Bankersadda Hindi   »   IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग...

IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 23 जुलाई, 2021 – Puzzle, Direction Sense and Syllogism

IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 23 जुलाई, 2021 – Puzzle, Direction Sense and Syllogism | Bankersadda Hindi_1.1TOPIC:   आज 23 july 2021 की क्विज़ Puzzle, Direction Sense and Syllogism based questions पर आधारित है… 


Directions (1-5): दिए गए प्रश्नों के उत्तर देने के लिए निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें।

आठ व्यक्ति एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर बैठे हैं। कुछ व्यक्ति मेज के अंदर की ओर उन्मुख है जबकि कुछ व्यक्ति मेज के बाहर की ओर उन्मुख हैं। T और S के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं, जो U के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। R, Q के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। T, U का निकटतम पड़ोसी नहीं है। V, T के दायें से दूसरे स्थान पर है, दोनों समान दिशाओं की ओर उन्मुख हैं। V, P का निकटतम पड़ोसी नहीं है, जो W के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। Q, U के बायें से दूसरे स्थान पर बैठे व्यक्ति के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। W और P समान दिशा की ओर उन्मुख हैं लेकिन R और S के विपरीत हैं। Q अंदर की ओर उन्मुख नहीं है।

Q1. निम्नलिखित में से कौन S के विपरीत बैठा है?

(a) R

(b) V

(c) P

(d) W

(e) इनमें से कोई नहीं

L1Difficulty 1

QTags Circular seating arrangement

Q2. निम्नलिखित में से कौन Q के ठीक दायें बैठा है? 

(a) R

(b) T

(c) U

(d) V

(e) इनमें से कोई नहीं

Q3. निम्नलिखित में से कौन सा कथन W के बारे में सत्य नहीं है?

(a) केवल तीन व्यक्ति W और S के बीच बैठे हैं

(b) U , W के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है

(c) V, W  का निकटतम पडोसी है

(d) W और P समान दिशा की ओर उन्मुख हैं

(e) सभी सत्य हैं

Q4. निम्नलिखित में से कौन V के दायें से तीसरे स्थान पर बैठे व्यक्ति के ठीक बायें बैठा है?

(a) U

(b) R

(c) Q

(d) P

(e) इनमें से कोई नहीं

Q5. P के सन्दर्भ में Q का स्थान क्या है?

(a) बायें से तीसरा

(b) ठीक दायें 

(c) बाये से दूसरा

(d) दायें से तीसरा

(e) इनमें से कोई नहीं

Direction (6-8): जानकारी को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:

एक व्यक्ति अपने घर से पूर्व दिशा में चलना शुरू करता है और 5मी चलता है, फिर दायें मुड़ता है और 8मी चलता है फिर वह बाएं मुड़ता है और 10मी चलता है और बिंदु P पर पहुचता है, बिंदु P से वह उत्तर दिशा में 12मी चलता है और फिर दायें मुड़ता है और बिंदु Q पर पहुँचने के लिए 6मी चलता है। फिर अंत में दक्षिण दिशा में चलता है और अपने कार्यालय तक पहुँचने के लिए 20मी चलता है।

Q6. बिंदु Q के सन्दर्भ में उसके घर की दिशा क्या है?

(a) उत्तर-पश्चिम

(b) पश्चिम

(c) उत्तर-पूर्व

(d) दक्षिण-पश्चिम

(e) इनमें से कोई नहीं

Q7.  बिंदु P और उसके कार्यालय के मध्य न्यूनतम दूरी कितनी है?

(a) 27 मीटर

(b) 10 मीटर

(c) 15 मीटर

(d) 13 मीटर

(e) इनमें से कोई नहीं

Q8. यदि बिंदु R, बिंदु Q के 4मी दक्षिण में है, तो उसके घर और बिंदु R के मध्य न्यूनतम दूरी कितनी है? 

(a) √31 मीटर

(b) 14 मीटर

(c) 21 मीटर

(d) 15 मीटर

(e) इनमें से कोई नहीं

Direction (9-10): जानकारी को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:

बिंदु A, बिंदु B के 10 मीटर पश्चिम में है। बिंदु E, बिंदु D के 8 मीटर दक्षिण में है। बिंदु B, बिंदु C के 3 मीटर उत्तर में है। बिंदु E, बिंदु F के 20 मीटर पूर्व में है, जो बिंदु G के 5 मीटर दक्षिण में है। बिंदु C, बिंदु D के 15 मीटर पश्चिम में है।

Q9. बिंदु C के सन्दर्भ में बिंदु F की दिशा क्या है?  

(a) दक्षिण

(b) दक्षिण-पश्चिम

(c) उत्तर-पूर्व

(d) पूर्व

(e) इनमें से कोई नहीं

Q10. बिंदु A और बिंदु G के मध्य न्यूनतम दूरी कितनी है?

(a) 19मीटर

(b) √41 मीटर

(c) 13 मीटर

(d) √61 मीटर

(e) इनमें से कोई नहीं

Direction (11-15): नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में कुछ कथन और उसके बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़ें और फिर तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा निष्कर्ष सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों की अवहेलना किये बिना दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

(a)यदि केवल निष्कर्ष I सत्य है

(b) यदि केवल निष्कर्ष II सत्य है

(c) यदि या तो निष्कर्ष I या II सत्य है

(d) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है

(e) यदि निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं

Q11. कथन:

सभी एग्जाम जॉब हैं.

कुछ एग्जाम सक्सेस हैं।

कोई रिजल्ट सक्सेस नहीं है.

निष्कर्ष:

I. सभी एग्जाम रिजल्ट हो सकते हैं।

II. कुछ जॉब सक्सेस नहीं है.

Q12. कथन: 

कुछ साइलेंट म्यूट हैं

सभी म्यूट पीस हैं

कोई म्यूट क्वाइट नहीं है

निष्कर्ष:

I. सभी म्यूट साइलेंट हो सकते हैं

II. कोई साइलेंट क्वाइट नहीं है

Q13. कथन:

कुछ फ्लावर वुड हैं

कोई प्लांट ट्री नहीं है

कुछ ट्री फ्लावर हैं

निष्कर्ष: 

I. कुछ फ्लावर प्लांट नहीं हैं

II. सभी ट्री वुड हो सकते हैं

Q14. कथन:

केवल ग्रीन ब्लू हैं               

कुछ ग्रीन येलो हैं           

कुछ येलो व्हाइट हैं           

निष्कर्ष: 

I. सभी व्हाइट के ग्रीन होने की संभावना है     

II. कुछ ब्लू येलो हैं        

Q15. कथन:

केवल कुछ मोबाइल कंप्यूटर हैं

कुछ लैपटॉप कंप्यूटर हैं

कोई सिस्टम मोबाइल नहीं है

निष्कर्ष: 

I. कुछ लैपटॉप के सिस्टम होने की संभावना है। 

II.  सभी मोबाइल के कंप्यूटर होने की संभावना है। 


Solutions

  IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 23 जुलाई, 2021 – Puzzle, Direction Sense and Syllogism | Bankersadda Hindi_2.1

IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 23 जुलाई, 2021 – Puzzle, Direction Sense and Syllogism | Bankersadda Hindi_3.1

IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 23 जुलाई, 2021 – Puzzle, Direction Sense and Syllogism | Bankersadda Hindi_4.1

IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 23 जुलाई, 2021 – Puzzle, Direction Sense and Syllogism | Bankersadda Hindi_5.1

Click Here to Register for Bank Exams 2021 Preparation Material

IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 23 जुलाई, 2021 – Puzzle, Direction Sense and Syllogism | Bankersadda Hindi_6.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me