Bankersadda Hindi   »   IBPS PO Prelims क्वांट क्विज :...

IBPS PO Prelims क्वांट क्विज : 20 सितम्बर 2019

IBPS PO Prelims क्वांट क्विज : 20 सितम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_1.1

IBPS PO Prelims क्वांट क्विज : 20 सितम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_2.1
IBPS Clerk Quantitative Aptitude Quiz

परीक्षा में बढ़ते स्तर के साथ, संख्यात्मक अभियोग्यता अयोग्य अड़चन बन गई है। आम तौर पर, इस खंड में पूछे जाने वाले प्रश्न गणनात्मक और लंबे होते हैं जिसमें समय भी अधिक लगता  हैं। यह विषय आपको परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करवा सकता है, यदि आप हमेशा अपनी सटीकता, गति और समय का ध्यान रखते हैं। सटीकता सबसे ज्यादा मायने रखती है। हमने इस अनुभाग को तैयार करने के लिए एक अच्छी तरह से परिभाषित IBPS PO प्रीलिम्स स्टडी प्लान प्रदान किया है। आप अपनी बेसिक्स कॉन्सेप्ट्स को स्पष्ट करने के लिए स्टडी नोट्स से भी तैयारी कर सकते हैं। इस संख्यात्मक अभियोग्यता प्रश्नोत्तरी का प्रयास करें और आगामी IBPS PO प्रारंभिक स्टडी प्लान 2019 के लिए अपनी तैयारी को आंके:

 Q1. एक आदमी एक सेकंड हैंड फोन 3000 रुपए में खरीदता है और उसके रखरखाव पर 300 रुपए व्यय करता है। यदि वह 4400 रूपए  में फोन बेचता है, तो वह कितने प्रतिशत लाभ अर्जित करेगा?
IBPS PO Prelims क्वांट क्विज : 20 सितम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_3.1

IBPS PO Prelims क्वांट क्विज : 20 सितम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_4.1


Q2. 25 वस्तुओं का क्रय मूल्य 20 वस्तुओं के विक्रय मूल्य के समान है। यदि विक्रय मूल्य पर लाभ की गणना की जाती है, तो लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
(a) 25%
(b) 20%
(c) 34%
(d) 40%
(e) 15%

IBPS PO Prelims क्वांट क्विज : 20 सितम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_5.1
Q3. एक सेल्समैन 1 रुपए में 5 संतरे खरीदता है और 2 संतरे 2 रुपए में बेचता है, तो उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
(a) 500%
(b) 200%
(c) 600%
(d) 400%
(e) 700%

IBPS PO Prelims क्वांट क्विज : 20 सितम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_6.1


Q4. एक वस्तु को 2040 रूपए में बेचकर प्राप्त लाभ प्रतिशत, उस वस्तु को 1360 रूपए में बेचकर प्राप्त हुई हानि प्रतिशत के बराबर है। 25% का लाभ अर्जित करने के लिए वस्तु को किस मूल्य पर बेचा जाना चाहिए?
(a) 2200 रूपए
(b) 2100 रूपए
(c) 1900 रूपए
(d) 1945 रूपए
(e) 2125 रूपए

IBPS PO Prelims क्वांट क्विज : 20 सितम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_7.1


Q5. एक आदमी 12 दर्जन खिलौने 300 रुपये प्रति दर्जन की दर पर खरीदता है और प्रत्येक खिलौना 30 रुपये की दर से बेचता है। लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिये।
(a) 15%
(b) 20%
(c) 25%
(d) 18%
(e) 22.5%

IBPS PO Prelims क्वांट क्विज : 20 सितम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_8.1


Q6. 18 गेंदों को 750 रुपये में बेचने पर प्राप्त हुई हानि, 3 गेंदों के क्रय मूल्य के बराबर है। एक गेंद का क्रय मूल्य कितना है?
(a) 75 रूपए
(b) 60 रूपए
(c) 50 रूपए
(d) 40 रूपए
(e) 45 रूपए

IBPS PO Prelims क्वांट क्विज : 20 सितम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_9.1


Q7. एक कार को 340000 रूपए में बेचेने पर एक व्यक्ति को 15% हानि होती है, तो 20% लाभ अर्जित करने के लिए उसे कार को कितने मूल्य में बेचना चाहिए?  
(a) 400000 रूपए
(b) 480000 रूपए
(c) 460000 रूपए
(d) 500000 रूपए
(e) 520000 रूपए

IBPS PO Prelims क्वांट क्विज : 20 सितम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_10.1


Q8. रोहित 10% के लाभ पर रोहन को एक वस्तु बेचता है। रोहन फिर से उस वस्तु को 10% के लाभ पर शिवम को बेचता है। यदि शिवम, रोहित से सीधे उसी कीमत पर वस्तु को खरीदता है, तो रोहित का लाभ% क्या होगा?
(a) 20%
(b) 21%
(c) 22%
(d) 15%
(e) 23%

IBPS PO Prelims क्वांट क्विज : 20 सितम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_11.1


Q9. एक व्यापारी 34 रूपए प्रति किग्रा के 10 किग्रा चावल को अन्य प्रकार के 55 रूपए प्रति किग्रा के 12 किग्रा चावलों में मिलाता है और मिश्रण को 50 प्रति किग्रा में बेचता है, तो उसका लाभ प्रतिशत है:
(a) 10%
(b) 20%
(c) 15%
(d) 5%
(e) 8%

IBPS PO Prelims क्वांट क्विज : 20 सितम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_1.1

Q10. एक वस्तु को 2640 रूपए में बेचकर अर्जित लाभ, उस वस्तु को 1760 रूपए में बेचकर प्राप्त हुई हानि के बराबर है। 30% का लाभ अर्जित करने के लिए वस्तु को किस मूल्य पर बेचा जाना चाहिए?
(a) 2600
(b) 2860
(c) 2500
(d) 2900
(e) 2840

IBPS PO Prelims क्वांट क्विज : 20 सितम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_13.1


Q11. एक गोले का आयतन, एक शंकु के आयतन से 1617 घन.सेमी अधिक है। यदि शंकु के आधार की त्रिज्या और गोले की त्रिज्या 2:1 के अनुपात में है तथा शंकु की त्रिज्या, शंकु की ऊंचाई से 200% अधिक है, तो शंकु की ऊंचाई ज्ञात कीजिए।    
(a) 3.5 सेमी
(b) 7 सेमी
(c) 10.5 सेमी
(d) 14 सेमी
(e) 21 सेमी

IBPS PO Prelims क्वांट क्विज : 20 सितम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_14.1


Q12. यदि गोले के आयतन का बेलन के आयतन से अनुपात 2: 3 है और बेलन की त्रिज्या, वर्ग, जिसका परिमाप 84 सेमी है, की भुजा के बराबर है, तो बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल (वर्ग सेमी में) ज्ञात कीजिए। यह दिया गया है कि गोले की त्रिज्या, बेलन की त्रिज्या के बराबर है।
(a) 24186
(b) 18184
(c) 21576
(d) 5544
(e) 20150

IBPS PO Prelims क्वांट क्विज : 20 सितम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_15.1


Q13. एक लेड की ठोस गोलाकार गेंद जिसकी त्रिज्या 3 सेमी है, को पिघलाया जाता है और दोबारा से तीन गोलाकार गेंदों में परिवर्तित किया जाता है। यदि उन गेंदों में से दो गेंदों की त्रिज्या क्रमशः 1.5 सेमी और 2.5 सेमी है, तो तीसरी गेंद का व्यास ज्ञात कीजिए। 
(a) 4 सेमी
(b) 2 सेमी
(c) 5 सेमी
(d) 6 सेमी
(e) 8 सेमी

IBPS PO Prelims क्वांट क्विज : 20 सितम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_16.1


Q14.एक बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल  924 वर्ग मीटर है। यदि बेलन की त्रिज्या और ऊंचाई का अनुपात 1:3 है, तो बेलन का आयतन ज्ञात कीजिए (घन मीटर में)।
(a) 3234
(b) 2156
(c) 3102
(d) 2860
(e) 3476

IBPS PO Prelims क्वांट क्विज : 20 सितम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_17.1


Q15. एक 16 मीटर व्यास के कुएं को 9 मीटर गहरा खोदा जाता है। निकाली गई मिट्टी को कुँए के चारों ओर 4 मीटर चौड़ाई की एक वृत्ताकार घेरे के रूप में एक तटबंध बनाने के लिए समान रूप से फैलाया जाता है। तटबंध की ऊंचाई ज्ञात कीजिए।  
(a) 8.1 मीटर
(b) 6.3 मीटर
(c) 13.09 मीटर
(d) 7.2 मीटर
(e) 9 मीटर

IBPS PO Prelims क्वांट क्विज : 20 सितम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_18.1



If you want to study Quantitative Aptitude for IBPS PO Prelims then you can also check out the video given below:

https://www.youtube.com/watch?v=qt1K6wVFRJA&t=1172s

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me