. निम्नलिखित पाँच में से चार निश्चित रूप से एक समूह से सम्बंधित हैं, कौन इस समूह से सम्बंधित नहीं है?
(a) H- स्पीती वेली
(b) G- पुष्कर
(c) B- ऋषिकेश
(d) A- स्पीती वेली
(e) D- मनाली

Q4. निम्नलिखित में से C कौन-से स्थान पर जाता है?
(a) पुष्कर
(b) लदाख
(c) स्पीती वेली
(d) ऋषिकेश
(e) इनमें से कोई नहीं

Q5. निम्नलिखित में से कौन-सा सयोंजन सत्य है? 
(a) G-पुष्कर
(b) B-औली
(c) H-स्पीती वेली
(d) F-औली
(e) कोई सत्य नहीं है

Solution(1-5):


IBPS RRB PO/Clerk Mains तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 9 सितम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_2.1
S1. Ans (b)
S2. Ans (c)
S3. Ans (e)
S4. Ans (a)
S5. Ans (e)



Directions (6-10): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-


छह मित्र A,B, C, D, E और F में से प्रत्येक एक परीक्षा में विभिन्न अंक प्राप्त करते हैं। E, F और A से अधिक अंक प्राप्त करता है। C, F से अधिक लेकिन D से कम अंक प्राप्त करता है। D, E से अधिक अंक प्राप्त करता है, लेकिन D के अंक सम संख्या में नहीं हैं। C, E से कम अंक प्राप्त नहीं करता है।
B, C से अधिक अंक प्राप्त करता है। सबसे कम अंक प्राप्त करने वाले मित्र के अंक 27 हैं और सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मित्र के अंक 68 हैं। A ने जो अंक प्राप्त किए, वे विषम संख्या में नहीं हैं।


Q6. निम्नलिखित में से किस व्यक्ति ने सबसे कम अंक प्राप्त किए?
(a) D
(b) B
(c) C
(d) A
(e) इनमें से कोई नहीं

Q7. निम्नलिखित में से किस व्यक्ति ने सबसे अधिक अंक प्राप्त किए?
(a) B
(b) C
(c) D
(d) A
(e) या तो (a) या (c)

Q8. यदि E ने 35 अंक प्राप्त किए, तो A के अंक कितने हो सकते हैं?
(a) 26
(b) 31
(c) 38
(d) 28
(e) 36

Q9. निम्नलिखित में से किस व्यक्ति ने तीसरे सबसे कम अंक प्राप्त किए?
(a) A
(b) D
(c) E
(d) C
(e) इनमें से कोई नहीं

Q10. यदि E ने 35 अंक प्राप्त किए, तो D के अंक कितने हो सकते हैं? 
(a) 61
(b) 55
(c) 64
(d) 78
(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता


Solution (6-10):


B(68)>D>C>E>A>F(27)


S6. Ans(e)
S7. Ans(a)
S8. Ans(d)
S9. Ans(c)
S10. Ans(e)

Directions (11-15): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
 एक निश्चित कूट भाषा में, 
‘Goa Price Song’ को ’@Z20 $T8 @V11’ के रूप में लिखा जाता है।
‘Movie Enemy Live’ को ‘@V15 @B22 $V14 ’ के रूप में लिखा जाता है।
‘Travel Forest Duster’ को ‘@O7 @G21 @I23’ के रूप में लिखा जाता है।


Q11. ‘Childhood’ का कोड क्या है?
(a) $V24
(b) @U21
(c) @W23
(d) $W24
(e) इनमें से कोई नहीं

Q12. ‘Evolution’ के लिए क्या कोड है?
(a) @M22
(b) @N5
(c) $M22
(d) $N5
(e) इनमें से कोई नहीं

Q13. ‘Logical’ के लिए क्या कोड है?
(a) $L15
(b) $O15
(c) @L15
(d) @O15
(e) इनमें से कोई नहीं

Q14. ‘Uncivilized’ के लिए क्या कोड है?
(a) $W6
(b) @W6
(c) $D6
(d) @D6
(e) इनमें से कोई नहीं

Q15. ‘Surplus’ के लिए क्या कोड है?
(a) $S8
(b) $H8
(c) @S8
(d) @H8
(e) इनमें से कोई नहीं

Solution(11-15):
IBPS RRB PO/Clerk Mains तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 9 सितम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_3.1
S11. Ans.(d)
S12. Ans.(c)
S13. Ans.(b)
S14. Ans.(a)

S15. Ans.(d)

If you are preparing for Bank exams, then you can also check out a video for Reasoning below:



You may also like to Read:

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me