Bankersadda Hindi   »   IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 15...

IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 15 नवम्बर, 2019

IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 15 नवम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_1.1

IBPS PO REASONING ABILITY QUIZ  

तार्किक क्षमता से आप परीक्षा में अपने प्रदर्शन को और बेहतर बना सकते हैं, यह एक स्कोरिंग सेक्शन है। आप सभी को अपने बेसिक्स स्पष्ट करने की जरूरत है और साथ ही परीक्षा की तैयारी के लिए सिलेबस की जानकारी रखना भी महत्त्वपूर्ण है। आपको दैनिक रूप से मॉक और प्रश्नोत्तरी प्रदान की जा रही है ताकि आप उचित स्ट्रेटेजी अपना सकें। इसके अलावा, आगामी महीनों में होने वाली परीक्षा की तैयारियों के लिए स्टडी प्लान बेहद जरूरी है। दिसम्बर महीने में होने वाली IBPS क्लर्क प्राम्भिक परीक्षा के लिए स्टडी प्लान हमने पहले ही जारी कर दिया है। उसी प्लान के तहत, यहाँ तार्किक क्षमता की प्रश्नोत्तरी दी जा रही है। सुनिश्चित करें कि कोई भी महत्त्वपूर्ण विषय न चूकें। 


Directions (1-5): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दी गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-


आठ व्यक्ति अर्थात् P, Q, R, S, T, U, V और W समान वर्ष के चार विभिन्न महीनों अर्थात् जनवरी, मार्च, अप्रैल और मई में विभिन्न दो तारीखों अर्थात् 13 और 20 को छुट्टियों पर जाते हैं। उनमें से प्रत्येक विभिन्न रंग अर्थात् हरा, नीला, काला, गुलाबी, सफ़ेद, ग्रे, पीला और संतरी पसंद करते हैं, यह आवश्यक नहीं है कि सभी जानकारी समान क्रम में हों।
P उस महीने में छुट्टियों पर जाता है, जिसमें 31 से कम दिन होते हैं। ग्रे रंग पसंद करने वाला व्यक्ति और गुलाबी रंग पसंद करने वाला व्यक्ति समान महीने में छुट्टी पर जाते हैं।  P और संतरी रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के मध्य केवल एक व्यक्ति छुट्टी पर जाता है। Q, U से ठीक पहले छुट्टी पर जाता है, U, जो विषम संख्या वाली तारीख और दिनों की विषम संख्या वाले महीने में छुट्टी पर जाता है। U संतरी रंग पसंद नहीं करता है। T उसी समान महीने में छुट्टी पर जाता है, जिस महीने में P छुट्टी पर जाता है। T और S, जो हरा रंग पसंद करता है, के मध्य दो से अधिक व्यक्ति छुट्टी पर जाते हैं। काला रंग पसंद करने वाला व्यक्ति, ग्रे रंग पसंद करने वाले व्यक्ति से ठीक पहले छुट्टी पर जाता है। संतरी रंग पसंद करने वाला व्यक्ति, गुलाबी रंग पसंद करने वाले व्यक्ति से पहले छुट्टी नहीं लेता है। W और R दोनों समान तारीख पर छुट्टी पर जाते हैं। W और V के मध्य दो व्यक्ति जाते हैं। R सफ़ेद रंग पसंद करता है। पीला रंग पसंद करने वाला व्यक्ति विषम संख्या वाली तारीख पर छुट्टी पर नहीं जाता है। U नीला रंग पसंद नहीं करता है।

Q1. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्ति नीला रंग पसंद करता है? 
(a) Q
(b) T
(c) S
(d) P
(e) इनमें से कोई नहीं

Q2. निम्नलिखित में से कौन-सा रंग T पसंद करता है? 
(a) गुलाबी
(b) नीला
(c) हरा
(d) ग्रे
(e) पीला

Q3. S और R के मध्य कितने व्यक्ति छुट्टी पर जाते हैं? 
(a) तीन
(b) चार
(c) चार से अधिक
(d) एक
(e) कोई नहीं

Q4. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्ति उस महीने में छुट्टी पर जाता है, जिस महीने में काला रंग पसंद करने वाला व्यक्ति जाता है? 
(a) P
(b) हरा रंग पसंद करने वाला व्यक्ति
(c)U
(d)संतरी रंग पसंद करने वाला व्यक्ति
(e) इनमें से कोई नहीं

Q5. निम्नलिखित पाँच में से चार एक निश्चित रूप से एक समूह का पर आधारित हैं, ज्ञात कीजिए कौन उस समूह से सम्बंधित नहीं है? 
(a) S
(b) P
(c) V
(d) T
(e) U

IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 15 नवम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_2.1

Directions (6-8): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दी गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-


P&Q (4)- P, Q के 9 मीटर उत्तर में है
P%Q (7)- P, Q के 12 मीटर दक्षिण में है
P@Q (11)- P, Q के 16 मीटर पूर्व में है
P#Q (3)- P, Q के 8 मीटर पश्चिम में है

W#R(10), S&C(13), J@R(17), R&E(8), C@N(6), J&H(9),  N@E(2)   

Q6.  बिंदु R के सन्दर्भ में बिंदु S किस दिशा में है और उनके मध्य न्यूनतम दूरी कितनी है? 
(a) 25 मीटर, दक्षिण-पश्चिम
(b) √509 मीटर, उत्तर-पश्चिम
(c) 21 मीटर, दक्षिण-पूर्व
(d) 23 मीटर, उत्तर
(e) इनमें से कोई नहीं

Q7. बिंदु E के सन्दर्भ में बिंदु H किस दिशा में है? 
(a) पूर्व
(b) पश्चिम
(c) उत्तर-पश्चिम
(d) दक्षिण-पूर्व
(e) इनमें से कोई नहीं

Q8. यदि बिंदु Z, बिंदु H के 15 मीटर पश्चिम में है, तो बिंदु Z के सन्दर्भ में N किस दिशा में है? 
(a) दक्षिण
(b) उत्तर
(c) उत्तर-पूर्व
(d) दक्षिण-पश्चिम
(e) इनमें से कोई नहीं

IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 15 नवम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_3.1

Q9. शब्द ‘HOUSEWARMING’ में सभी व्यंजनों को उनके पहले आने वाले वर्ण के रूप में लिखा जाता है और सभी स्वरों को उनके बाद आने वाले वर्ण के रूप में लिखा जाता है। अब सभी वर्णों को वर्णमाला क्रम में बाएं से दाएं व्यवस्थित किया जाता है और सभी दोहराए गए वर्णों को हटा दिया जाता है, तो वर्णों के ऐसे कितने युग्म हैं, जिनके मध्य शब्द में (आगे और पीछे दोनों ओर से) उतने ही वर्ण हैं जितने उनके मध्य अंग्रेजी वर्णमाला में आते हैं?
(a) एक
(b) दो
(c) चार
(d) तीन
(e) चार से अधिक

S9. Ans. (e)


Q10. यदि शब्द ‘FORMATION’  के पहले, तीसरे और पाँचवे वर्ण से और शब्द ‘WOMEN’ के तीसरे और चौथे वर्णों से एक शब्द का निर्माण किया जाता है, तो दाएं से तीसरा वर्ण कौन-सा होगा?
(a) R
(b) A
(c) M
(d) E
(e) इनमें से कोई नहीं

S10. Ans. (b)


Directions (11-15): प्रत्येक प्रश्न निम्नलिखित जानकारी पर आधारित हैं:


(i) J * K अर्थात् J, K की पुत्री है।
(ii) J % K अर्थात् J, K के पिता है।
(iii) J $ K अर्थात् J, K का भाई है।
(iv) J # K अर्थात् J, K का पुत्र है।
(v) J @ K अर्थात् J, K की माता है।

Q11. निम्नलिखित में से कौन यह दर्शाता है कि D, E का ग्रैंडसन है? 
(a) D#A@R*E $ C*B
(b) D@C*B#A@R*E
(c) C*B@D#A$R*E
(d) D#A$ C*B@R@E
(e) इनमें से कोई नहीं

IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 15 नवम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_4.1

























Q12. सम्बन्ध ‘M@G%T*N@F$J@U*Y’ में, निम्नलिखित में से कौन G का दामाद है? 
(a) T
(b) F
(c) U
(d) इनमें से कोई नहीं
(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता

IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 15 नवम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_5.1

Q13. यदि व्यंजक ‘X@S#K$Y%D@N*R’ सत्य है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य होगा? 
(a) R, Y की पुत्री है
(b) K, Y की बहन है
(c) X, Y की सिस्टर-इन-लॉ है
(d) Y, S की आंट है
(e) कोई सत्य नहीं है

IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 15 नवम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_6.1

Q14. यदि व्यंजक ‘U*I#X$M@K#L’ सत्य है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा असत्य होगा? 
(a) I, K का कजिन है
(b) X, K का अंकल है
(c) U, X का ग्रैंडडॉटर है
(d) M, I का अंकल है
(e) सभी सत्य हैं

IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 15 नवम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_7.1

Q15. निम्नलिखित में से कौन यह दर्शाता है कि X, L का ग्रैंडसन है? 
(a) J@K%X#D*L$P
(b) L$P % J@K*X#D
(c) J@K*L$P %X#D
(d) X$P %J@K*L#D
(e) इनमें से कोई नहीं

IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 15 नवम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_8.1


You may also like to Read:

       
IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 15 नवम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_9.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me