Bankersadda Hindi   »   IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग...

IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 19 जुलाई, 2021 – Puzzle, Direction Sense and Miscellaneous

IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 19 जुलाई, 2021 – Puzzle, Direction Sense and Miscellaneous | Bankersadda Hindi_1.1TOPIC:   आज 19 july 2021 की क्विज़ Puzzle,
Direction Sense and Miscellaneous
 based questions पर आधारित है…

Directions (1-5): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए-
आठ व्यक्ति एक आठ मंजिला इमारत में रहते हैं, जिसमें भूतल की संख्या 1 है और शीर्ष मंजिल की संख्या 8 है। D पाँचवीं मंजिल के नीचे सम संख्या वाली मंजिल पर रहता है। D और C के मध्य केवल एक व्यक्ति रहता है। G सम संख्या वाली मंजिलों में से किसी एक मंजिल में रहता है लेकिन शीर्ष मंजिल पर नहीं रहता है। C और A के मध्य दो व्यक्ति रहते हैं, A जो E के नीचे रहता है। H, B की मंजिल के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। F और B के मध्य रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या, F और E के मध्य रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या के बराबर है।

Q1. निम्नलिखित में से कौन तीसरी मंजिल पर रहता है?  
(a) H
(b) G
(c) F
(d) E
(e) इनमें से कोई नहीं

Q2. H और D के मध्य कितने व्यक्ति रहते हैं? 
(a) दो 
(b) तीन से अधिक 
(c) तीन 
(d) एक 
(e) कोई नहीं  

Q3. G निम्नलिखित में से किस मंजिल पर रहता है? 
(a) छठी मंजिल
(b) चौथी मंजिल 
(c) दूसरी मंजिल 
(d) आठवीं मंजिल 
(e) इनमें से कोई नहीं 

Q4. निम्नलिखित में से कौन D के ठीक नीचे रहता है?
(a) G
(b) F
(c) A
(d) B
(e) इनमें से कोई नहीं

Q5. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन F के सन्दर्भ में सत्य है?
(a) E, F की मंजिल के ऊपर किसी एक मंजिल पर रहता है 
(b) F और D के मध्य केवल दो मंजिलें हैं 
(c) F, G के ठीक ऊपर रहता है 
(d) F सम संख्या वाली मंजिल पर रहता है 
(e) इनमें से कोई नहीं 

Directions (6-8): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए-
बिंदु S, बिंदु P के 40 मीटर उत्तर में है। बिंदु Q, बिंदु S के 15 मीटर पश्चिम में है। बिंदु U, बिंदु S के 25 मीटर पश्चिम में है। बिंदु T, बिंदु Q के 20 मीटर दक्षिण में है। बिंदु R, बिंदु T के 15 मीटर पूर्व में है। बिंदु V, बिंदु P के 15 मीटर पश्चिम में है।

Q6. निम्नलिखित में से कौन-से बिंदु एक सीधी रेखा में है?  
(a) S, T, P
(b) T, V, R
(c) S, Q, V
(d) T, V, Q
(e) U, Q, R 

Q7. R के सन्दर्भ में, P किस दिशा में है? 
(a) दक्षिण    
(b) उत्तर  
(c) पूर्व    
(d) पश्चिम    
(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता 

Q8. यदि एक व्यक्ति बिंदु U से पूर्व दिशा की ओर 10 मीटर चलता है और फिर दाएं मुड़ता है, तो वह निम्नलिखित में से किस बिंदु पर पहले पहुंचेगा?  
(a) V
(b) S
(c) T
(d) P
(e) R

Directions (9-11): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए-
यहाँ कुछ व्यक्ति उत्तर दिशा की ओर उन्मुख होकर बैठे हैं। C और E के मध्य दो व्यक्ति बैठे हैं। C और D के मध्य चार व्यक्ति बैठे हैं। B, D का पड़ोसी है। C के दाएं स्थान पर केवल पाँच व्यक्ति बैठे हैं। C और E के मध्य उतने ही व्यक्ति बैठे हैं जितने B और E के मध्य बैठे हैं। A पंक्ति के किसी एक अंतिम छोर से तीसरे स्थान पर बैठा है और D का पड़ोसी नहीं है। E के बाएं स्थान पर केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं।

Q9. यदि E, D और F के मध्य बैठा है, तो A के सन्दर्भ में F किस स्थान पर है? 
(a) दाएं से पाँचवां
(b) दाएं से सातवाँ 
(c) बाएं से पाँचवां
(d) बाएं से सातवाँ
(e) इनमें से कोई नहीं 

Q10. एक पंक्ति में कितने व्यक्ति बैठ सकते हैं? 
(a) बारह
(b) दस
(c) पंद्रह
(d) ग्यारह
(e) इनमें से कोई नहीं

Q11. D के सन्दर्भ में E किस स्थान पर है? 
(a) दाएं से पाँचवां
(b) दाएं से दूसरा 
(c) बाएं से पाँचवां
(d) बाएं से सातवाँ
(e) इनमें से कोई नहीं

Q12. शब्द “SECURITY” में वर्णों के ऐसे कितने युग्म हैं, जिनके मध्य उतने ही वर्ण हैं जितने उनके मध्य अंग्रेजी वर्णमाला में आते हैं?
(a) कोई नहीं  
(b) एक  
(c) दो  
(d) तीन  
(e) चार 

Direction (13-15): इन प्रश्नों में, कथनों में विभिन्न तत्वों के मध्य सम्बन्ध दर्शाया गया है। कथनों के साथ निष्कर्ष भी दिए गए हैं। दिए गए कथनों पर आधारित निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उचित उत्तर चुनिए-

Q13. कथन: A≥B=Q≤P<J≤Y; Z≥A>X; A<M
निष्कर्ष: I.B<Y               II.X≥J
(a) केवल निष्कर्ष I सत्य है 
(b) न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य हैं  
(c) केवल निष्कर्ष II सत्य है
(d) निष्कर्ष I और निष्कर्ष II दोंनों सत्य हैं  
(e) या तो निष्कर्ष I या निष्कर्ष II सत्य है

Q14. कथन:  M>A≥B=Q;Z≥A>X; Q≤P<J≤Y
निष्कर्ष: I.Z=Q       II.Z>Q
(a) केवल निष्कर्ष I सत्य है 
(b) न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य हैं  
(c) केवल निष्कर्ष II सत्य है
(d) निष्कर्ष I और निष्कर्ष II दोंनों सत्य हैं  
(e) या तो निष्कर्ष I या निष्कर्ष II सत्य है

Q15. कथन: T<R; X<G<R=A≤S 
 निष्कर्ष:  I.G<S       II.S>T
(a) केवल निष्कर्ष I सत्य है 
(b) न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य हैं  
(c) केवल निष्कर्ष II सत्य है
(d) निष्कर्ष I और निष्कर्ष II दोंनों सत्य हैं  
(e) या तो निष्कर्ष I या निष्कर्ष II सत्य है


Solutions

IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 19 जुलाई, 2021 – Puzzle, Direction Sense and Miscellaneous | Bankersadda Hindi_2.1

IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 19 जुलाई, 2021 – Puzzle, Direction Sense and Miscellaneous | Bankersadda Hindi_3.1

IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 19 जुलाई, 2021 – Puzzle, Direction Sense and Miscellaneous | Bankersadda Hindi_4.1

IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 19 जुलाई, 2021 – Puzzle, Direction Sense and Miscellaneous | Bankersadda Hindi_5.1

Click Here to Register for Bank Exams 2021 Preparation Material

IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 19 जुलाई, 2021 – Puzzle, Direction Sense and Miscellaneous | Bankersadda Hindi_6.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me