Bankersadda Hindi   »   IBPS पीओ तार्किक क्षमता क्विज: 24...

IBPS पीओ तार्किक क्षमता क्विज: 24 सितम्बर, 2019


IBPS पीओ तार्किक क्षमता क्विज: 24 सितम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_1.1

तार्किक क्षमता से आप परीक्षा में अपने प्रदर्शन को और बेहतर बना सकते हैं, यह एक स्कोरिंग सेक्शन है। आप सभी को अपने बेसिक्स स्पष्ट करने की जरूरत है और साथ ही परीक्षा की तैयारी के लिए सिलेबस की जानकारी रखना भी महत्त्वपूर्ण है। आपको दैनिक रूप से मॉक और प्रश्नोत्तरी प्रदान की जा रही है ताकि आप उचित स्ट्रेटेजी अपना सकें। इसके अलावा, आगामी महीनों में होने वाली परीक्षा की तैयारियों के लिए स्टडी प्लान बेहद जरूरी है। दिसम्बर महीने में होने वाली IBPS क्लर्क प्राम्भिक परीक्षा के लिए स्टडी प्लान हमने पहले ही जारी कर दिया है। उसी प्लान के तहत, यहाँ तार्किक क्षमता की प्रश्नोत्तरी दी जा रही है। सुनिश्चित करें कि कोई भी महत्त्वपूर्ण विषय न चूकें। 24 सितम्बर, 2019 की IBPS Clerk Reasoning Quiz  में  Blood relation Topic विषय निहित है-


Directions (1-5):  प्रत्येक प्रश्न निम्नलिखित जानकारी पर आधारित है:
(i) P # Q अर्थात् P, Q की पत्नी है।
(ii) P $ Q अर्थात् P, Q का भाई है।
(iii) P * Q अर्थात् P, Q का पुत्र है।
(iv) P @ Q अर्थात् P, Q की बहन है।
(v) P % Q अर्थात् P, Q का पिता है। 

Q1. व्यंजक H%Y@C$L*O@K$E में, E, L से किस प्रकार सम्बंधित है?
(a) नेफ्यू
(b) अंकल
(c) माता
(d) नीस
(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता

S1.Ans(e)
Sol.
IBPS पीओ तार्किक क्षमता क्विज: 24 सितम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_2.1


Q2. व्यंजक Q@P%M$W@N#J*K में, J, M से किस प्रकार सम्बंधित है?
(a) सिस्टर-इन-लॉ
(b) भाई
(c) मदर-इन-लॉ
(d) फादर-इन-लॉ
(e) इनमें से कोई नहीं

S2.Ans(e)
Sol
IBPS पीओ तार्किक क्षमता क्विज: 24 सितम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_3.1


Q3. निम्नलिखित में से कौन-सा सम्बन्ध ‘A, D का ब्रदर-इन-लॉ है’, दर्शाता है?
(a) B*A#C$D%E
(b) A*B#C$D%E
(c) B*A$C#D%E
(d) C$D%E%A#B
(e) इनमें से कोई नहीं

S3.Ans(c)
Sol.
IBPS पीओ तार्किक क्षमता क्विज: 24 सितम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_4.1


Q4. निम्नलिखित में से कौन-से प्रतीक का प्रयोग किया जाता है, यदि सम्बन्ध A$M%D$F_T में  ‘M, T का पति है’ सत्य है? 
(a) %
(b) @
(c) *
(d) #
(e) $

S4.Ans(c)
Sol.
IBPS पीओ तार्किक क्षमता क्विज: 24 सितम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_5.1


Q5. व्यंजक W$R%T@B*N@L#M में, N, T से किस प्रकार सम्बंधित है? 
(a) अंकल
(b) आंट
(c)  पिता
(d) माता
(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता

S5.Ans(d)
Sol.
IBPS पीओ तार्किक क्षमता क्विज: 24 सितम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_6.1


Directions (6-9): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
एक परिवार में 8 सदस्य J, K, L, M, N, O, P और Q हैं। इस परिवार में तीन पीढ़ियाँ हैं। परिवार में केवल तीन विवाहित युगल हैं। P, K का दामाद है। Q, M का नेफ्यू है। J, M की माता है। L के केवल एक पुत्र है। O, L की ग्रैंडडॉटर है। N, O की माता है। M अविवाहित है। M, K की बहन है।

Q6. N, P से किस प्रकार सम्बंधित है? 
(a) पिता
(b) मदर-इन-लॉ
(c) बहन
(d) भाई
(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता

Q7. निम्नलिखित में से कौन N की सिस्टर-इन-लॉ कौन है?
(a) M
(b) L
(c) Q
(d) P
(e) निम्न में से कोई नहीं

Q8. निम्नलिखित में से P के विषय में क्या सत्य है? 
(a) P, N का पुत्र है
(b) P, Q का ब्रदर-इन-लॉ है
(c) P, K की डॉटर-इन-लॉ है
(d) J, P का ग्रैंडफादर है
(e) कोई सत्य नहीं है

Q9. यदि S, Q की पत्नी है, तो S, O से किस प्रकार सम्बंधित है?
(a) बहन
(b) माता
(c) सिस्टर-इन-लॉ
(d) कजिन
(e) इनमें से कोई नहीं

Solution(6-9):
IBPS पीओ तार्किक क्षमता क्विज: 24 सितम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_7.1
S6.Ans(b)
S7.Ans(a)
S8.Ans(b)
S9.Ans(c)


Q10. मंच पर एक लड़की को दिखाते हुए, लड़का ने कहा, “वह मेरे पिता के भाई की पुत्री की बहन है”, मंच पर खड़ी लड़की लड़के से किस प्रकार सम्बंधित है?
(a) कजिन
(b) भाई
(c)  सन-इन-लॉ
(d) बहन
(e) नीस

S10. Ans.(a)


Q11. यदि M, B का भाई है। J, B की बहन है। S, B का पिता है और L, M की माता है, तो B, L से किस प्रकार सम्बंधित है? 
(a) पुत्री
(b) पुत्र
(c) बहन
(d) कजिन
(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता

S11. Ans(e)
Sol.
IBPS पीओ तार्किक क्षमता क्विज: 24 सितम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_8.1


Q12. एक महिला, पुरुष से कहती है, “ तुम्हारे पिता मेरे पिता की इकलौती संतान के ससुर है”। वह आदमी महिला से किस प्रकार सम्बंधित है?
(a) पत्नी
(b) पति
(c) पुत्री
(d) माता
(e) पिता

S12. Ans(b)


Directions (13-15): Study the information carefully and answer the questions given below.
एक परिवार में सात व्यक्ति Y, R, P, K, L, G, और X हैं। इस परिवार में तीन पीढ़ियाँ और केवल तीन महिलाएं हैं। K, G का दामाद है। X, L का पुत्र है, L जो P की सिस्टर-इन-लॉ है। P, R की पुत्री है। Y, K की माता है। P, G की संतान नहीं है। P, K की बहन है।

Q13. L, G से किस प्रकार सम्बंधित है? 
(a) पिता
(b) बहन
(c) पुत्री
(d) पुत्र
(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता

Q14. निम्नलिखित में से कौन G का ग्रैंडसन है? 
(a) X
(b) P
(c) K
(d) Y
(e) इनमें से कोई नहीं

Q15. R, K से किस प्रकार सम्बंधित है? 
(a) फादर-इन-लॉ
(b) बहन
(c) भाई
(d) पिता
(e) इनमें से कोई नहीं

Solutions(13-15):
Sol.
IBPS पीओ तार्किक क्षमता क्विज: 24 सितम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_9.1
S13.Ans(c)
S14.Ans(a)
S15.Ans(d)


If you are preparing for IBPS PO Exam, then you can also check out a video for Reasoning below:

https://www.youtube.com/watch?v=L8i4JWgoIVE&t=155s


You may also like to Read:



prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me