Bankersadda Hindi   »   IBPS RRB PO/Clerk क्लर्क तार्किक क्षमता...

IBPS RRB PO/Clerk क्लर्क तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 28 अगस्त 2019

प्रिय उम्मीदवारों ,

IBPS RRB PO/Clerk क्लर्क तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 28 अगस्त 2019 | Bankersadda Hindi_1.1


IBPS RRB PO/Clerk Reasoning Quiz

क्या आप IBPS RRB प्रीलिम्स के लिए एक सही प्लान या स्ट्रेटेजी को फॉलो कर रहे है? क्या इस बार आपका लक्ष्य IBPS RRB 2019  है? यदि हाँ,  तार्किक क्षमता बैंकिंग परीक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो अच्छी तरह से स्कोरिंग के लिए महत्वपूर्ण है। यह खंड प्रश्नों को हल करते समय किसी व्यक्ति के तर्क का परीक्षण करता है। प्रश्न के पैटर्न को क्रैक करने की आपकी तार्किक क्षमता की स्पष्टता पर एक अच्छा अंक निर्भर करता है। यह केवल तभी प्राप्त किया जा सकता है जब आप बिना असफल हुए रोजाना अभ्यास करें। इसलिए रीजनिंग एबिलिटी क्विज का अभ्यास करना न भूलें जो आपको bankersadda पर प्रदान की जा रही है





Directions (1–5): दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-


आठ मित्र एक वर्गाकार मेज के चारों ओर इस प्रकार बैठे हैं कि प्रत्येक भुजा पर बैठे दो व्यक्ति अंदर की ओर उन्मुख हैं। वे सभी विभिन्न रंगों को पसंद करते हैं। C, B के दाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है, जो सफेद रंग पसंद करता है। F, E के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है, जो C और B का निकटतम पड़ोसी नहीं है। बैंगनी रंग पसंद करने वाला व्यक्ति, E का निकटतम पड़ोसी है। B और हरा रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के मध्य तीन व्यक्ति बैठे हैं। B, C और उनके निकटतम पड़ोसी भी काला रंग पसंद नहीं करते हैं। काला रंग पसंद करने वाला व्यक्ति और C के मध्य केवल एक व्यक्ति बैठा है। पीला और गुलाबी रंग पसंद करने वाले व्यक्ति एक दूसरे के निकटतम पड़ोसी हैं। C न तो गुलाबी और न ही पीला रंग पसंद करता है। A और नीला रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के मध्य केवल एक व्यक्ति बैठा है। A काला और पीला रंग पसंद नहीं करता है। D काला रंग पसंद नहीं करता है। C और F मेज की समान भुजा पर नहीं बैठे हैं। G संतरी रंग पसंद नहीं करता है। गुलाबी रंग पसंद करने वाले व्यक्ति और H के मध्य एक व्यक्ति बैठा है।


Q1. निम्न में से कौन D की ओर उन्मुख है?
(a) A
(b) G
(c) E
(d) C
(e) इनमें से कोई नहीं

S1. Ans.(e)
Sol. 

IBPS RRB PO/Clerk क्लर्क तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 28 अगस्त 2019 | Bankersadda Hindi_2.1



Q2. निम्न में से कौन-सा व्यक्ति काला रंग पसंद करता है?
(a) C
(b) E के ठीक बाएं स्थान पर बैठा व्यक्ति
(c) A की ओर उन्मुख व्यक्ति
(d) F
(e) इनमें से कोई नहीं

S2. Ans.(b)
Sol. 

IBPS RRB PO/Clerk क्लर्क तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 28 अगस्त 2019 | Bankersadda Hindi_2.1

Q3. निम्न में से F के बाएं से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
(a) B के दाएं से दूसरे स्थान पर बैठा व्यक्ति
(b) H के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा व्यक्ति
(c) गुलाबी रंग पसंद करने वाला व्यक्ति
(d) E
(e) इनमें से कोई नहीं

S3. Ans.(c)
Sol. 

IBPS RRB PO/Clerk क्लर्क तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 28 अगस्त 2019 | Bankersadda Hindi_2.1



Q4. निम्न में से H के विषय में कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
(a)H बैंगनी रंग पसंद करता है
(b) H और C के मध्य केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं
(c) H पीला रंग पसंद करने वाले व्यक्ति की ओर उन्मुख है
(d) H हरा रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के दाएं से दुसरे स्थान पर बैठा है
(e) सभी सत्य हैं 


S4. Ans.(d)
Sol. 

IBPS RRB PO/Clerk क्लर्क तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 28 अगस्त 2019 | Bankersadda Hindi_2.1



Q5. संतरी रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के सन्दर्भ में D किस स्थान पर है?
(a) बाएं से दूसरा
(b) दाएं से चौथा
(c) ठीक दाएं
(d) बाएं से तीसरा
(e) इनमें से कोई नहीं


S5. Ans.(b)
Sol. 

IBPS RRB PO/Clerk क्लर्क तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 28 अगस्त 2019 | Bankersadda Hindi_2.1



Directions (6-10): प्रत्येक प्रश्नों में कुछ कथन और उन पर आधारित कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है भलें ही वह सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हो। निष्कर्षों का पढ़िए और निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में कौन-सा दिए गए कथनों का अनुसरण करता है।
Q6. कथन:
केवल कुछ रेडार क्विक हैं।
कोई लाइन क्विक नहीं है।
सभी क्विक स्केल हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ लाइन रेडार हैं।
II. सभी स्केल के रेडार होने के सम्भावना है।

(a) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
(b) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
(c) या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।
(d) दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
(e) इनमें से कोई नहीं

S6. Ans.(b)
Sol. 

IBPS RRB PO/Clerk क्लर्क तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 28 अगस्त 2019 | Bankersadda Hindi_7.1

Q7. कथन:
केवल कुछ आइस कॉफ़ी हैं।
केवल कुछ टी मिल्क हैं।
कोई मिल्क कॉफ़ी नहीं है।
निष्कर्ष:
I. सभी टी के आइस होने की संभावना है।
II. सभी टी के मिल्क होने की सम्भावना है।

(a) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
(b) केवल निष्कर्ष II और I अनुसरण करते हैं।
(c) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
(d) या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।
 (e) इनमें से कोई नहीं

S7. Ans.(a)
Sol. 

IBPS RRB PO/Clerk क्लर्क तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 28 अगस्त 2019 | Bankersadda Hindi_8.1



Q8. कथन:
केवल अर्थ वॉटर हैं।
केवल कुछ अर्थ ट्री हैं।
कुछ सन ट्री हैं।
निष्कर्ष:
I. सभी अर्थ के ट्री होने की सम्भावना है।
II. कुछ सन वॉटर हैं।
(a) केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
(b) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
(c) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
(d) कोई निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।
(e) इनमें से कोई नहीं 

S8. Ans.(d)

Sol.

IBPS RRB PO/Clerk क्लर्क तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 28 अगस्त 2019 | Bankersadda Hindi_9.1



Q9. कथन:
कोई लाइट करंट नहीं है।
कुछ बल्ब ब्राइट हैं।
सभी ब्राइट लाइट हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ बल्ब करंट नहीं हैं।
II. केवल लाइट बल्ब हैं।
(a) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
(b) दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
(c) कोई निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।
(d) या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।
(e) इनमें से कोई नहीं


S9. Ans.(a)

Sol.

IBPS RRB PO/Clerk क्लर्क तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 28 अगस्त 2019 | Bankersadda Hindi_10.1

Q10. कथन:
केवल येलो ऑरेंज हैं।
कोई ब्लैक येलो नहीं हैं।
केवल ब्लैक ग्रीन हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ ऑरेंज ग्रीन हैं।
II. कुछ ग्रीन ऑरेंज नहीं हैं।
(a) केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
(b) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
(c)केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
(d) कोई निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।
(e) इनमें से कोई नहीं

S10. Ans.(b)
Sol.

IBPS RRB PO/Clerk क्लर्क तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 28 अगस्त 2019 | Bankersadda Hindi_11.1


Direction (11-13):  दिए गए प्रश्नों में, प्रतीक चिह्न #, &, @, * , $, % और ©  नीचे दर्शाए गए अर्थ के आधार पर प्रयोग किए गए हैं। दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
A@B- A , B की संतान है।
A©B- A, B के पैरेंट हैं।
A%B- A, B के ससुर है।
A&B- A, B के ब्रदर-इन-लॉ है।
A$B- A, B के भाई है।
A*B- A, B की पत्नी है।
A#B- A, B की सिस्टर-इन लॉ है।


Q11. यदि  K © R $ U * Q @ W © X है, तो U, W से किस प्रकार सम्बंधित है? 
 (a) पिता
(b) ब्रदर-इन-लॉ
(c) पुत्रवधु
(d) बहिन
(e) इनमें से कोई नहीं 
S11. Ans.(c)
Sol.
IBPS RRB PO/Clerk क्लर्क तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 28 अगस्त 2019 | Bankersadda Hindi_12.1


Q12. यदि  A * D $ K © H @ E % C * H है, तो D, H से किस प्रकार सम्बंधित है?
 (a) पिता
(b) ब्रदर-इन-लॉ
 (c) पुत्रवधु
 (d) अंकल
(e) इनमें से कोई नहीं

S12. Ans.(d)
Sol.
IBPS RRB PO/Clerk क्लर्क तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 28 अगस्त 2019 | Bankersadda Hindi_13.1


Q13. यदि  D % F * G $ K @ L © M है, तो D, M से किस प्रकार सम्बंधित है?
 (a) पिता
 (b) अंकल
 (c) नेफ्यू
(d) बहिन
 (e) इनमें से कोई नहीं

S13. Ans.(a)
Sol.
IBPS RRB PO/Clerk क्लर्क तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 28 अगस्त 2019 | Bankersadda Hindi_14.1


Directions (14-15): दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
यदि ‘P × Q’ का अर्थ P, Q की माता है।
यदि ‘P – Q’ का अर्थ P, Q का भाई है।
यदि ‘P ÷ Q’ का अर्थ P, Q की पत्नी है।
यदि ‘P + Q’ का अर्थ P, Q के पिता है।


Q14. समीकरण T×P÷R+Q-S में, Q, T से किस प्रकार सम्बंधित है? 
(a) पुत्री
(b) ग्रैंडसन
(c)  पुत्र
(d) निर्धारित नहीं किया जा सकता
(e) इनमें से कोई नहीं 

S14. Ans. (b)
Sol. 

IBPS RRB PO/Clerk क्लर्क तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 28 अगस्त 2019 | Bankersadda Hindi_15.1


Q15. निम्न में से किस समीकरण में W, H की माता है?
(a) U×W+B-H×L
(b) U+W-B÷H+L
(c) U×W÷B-H-L
(d) U÷W+B-H×L
(e) U+W×B-H÷L

S15. Ans. (e)
Sol. 
IBPS RRB PO/Clerk क्लर्क तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 28 अगस्त 2019 | Bankersadda Hindi_16.1



 










Check out more Reasoning Ability Videos Here







You may also like to Read:

Print Friendly and PDF
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me