Bankersadda Hindi   »   IBPS PO और अन्य बैंक परीक्षाओं...

IBPS PO और अन्य बैंक परीक्षाओं के लिए Syllogism स्टडी नोट्स

प्रिय उम्मीदवार,
reasoning-study-notes-for-ibps-exams

IBPS PO के लिए Syllogism स्टडी नोट्स 

आज हम Syllogism के विषय में चर्चा करेंगें। इस टॉपिक में आप आसानी से अंक हासिल कर सकते है लेकिन आपको सही कांसेप्ट और तैयारी के लिए प्रश्नों के प्रकारों को समझने की आवश्यकता है।  


बँकिंग परीक्षाओं में  Syllogism के प्रश्न पूछे जा सकते है। सामन्यतया इस टॉपिक से 4-5 प्रश्न पूछे जाते है, इसलिए सही तैयारी के साथ आप इसमें अच्छे अंक प्राप्त कर सकते है।


ये प्रश्न आमतौर पर निम्नलिखित प्रकृति के होते हैं:

दो या अधिक कथन दिए गए है, और किसी को दिए गए कथनों से सभी संभावित निष्कर्षों का पता लगाना है। 

नोट :- 
1. Syllogism के कांसेप्ट में दिए गए कथनों को सत्य मानना चाहिए अर्थात कथन को सार्वभौमिक सत्य मानें।
2.पहले कथन को समझें उसके बाद  उनके निष्कर्षों पर विचार करें।


कथन के प्रकार:
प्रकार 1: सभी किताबें पेन हैं 
प्रकार 2: कोई किताब पेन नहीं है 
प्रकार 3: कुछ किताबें पेन हैं 
प्रकार 4: कुछ किताबें पेन नहीं  हैं  

निष्कर्ष के प्रकार:
प्रकार 1: सभी किताबें पेन हैं 
प्रकार 2: कोई किताब पेन नहीं है 
प्रकार 3: कुछ किताबें पेन हैं 
प्रकार 4: कुछ किताबें पेन नहीं है 
प्रकार 5: सभी किताबों के पेन होने की सम्भावना है 
प्रकार 6: सभी किताबों के पेन न होने की सम्भावना है 
प्रकार 7: कम से कम कुछ किताबें पेन है 

syllogism में निष्कर्ष के तीन प्रकार है:
1. सकारात्मक-जहाँ हम 100% आश्वस्त है 
2. नकारात्मक- इसमें हम आश्वस्त होते है कि ऐसा नहीं है 
3. संभावना- इसमें हम 100% आश्वस्त नहीं होते है लेकिन सम्भावना का केस आता है। Syllogism में, एक निष्कर्ष जो 100% आश्वस्त नहीं है, इसकी संभावनाएं हो सकती है अर्थात् यह कहने में हमें संदेह है लेकिन हम यह कह सकते है। 


1. सकारात्मक निष्कर्ष :


कथन: सभी मेड बेड है। सभी बेड क्रेजी है। सभी क्रेजी मेंगो है 
IBPS PO और अन्य बैंक परीक्षाओं के लिए Syllogism स्टडी नोट्स | Bankersadda Hindi_2.1

निष्कर्ष:
सभी मेड क्रेजी है- सही 
सभी बेड मेंगो है-सही 
कुछ मेड मेंगो है- सही 
कुछ मेंगो क्रेजी है – सही 
कुछ क्रेजी बेड है – सही 
कुछ बेड मेंगो है – सही 
सभी क्रेजी मेड है – गलत 
सभी मेंगो बेड है  – गलत 
सभी बेड मेड है – गलत 

यहाँ – सकारात्मक वाक्य में नकारात्मक और संभव निष्कर्ष गलत है 
2. नकारात्मक निष्कर्ष:

कथन : सभी किताब नोट्स है। सभी नोट्स मार्कर है। कोई नोट्स पेन नहीं है।
IBPS PO और अन्य बैंक परीक्षाओं के लिए Syllogism स्टडी नोट्स | Bankersadda Hindi_3.1

निष्कर्ष:
कोई किताब पेन है – (सही): यहाँ कोई नोट्स पेन नहीं है इसलिए कोई किताब पेन नहीं है सही है
कोई पेन नोट्स नहीं है – (सही)
3. संभावना निष्कर्ष: Syllogism में, निष्कर्ष जो 100% आश्वस्त नहीं है, इसकी सम्भावना हो सकती है अर्थात् यह कहने में हमें संदेह है लेकिन संभावना हो सकती है। 


कथन: कुछ ब्लू ग्रीन है। कुछ ग्रे ब्लू है। सभी ग्रीन व्हाइट है। 
IBPS PO और अन्य बैंक परीक्षाओं के लिए Syllogism स्टडी नोट्स | Bankersadda Hindi_4.1

निष्कर्ष:
कुछ ग्रे के व्हाइट होने की सम्भावना है – (सही)
सभी ग्रीन के ग्रे होने की सम्भावना है –(सही)
कुछ ब्लू के व्हाइट होने की सम्भावना है – (गलत) क्योंकि यह एक निश्चित स्थिति है। इसलिए संभावना की स्थिति गलत है।

संपूरक युग्म: (या तो ___या ___ की स्थिति में ):
संपूरक युग्म की स्थिति

1. कुछ + नहीं:


उदहारण: कथन : कुछ क्लासरूम स्मार्ट हैं। कुछ स्मार्ट म्यूजिक हैं।
IBPS PO और अन्य बैंक परीक्षाओं के लिए Syllogism स्टडी नोट्स | Bankersadda Hindi_5.1
निष्कर्ष: 
कुछ क्लासरूम म्यूजिक है
कोई म्यूजिक क्लासरूम नहीं है
या
कुछ क्लासरूम म्यूजिक है
कोई क्लासरूम म्यूजिक नहीं है 
2. सभी + कुछ नहीं:

उदहारण: कथन : सभी गुआवा पपाया है। कुछ पपाया मेंगो है। कुछ एप्पल मेंगो हैं।
IBPS PO और अन्य बैंक परीक्षाओं के लिए Syllogism स्टडी नोट्स | Bankersadda Hindi_6.1
निष्कर्ष:
सभी एप्पल पपाया है
कुछ एप्पल पपाया नहीं है
नोट: सभी एप्पल पपाया है + कुछ पपाया एप्पल नहीं है (समपूरक युग्म नहीं है)

केवल कुछ और केवल का कांसेप्ट:


1. केवल कुछ: अर्थात् कुछ लेकिन सब नहीं  
उदहारण: कथन : सभी मेंगो ऑरेंज हैं। केवल कुछ ऑरेंज बनाना हैं। कुछ बनाना एप्पल हैं।
IBPS PO और अन्य बैंक परीक्षाओं के लिए Syllogism स्टडी नोट्स | Bankersadda Hindi_7.1
निष्कर्ष:
कुछ बनाना ऑरेंज है। (सही)
सभी बनाना के ऑरेंज होने की सम्भावना है। (सही)
सभी ऑरेंज के बनाना होने की सम्भावना है। (गलत) यह स्थिति गलत है क्योंकि केवल कुछ ऑरेंज बनाना है। 

2. केवल: केवल A, B है अर्थात् सभी B, A है। लेकिन कोई अन्य वस्तु B से सम्बंधित नहीं है।

उदहारण: कथन : केवल मेंगो ऑरेंज हैं। कुछ मेंगो फ्रूट्स हैं। कुछ एप्पल फ्रूट्स हैं।
IBPS PO और अन्य बैंक परीक्षाओं के लिए Syllogism स्टडी नोट्स | Bankersadda Hindi_8.1
निष्कर्ष:
कुछ फ्रूट्स मेंगो हैं। (सही)
कुछ एप्पल के मेंगो होने की सम्भावना है(सही)

नोट: कुछ, कई, अधिकांश, कम से कम को ‘कुछ’ माना जाता है।



prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me