Bankersadda Hindi   »   IBPS RRB PO/Clerk Mains तार्किक क्षमता...

IBPS RRB PO/Clerk Mains तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 12 सितम्बर, 2019

प्रिय उम्मीदवारों ,

IBPS RRB PO/Clerk Mains तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 12 सितम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_1.1

IBPS RRB PO/Clerk Reasoning Quiz

क्या आप IBPS RRB प्रीलिम्स के लिए एक सही प्लान या स्ट्रेटेजी को फॉलो कर रहे है? क्या इस बार आपका लक्ष्य IBPS RRB 2019  है? यदि हाँ,  तार्किक क्षमता बैंकिंग परीक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो अच्छी तरह से स्कोरिंग के लिए महत्वपूर्ण है। यह खंड प्रश्नों को हल करते समय किसी व्यक्ति के तर्क का परीक्षण करता है। प्रश्न के पैटर्न को क्रैक करने की आपकी तार्किक क्षमता की स्पष्टता पर एक अच्छा अंक निर्भर करता है। यह केवल तभी प्राप्त किया जा सकता है जब आप बिना असफल हुए रोजाना अभ्यास करें। इसलिए रीजनिंग एबिलिटी क्विज का अभ्यास करना न भूलें जो आपको bankersadda पर प्रदान की जा रही है

Directions (1-5):  दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
आठ व्यक्ति एक आठ मंजिला इमारत की आठ विभिन्न मंजिलों पर रहते हैं। भूतल संख्या 1 और शीर्ष मंजिल की संख्या 8 है। वे सभी एक रैखिक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर उन्मुख होकर बैठे हैं। A विषम संख्या वाली मंजिल पर रहता है और बाएं छोर से तीसरे स्थान पर बैठे हैं। A और H के मध्य केवल चार व्यक्ति रहते हैं। E, A और H की मंजिल के मध्य सम संख्या वाली मंजिल पर रहता है। E, A की मंजिल के आसन्न वाली मंजिल पर नहीं रहता है लेकिन A के दाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। G विषम संख्या वाली मंजिल पर नहीं रहता है। H के दाएं से तीसरे स्थान पर बैठा व्यक्ति H के ऊपर वाली मंजिल पर नहीं रहता है। बाएं छोर पर बैठा व्यक्ति पांचवी मंजिल पर रहता है। D, E के ठीक ऊपर रहता है। D और C, जो H के ऊपर रहता है, की मंजिलों के मध्य दो मंजिलों का अन्तराल है। G और दूसरी मंजिल पर रहने वाले व्यक्ति के मध्य दो से अधिक व्यक्ति बैठे हैं। आठवीं मंजिल पर रहने वाला व्यक्ति D के दाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। C और B के मध्य केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। G, A और F के साथ नहीं बैठा है। A के ठीक नीचे रहने वाला व्यक्ति दाएं छोर पर बैठा है।

Q1. निम्नलिखित में से कौन दूसरी मंजिल पर रहता है?
(a) D
(b) C
(c) H
(d) B
(e) इनमें से कोई नहीं

Q2. निम्नलिखित में से कौन G के ठीक बाएं स्थान पर बैठा है? 
(a) A
(b) B
(c) E
(d) F
(e) इनमें से कोई नहीं

Q3. E के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा व्यक्ति निम्नलिखित में से कौन-सी मंजिल पर रहता है?
(a) पाँचवी
(b) छठी
(c) चौथी
(d) आठवीं
(e) इनमें से कोई नहीं

Q4. सातवीं मंजिल पर रहने वाले व्यक्ति और दूसरी मंजिल पर रहने वाले व्यक्ति के मध्य कितने व्यक्ति बैठे हैं?
(a) एक
(b) दो
(c) पाँच
(d) चार
(e) कोई नहीं

Q5. F के विषय में निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है?
(a) F, E के ठीक दाएं बैठा है
(b) F एक सम संख्या वाली मंजिल पर रहता है
(c)F और छठी मंजिल पर रहने वाले व्यक्ति के मध्य केवल दो व्यक्ति बैठे हैं
(d) F और D के मध्य केवल दो व्यक्ति रहते हैं
(e) इनमें से कोई नहीं

Solutions (1-5):
IBPS RRB PO/Clerk Mains तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 12 सितम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_2.1
IBPS RRB PO/Clerk Mains तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 12 सितम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_3.1
S1. Ans.(c)
S2. Ans.(b)
S3. Ans.(d)
S4. Ans.(e)
S5. Ans.(c)

Directions (6-10): नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में, एक प्रश्न और उसके बाद दो कथन I और II दिए गए है। आपको निर्णय लेना है कि कथन में दिया गया डाटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। दोनों कथनों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और उत्तर दीजिए-

Q6. A, B, C, D, E और F एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर बैठे हैं। उनमें से कुछ केंद्र की ओर तथा उनमें से कुछ केंद्र के विपरीत उन्मुख हैं। केंद्र के विपरीत कितने व्यक्ति उन्मुख हैं।
I. B और C के मध्य केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। D, जो B का निकटतम पड़ोसी नहीं है, F के ठीक बाएं स्थान पर बैठा है।
II. A, B के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। F, A का निकटतम पड़ोसी नहीं है लेकिन केंद्र की ओर उन्मुख है। E केंद्र की ओर उन्मुख है।
(a) यदि कथन I का डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II का डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
 (b) यदि कथन II का डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I का डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
 (c) यदि या तो कथन I में दिया गया डाटा या कथन II में दिया गया डाटा प्रत्येक अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
 (d) यदि कथन दोनों कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
  (e) यदि दोनों कथन I और II मिलाकर प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक है।

S6. Ans.(d)
Sol. From both the statements we cannot find that how many persons are facing outside to the centre.

Q7. बिंदु Q और बिंदु S के मध्य कितनी दूरी है? 
I.  बिंदु P, बिंदु Q के 2 मीटर पश्चिम में है। बिंदु S, बिंदु T के 5 मीटर दक्षिण में है।
II. बिंदु Q, बिंदु P के 2 मीटर पूर्व में है और बिंदु S, बिंदु T, जो बिंदु Q के 5 मीटर उत्तर-पूर्व में है, के 3 मीटर दक्षिण में हैं।
(a) यदि कथन I का डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II का डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
 (b) यदि कथन II का डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I का डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
 (c) यदि या तो कथन I में दिया गया डाटा या कथन II में दिया गया डाटा प्रत्येक अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
 (d) यदि कथन दोनों कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
  (e) यदि दोनों कथन I और II मिलाकर प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक है।
S7. Ans.(b)
Sol. For using only statement II we can find the distance between Q and S is 4m.
IBPS RRB PO/Clerk Mains तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 12 सितम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_4.1
Q8. P, Q, R, S, T और U में से सबसे लम्बा व्यक्ति कौन है?
I. Q, P से छोटा है और केवल तीन व्यक्तियों से लम्बा है। T, R जितना लम्बा नहीं है।
II. Q, T, जो S से छोटा है, से लम्बा है। P, U जितना लम्बा नहीं है।
(a) यदि कथन I का डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II का डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
 (b) यदि कथन II का डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I का डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
 (c) यदि या तो कथन I में दिया गया डाटा या कथन II में दिया गया डाटा प्रत्येक अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
 (d) यदि कथन दोनों कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
  (e) यदि दोनों कथन I और II मिलाकर प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक है।

S8. Ans.(e)
Sol. From both the statements I and II we can find that U is tallest person.
U>P>Q>R/S>R/S>T

Q9. P, Q, R, S और T में से कौन-सा बैग सबसे भारी है?
(i) बैग Q, R और S से भारी है। बैग T, केवल बैग P से भारी है।
(ii) केवल तीन बैग R से हल्के हैं। बैग Q का भार 54 किग्रा है, जो बैग R से 4 किग्रा अधिक है।
(a) यदि कथन I का डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II का डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
 (b) यदि कथन II का डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I का डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
 (c) यदि या तो कथन I में दिया गया डाटा या कथन II में दिया गया डाटा प्रत्येक अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
 (d) यदि कथन दोनों कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
  (e) यदि दोनों कथन I और II मिलाकर प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक है।

S9. Ans.(c)
Sol. Data either in statement I alone or in statement II alone are sufficient to answer the question.

Q10. क्या K, B की ग्रैंडडॉटर है?
(i) B, M का पिता है। M, T की बहन है। T, K की माता है।
(ii) S, K का पुत्र है। V, K की पुत्री है। R, T का भाई है।
(a) यदि कथन I का डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II का डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
 (b) यदि कथन II का डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I का डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
 (c) यदि या तो कथन I में दिया गया डाटा या कथन II में दिया गया डाटा प्रत्येक अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
 (d) यदि कथन दोनों कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
  (e) यदि दोनों कथन I और II मिलाकर प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक है।

S10. Ans.(d)
Sol. Both statements I and II together are not sufficient to answer the question.

Direction (11-13):  दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
एक परिवार में P, Q, R, S, T, U, V, W, और X नौ सदस्य हैं, उनमें से केवल 3 विवाहित युगल हैं। P, U और V का ग्रैंडफादर है। X के केवल 2 संताने हैं। R, X का दामाद है। W, P का पुत्र है और S का पति है। U, R का नीस है। X, R की पुत्री की ग्रैंडमदर है। W के एक पेटर्नल अंकल है। Q पुरुष नहीं है। U, V का सिबलिंग नहीं है।

Q11. Q, S से किस प्रकार सम्बंधित है? 
(a) ब्रदर-इन-लॉ
(b) सिस्टर-इन-लॉ
(c) निर्धारित नहीं किया जा सकता
(d) भाई
(e) इनमें से कोई नहीं

S11. Ans.(b)
IBPS RRB PO/Clerk Mains तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 12 सितम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_5.1

Q12. V, P के पुत्र से किस प्रकार सम्बंधित है? 
(a) नेफ्यू
(b) नीस
(c) निर्धारित नहीं किया जा सकता
(d) पुत्री
(e) इनमें से कोई नहीं 

S12. Ans.(b)
IBPS RRB PO/Clerk Mains तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 12 सितम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_5.1

Q13. निम्नलिखित में से कौन U की ग्रैंडमदर है?
(a) T
(b) S
(c) X
(d) V
(e) इनमें से कोई नहीं

S13. Ans.(c)
IBPS RRB PO/Clerk Mains तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 12 सितम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_5.1

Q14. एक लड़के की ओर इशारा करते हुए,  एक महिला ने कहा,  वह मेरी माँ के इकलौते भाई के पिता का ग्रैंडसन है। लड़का महिला से किस प्रकार संबंधित है?
(a) भाई
(b) बहन
(c) कजिन
(d) पिता
(e) या तो (a) या (c)

S14. Ans(e)
Sol.

IBPS RRB PO/Clerk Mains तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 12 सितम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_8.1

Q15. H, M, जो D की बहन है, की माता है। M, W से विवाहित है। D, E का पुत्र है। F, W की माता है और N, F की इकलौती पुत्री है। W, E से किस प्रकार सम्बंधित है?
(a) पुत्र
(b) दामाद
(c) नेफ्यू
(d) ब्रदर-इन-लॉ
(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता

S15. Ans(b)
Sol.
IBPS RRB PO/Clerk Mains तार्किक क्षमता प्रश्नोत्तरी : 12 सितम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_9.1
If you are preparing for Bank exams, then you can also check out a video for Reasoning below:
https://www.youtube.com/watch?v=IKnhy4OQikY

You may also like to Read:

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me