Bankersadda Hindi   »   IBPS RRB PO क्लर्क प्रीलिम्स 2022...

IBPS RRB PO क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 12th June – Practice Set

IBPS RRB PO क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 12th June – Practice Set | Bankersadda Hindi_1.1

TOPIC: Practice Set

Directions (1-5): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

आठ व्यक्ति A, B, C, D, E, F, G और H एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर बैठे हैं। उनमें से कुछ अंदर की ओर तथा उनमें से कुछ बाहर की ओर उन्मुख हैं। आवश्यक नहीं कि सभी समान क्रम में हों।

B, F की ओर उन्मुख है। E, A के ठीक बाएं स्थान पर बैठा है। B और H के मध्य दो व्यक्ति बैठे हैं। C, H के ठीक बाएं स्थान पर बैठा है। G, D के दाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। D, C के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। G उस व्यक्ति के विपरीत नहीं बैठा है जो B के ठीक दाएं स्थान पर बैठा है। A, E और G की समान दिशा की ओर उन्मुख है। F, E का निकटतम पड़ोसी नहीं है। A का निकटतम पड़ोसी, एक दूसरे की विपरीत दिशा की ओर उन्मुख हैं।

Q1. निम्नलिखित में से E के दाएं से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?

(a) D के ठीक बाएं स्थान पर बैठा व्यक्ति 

(b) C

(c) H

(d) C के दाएं से दूसरे स्थान पर बैठा व्यक्ति 

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q2. A के बाईं ओर से गिने जाने पर C और A के मध्य कितने व्यक्ति बैठे हैं? 

(a) चार 

(b) दो 

(c) चार से अधिक 

(d) तीन 

(e) कोई नहीं 

Q3. निम्नलिखित में से B के दाएं से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?  

(a) G

(b) E

(c) H

(d) C

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q4. निम्नलिखित में से कौन G के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है? 

(a) F

(b) A

(c) E

(d) D 

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q5. निम्नलिखित पाँच में से चार निश्चित रूप से एक समूह पर आधारित हैं, कौन उस समूह से सम्बंधित नहीं है?  

(a) H

(b) F

(c) B

(d) E

(e) C

Directions (6-10): नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में कुछ कथन और उसके बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और फिर तय कीजिये कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा निष्कर्ष सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों की परवाह किए बिना दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

(a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

(c) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।

(d) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।

(e) यदि निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

Q6. कथन: 

कुछ एप्पल मैंगो हैं

सभी मैंगो साउंड हैं

कोई साउंड ट्रेवल नहीं है

निष्कर्ष:

I: कुछ एप्पल ट्रेवल नहीं हैं

II: कोई मैंगो एप्पल नहीं है

Q7. कथन: 

सभी रूम वुड हैं

कुछ कोर रूम हैं

कुछ टेस्ट रूम हैं

निष्कर्ष:

I: सभी टेस्ट वुड हो सकते हैं

II: कुछ कोर वुड हैं

Q8.  कथन:

कुछ लेफ्ट राइट हैं

सभी राइट ट्रू हैं

सभी ट्रू रोंग हैं

निष्कर्ष: 

 I. सभी लेफ्ट रोंग हैं 

 II. कुछ लेफ्ट रोंग नहीं हैं 

Q9. कथन: 

कुछ वर्ड मैजिक हैं।

कुछ मैजिक हार्ट है।

सभी हार्ट म्यूजिक हैं।

निष्कर्ष: 

I. कुछ वर्ड म्यूजिक हैं। 

II. कोई वर्ड म्यूजिक नहीं हैं। 

Q10. कथन:

कुछ डैम रिवर हैं

कुछ रिवर गोल्ड हैं

कोई रिवर सिल्वर नहीं है

निष्कर्ष:

I: सभी डैम गोल्ड हो सकते हैं

II: कुछ गोल्ड सिल्वर नहीं हैं

Directions (11-14): निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

पांच मित्र B, E, H, K और N हैं, उनमें से प्रत्येक को जन्मदिन की पार्टी में अलग-अलग संख्या में चॉकलेट मिली। K को B से 7 अधिक चॉकलेट मिलीं। N को तीन व्यक्तियों से अधिक चॉकलेट मिली। E को सभी में सबसे कम चॉकलेट मिली। H को N से कम चॉकलेट मिली। E को विषम संख्या में चॉकलेट मिली है। K को 65 चॉकलेट मिलीं। वह व्यक्ति जिसे दूसरी सबसे कम चॉकलेट मिली, उसे B से 3 कम चॉकलेट मिलीं।

Q11. निम्नलिखित में से किसे तीसरी सबसे कम चॉकलेट मिली?

(a) B

(b) H

(c) K

(d) N

(e) निर्धारित नहीं किया का सकता

Q12. N के पास कितनी चॉकलेट हो सकती है?

(a) 66

(b) 57

(c) 58

(d) 62

(e) 71

Q13. निम्नलिखित में से किसे N से अधिक चॉकलेट मिली?

(a) K

(b) E

(c) B

(d) E

(e) निर्धारित नहीं किया का सकता

Q14. E के पास कितनी संभावित संख्या में चॉकलेट है?

(a) 52

(b) 56

(c) 53

(d) 57

(e) 60

Q15. शब्द ‘ECONOMIST’ में वर्णों के ऐसे कितने युग्म हैं, जिनमें से प्रत्येक के बीच में उतने ही वर्ण हैं जितने अंग्रेजी वर्णमाला में उनके बीच हैं?

(a) चार

(b) एक

(c) दो

(d) तीन

(e) कोई नहीं 

Solutions:

IBPS RRB PO क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 12th June – Practice Set | Bankersadda Hindi_2.1IBPS RRB PO क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 12th June – Practice Set | Bankersadda Hindi_3.1IBPS RRB PO क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 12th June – Practice Set | Bankersadda Hindi_4.1IBPS RRB PO क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 12th June – Practice Set | Bankersadda Hindi_5.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_80.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_90.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me