Bankersadda Hindi   »   IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग...

IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 6 जून, 2021 – Circular seating arrangement questions

IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 6 जून, 2021 – Circular seating arrangement questions | Bankersadda Hindi_1.1

Directions (1-5): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें। 

आठ विद्यार्थी एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर बैठे हैं जिसमें से कुछ केंद्र की ओर उन्मुख हैं तथा कुछ केंद्र के बाहर की ओर उन्मुख हैं। E, D के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। G और B के मध्य केवल दो व्यक्ति बैठे हैं, दोनों समान दिशा की ओर उन्मुख हैं। A, G के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठे व्यक्ति के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। F न तो G का और न ही B निकटतम पड़ोसी है। C, F के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है, जो H के विपरीत बैठा है। G, D के समान दिशा की ओर उन्मुख है लेकिन C और A के विपरीत है। E, H के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है, जो F के समान दिशा की ओर उन्मुख है। B और D एक दूसरे की ओर उन्मुख हैं। E केंद्र की ओर उन्मुख है


Q1. निम्नलिखित में से कौन A के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है?  

(a) E

(b) F

(c) D

(d) G

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q2. निम्नलिखित में से कौन C के विपरीत बैठा है?


(a) B

(b) E

(c) H

(d) A

(e) इनमें से कोई नहीं  


Q3. D के बायें गिनने पर, D और H के मध्य कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(a) चार

(b) तीन

(c) दो

(d) एक

(e) कोई नहीं 


Q4. F के सन्दर्भ में B का स्थान क्या है?

(a) बाएं से तीसरा

(b) ठीक दायें

(c) दाएं से दूसरा 

(d) ठीक बाएं 

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q5. कितने व्यक्ति अंदर की ओर उन्मुख हैं? 


(a) एक

(b) चार

(c) तीन

(d) दो

(e) इनमें से कोई नहीं  


Directions (6-10): निम्नलिखित संख्या श्रृंखला का अध्ययन करें और के प्रश्नों के उत्तर दें। 


8 1 3 2 5 4 7 6 8 9 6 1 3 5 2 8 4 4 4 5 2 7 8 2 9 7 2 1 5 6


Q6. संख्यात्मक श्रृंखला में ऐसी कितनी सम संख्याएँ हैं जिनके ठीक पहले एक संख्या है, जो एक पूर्ण वर्ग है?

(a) एक

(b) दो

(c) तीन

(d) तीन से अधिक

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q7. यदि श्रृंखला में से सभी विषम संख्याओं को हटा दिया जाए, तो कौन सी संख्या बायें छोर से सातवीं संख्या के दायें से पांचवी होगी? 

(a) 2

(b) 8

(c) 6

(d) 4

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q8. यदि दी गई संख्या श्रृंखला में सभी 1 को 2 से और सभी 4 को 5 से बदल दिया जाए, तो कौन सी संख्या दायें छोर से सत्रहवीं संख्या के दायें से चौथी होगी?

(a) 1

(b) 2

(c) 3

(d) 5

(e) 6 


Q9. निम्नलिखित में से कौन सी संख्या दायें छोर से 17वीं संख्या के दायें से 8वीं होगी? 

(a) 5

(b) 6

(c) 8

(d) 9

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q10. उपरोक्त क्रम में ऐसी कितनी विषम संख्या/संख्याएँ हैं जिनके ठीक पहले एक ‘पूर्ण वर्ग’ और ठीक बाद एक पूर्ण घन है?

(a) एक

(b) दो

(c) तीन

(d) तीन से अधिक

(e) कोई नहीं 


Q11. उपरोक्त व्यवस्था के आधार पर निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

ZA YB XC WD ?

(a) EU

(b) LO

(c) LP

(d) VE

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q12. दी गई संख्या “46579739” में कितनी संख्याएँ समान स्थान पर रहेंगी जब उन्हें आरोही क्रम में बाएँ से दाएँ व्यवस्थित किया जाएगा?

(a) एक

(b) दो 

(c) तीन

(d) तीन से अधिक

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q13. यदि शब्द ‘CAREERPOWER’ के पहले, दूसरे, चौथे और सातवें अक्षरों से केवल एक अर्थपूर्ण शब्द बनाना संभव है, तो दायें से शब्द का तीसरा अक्षर कौन सा होगा? यदि ऐसे एक से अधिक शब्द बन सकते हैं तो उत्तर ‘Y’ दें। यदि ऐसा कोई शब्द नहीं बनाया जा सकता है, तो अपना उत्तर ‘Z’ दें। 

(a) Y 

(b) P

(c) C

(d) Z

(e) A 


Q14. यदि संख्या 1436587 में प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाता है और प्रत्येक सम अंक में से 2 घटाया जाता है, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में कितने अंक दो बार आएंगे?

(a) केवल 8

(b) केवल 8 और 6

(c) 8, 6 और 4

(d) 2, 4 और 6

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q15. जब अक्षरों को बाएं से दाएं वर्णक्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाता है, तो शब्द ‘NIGHTKING’ में समान स्थान पर कितने अक्षर शेष रहेंगे?

(a) एक

(b) दो

(c) तीन 

(d) तीन से अधिक 

(e) कोई नहीं

 Solutions

IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 6 जून, 2021 – Circular seating arrangement questions | Bankersadda Hindi_2.1

IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 6 जून, 2021 – Circular seating arrangement questions | Bankersadda Hindi_3.1

IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 6 जून, 2021 – Circular seating arrangement questions | Bankersadda Hindi_4.1

Click Here to Register for Bank Exams 2021 Preparation Material

 

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me