Bankersadda Hindi   »   IBPS RRB PO/Clerk Mains तार्किक क्षमता...

IBPS RRB PO/Clerk Mains तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 16 सितम्बर, 2019

प्रिय उम्मीदवारों ,

IBPS RRB PO/Clerk Mains तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 16 सितम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_1.1

IBPS RRB PO/Clerk Reasoning Quiz

क्या आप IBPS RRB प्रीलिम्स के लिए एक सही प्लान या स्ट्रेटेजी को फॉलो कर रहे है? क्या इस बार आपका लक्ष्य IBPS RRB 2019  है? यदि हाँ,  तार्किक क्षमता बैंकिंग परीक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो अच्छी तरह से स्कोरिंग के लिए महत्वपूर्ण है। यह खंड प्रश्नों को हल करते समय किसी व्यक्ति के तर्क का परीक्षण करता है। प्रश्न के पैटर्न को क्रैक करने की आपकी तार्किक क्षमता की स्पष्टता पर एक अच्छा अंक निर्भर करता है। यह केवल तभी प्राप्त किया जा सकता है जब आप बिना असफल हुए रोजाना अभ्यास करें। इसलिए रीजनिंग एबिलिटी क्विज का अभ्यास करना न भूलें जो आपको bankersadda पर प्रदान की जा रही है


`16 सितम्बर, 2019 की IBPS RRB PO/Clerk Mains की रीजनिंग क्विज में Puzzle,Coding decoding, miscellaneous विषय से सम्बंधित प्रश्न दिए गए हैं-



Directions (1-5): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

एक कंपनी के छह कर्मचारी हैं और वे सभी कंपनी के छह विभिन्न पदों अर्थात् सीएमडी, एमडी, सीईओ, सीओओ, एसई, जेई, पर कार्यरत हैं। दिए गए सभी पद, दिए गए क्रमानुसार हैं (अर्थात् सीएमडी को सबसे सीनियर और जेई को सबसे जूनियर माना जाता है)। कोई भी व्यक्ति 55 वर्ष से अधिक आयु का नहीं है। 
R, U, जो एमडी नहीं है, से जूनियर है। जो व्यक्ति एमडी है, सीईओ से 4 वर्ष छोटा है। दो से अधिक व्यक्ति P से जूनियर है। वह व्यक्ति, जो जेई है, की आयु एक विषम संख्या का पूर्ण वर्ग है। Q, S से जूनियर है लेकिन R से सीनियर है। वह व्यक्ति, जो सीईओ है, की आयु उस व्यक्ति की आयु की ठीक दोगुना है, जो जेई है। U, T, जो जेई नहीं है, से सीनियर है। S सीओओ नहीं है। वह व्यक्ति, जो सीओओ है, की आयु एक संख्या का पूर्ण वर्ग है और S से 10 वर्ष छोटा है। वह व्यक्ति, जो सीएमडी है, उस व्यक्ति से 5 वर्ष बड़ा है, जो सीईओ है। S, P से जुनियर है। U की आयु एक सम संख्या है। T, S से 6 वर्ष छोटा है। Q, R से 11 वर्ष बड़ा है। वह व्यक्ति, जो जेई है, की आयु 20 वर्ष से कम नहीं है। 
Q1. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्ति कंपनी का सीईओ है? 
(a) P
(b) T
(c) वह व्यक्ति जिसकी आयु 46 वर्ष है  
(d) U
(e) इनमें से कोई नहीं 
Q2. निम्नलिखित में से किस व्यक्ति की आयु 55 वर्ष है? 
(a) U
(b) P 
(c) S
(d) Q
(e) इनमें से कोई नहीं 
Q3. U और T की आयु के मध्य कितना अंतर है?
(a) 15 वर्ष
(b) 10 वर्ष
(c) 12 वर्ष
(d) 8 वर्ष
(e) इनमें से कोई नहीं 
Q4. निम्नलिखित में से कितने व्यक्ति R से जूनियर हैं?
(a) चार 
(b) एक
(c) तीन
(d) दो
(e) कोई नहीं 
Q5. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्ति कंपनी का एसई है?
(a) Q
(b) U
(c) T
(d) R
(e) इनमें से कोई नहीं 

Solutions (1-5):
IBPS RRB PO/Clerk Mains तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 16 सितम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_2.1
S1. Ans.(d)
S2. Ans.(b)
S3. Ans.(b)
S4. Ans.(e)
S5. Ans.(c)


Directions (6-10): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
एक निश्चित कूट भाषा में,
‘Traffic  Safety  Failure’ को ‘@G  #I  #R’ के रूप में लिखा जाता है।
‘Status  Edge  Conflict’ को ‘@T  @F  @X’ के रूप में लिखा जाता है।
‘Oppose Victory  Claim’ को ‘#I  #R  #H’ के रूप में लिखा जाता है।

Q6. निम्न में से  ‘Linkage’ के लिए कौन-सा कूट है? 
(a) #T
(b) @U
(c) @T
(d) #V
(e) इनमें से कोई नहीं

Q7. निम्न में से  ‘Should Clarify’ के लिए कौन-सा कूट है? 
(a) #O  @U
(b) @O  #V
(c) #T  @M
(d) @O  #U
(e) इनमें से कोई नहीं

Q8. निम्न में से  ‘Shows’ के लिए कौन-सा कूट है? 
(a) @D
(b) #E
(c) #D
(d) @C
(e) इनमें से कोई नहीं

Q9. निम्न में से  ‘Attractive’ के लिए कौन-सा कूट है? 
(a) #R
(b) @E
(c) #G
(d) @T
(e) इनमें से कोई नहीं

Q10. निम्न में से  ‘Badminton’ के लिए कौन-सा कूट है? 
(a) #C
(b) @H
(c) #G
(d) @L
(e) इनमें से कोई नहीं

Solutions (6-10):

IBPS RRB PO/Clerk Mains तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 16 सितम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_3.1
S6. Ans.(c)
S7. Ans.(d)
S8. Ans.(a)
S9. Ans.(b)
S10. Ans.(d)


Directions (11-13): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
एक व्यक्ति बिंदु A से पश्चिम दिशा में चलना शुरू करता है और 8 मीटर चलता है और बिंदु B पर पहुँचता है। बिंदु B से वह लगातार 2 बार बाएं मुड़ता है और बिंदु C पर पहुँचने के लिए 12 मीटर और 4 मीटर चलता है। बिंदु C से वह दक्षिण दिशा में चलता है और बिंदु D पर पहुँचने के लिए 6 मीटर चलता है। फिर अंत में वह लगातार दो बार बाएं मुड़ता है और बिंदु E पर पहुँचने के लिए 10 मीटर और 18 मीटर चलता है।

Q11. उस व्यक्ति के आरंभिक बिंदु और अंतिम बिंदु के मध्य न्युनत्तम दूरी कितनी है?
(a) 12 मीटर
(b) 14 मीटर
(c) 6 मीटर
(d) 10 मीटर
(e) इनमें से कोई नहीं

Q12. बिंदु D के सन्दर्भ में बिंदु B किस दिशा में है?
(a) उत्तर-पूर्व
(b) दक्षिण-पश्चिम
(c) दक्षिण-पूर्व
(d) उत्तर-पश्चिम
(e) इनमें से कोई नहीं

Q13.  बिंदु E से बिंदु C के बीच न्युनत्तम दूरी कितनी है? 
(a) 3√5 मीटर
(b) 28 मीटर
(c) 2√61 मीटर
(d) 5√41 मीटर
(e) इनमें से कोई नहीं

Solutions (11-13):

IBPS RRB PO/Clerk Mains तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 16 सितम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_4.1


S11. Ans.(c)
S12. Ans.(d)
S13. Ans.(c)


Directions (14-15): प्रत्येक प्रश्नों में कुछ कथन और उन पर आधारित कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है भलें ही वह सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हो। निष्कर्षों का पढ़िए और निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में कौन-सा दिए गए कथनों का अनुसरण करता है।


Q14. कथन: कुछ येलो गोल्डन है
                    सभी गोल्डन सिल्वर है
                    केवल कुछ व्हाइट येलो हैं
निष्कर्ष:
I. कुछ येलो सिल्वर है
II.कुछ सिल्वर व्हाइट है
III. कोई व्हाइट गोल्डन नहीं है
(a) केवल II सत्य है
(b) केवल I सत्य है
(c)  केवल III सत्य है
(d) I और III दोनों सत्य हैं
(e) इनमें से कोई नहीं

S14. Ans.(b)
Sol.
IBPS RRB PO/Clerk Mains तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 16 सितम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_5.1




Q15. कथन:  सभी बर्फ पत्थर हैं
                      केवल कुछ बर्फ मिट्टी है
                      कोई पानी बर्फ नहीं है
निष्कर्ष:
I. कुछ पानी के पत्थर होने की सम्भावना है
II. सभी पत्थर के मिट्टी होने की सम्भावना है
III. कोई मिट्टी पत्थर नहीं है
(a) केवल I सत्य है
 (b) I और II दोनों सत्य हैं
 (c) केवल II सत्य है
 (d)  II और III सत्य हैं
 (e) इनमें से कोई नहीं

S15. Ans.(a)
Sol.
IBPS RRB PO/Clerk Mains तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 16 सितम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_6.1




If you are preparing for Bank exams, then you can also check out a video for Reasoning below:
https://www.youtube.com/watch?v=rT8DJhpJzA8


You may also like to Read:



prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me