Bankersadda Hindi   »   IBPS PO मेंस संख्यात्मक अभियोग्यता प्रश्नावली...

IBPS PO मेंस संख्यात्मक अभियोग्यता प्रश्नावली : 19 नवंबर, 2019

 IBPS PO मेंस संख्यात्मक अभियोग्यता प्रश्नावली : 19 नवंबर, 2019 | Bankersadda Hindi_1.1


IBPS PO Mains Quantitative Quiz
संख्यात्मक योग्यता आपके प्रदर्शन को और बेहतर बना सकती है। आपको केवल बेसिक्स को स्पष्ट करने और अधिक से अधिक अभ्यास करने की आवश्यकता है। संख्यात्मक योग्यता  एक ऐसा विषय है जो आपको अपना स्कोर और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करता है। हर साल IBPS संख्यात्मक योग्यता पर प्रश्नों के पैटर्न में बदलाव के साथ आता है, जिससे छात्रों के लिए परीक्षा हॉल में डिकोड करना मुश्किल हो जाता है। नियमित रूप से मॉक और क्विज़ प्रदान करना आपको पैटर्न में हुए हर बदलाव को क्रैक करने में मदद करेगा। Adda 247 अभ्यास के लिए आपको दैनिक क्विज़ प्रदान करता है क्योंकि 31 नवंबर को IBPS PO मेन्स निर्धारित है। यहाँ 19 नवंबर , 2019 की IBPS PO मेंस की संख्यात्मक योग्यता प्रश्नोत्तरी दी गई है:
             

Directions (1-5): दिए गये प्रश्नों में दोनों मात्राओं I और II की गणना के उपरांत तुलना करें और उत्तर दीजिए-  

Q1. मात्रा I: अजय और विजय, समान दूरी को क्रमशः 3.5 किमी प्रति घंटा और 4 किमी प्रति घंटे की दर से तय करते हैं। अजय, विजय से 45 मिनट अधिक समय लेता है। अजय और विजय द्वारा मिलाकर तय की गयी कुल दूरी ज्ञात कीजिए।

मात्रा II : अभय, विजय से दोगुना कार्यकुशल है और इसलिए उसे कार्य को पूरा करने में विजय से 36 दिन कम लगते हैं। यदि वे एक-साथ किसी कार्य को करते हैं, तो कार्य को कितने दिनों में पूरा करेंगें?
(a) यदि मात्रा I > मात्रा II
(b) यदि मात्रा I < मात्रा II
(c) यदि मात्रा I ≥ मात्रा II
(d) यदि मात्रा I ≤ मात्रा II
(e) यदि मात्रा I = मात्रा II या उनके मध्य कोई सम्बन्ध स्थापित नहीं किया जा सकता

Q2. मात्रा I: एक व्यक्ति 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़कर 3 घंटे में एक दूरी को तय कर सकता है। 27 किमी प्रति घंटे की गति से बाइक से जाने पर समान दूरी को तय करने में व्यक्ति द्वारा लिया गया समय है:
मात्रा II: कुछ श्रमिक 80 दिनों में एक कार्य को कर सकते हैं। यदि 20 श्रमिक कार्य में शामिल हो जाते हैं, तो यही कार्य 60 दिनों में समाप्त हो जाता है। श्रमिकों की आरंभिक संख्या ज्ञात कीजिए।
(a) यदि मात्रा I > मात्रा II
(b) यदि मात्रा I < मात्रा II
(c) यदि मात्रा I ≥ मात्रा II
(d) यदि मात्रा I ≤ मात्रा II
(e) यदि मात्रा I = मात्रा II या उनके मध्य कोई सम्बन्ध स्थापित नहीं किया जा सकता

Q3. किसी कार्य को 5X व्यक्ति   X/2 दिनों में कर सकते हैं जबकि 2Y व्यक्ति समान कार्य को  4Y/5  दिनों में कर सकते हैं।
मात्रा I: ‘Y+20’ का मान।
मात्रा II: ‘1.25X’ का मान।
(a) यदि मात्रा I > मात्रा II
(b) यदि मात्रा I < मात्रा II
(c) यदि मात्रा I ≥ मात्रा II
(d) यदि मात्रा I ≤ मात्रा II
(e) यदि मात्रा I = मात्रा II या उनके मध्य कोई सम्बन्ध स्थापित नहीं किया जा सकता

Q4. X रु. को 15% वार्षिक पेशकश करने वाली योजना में चक्रवृद्धि ब्याज पर निवेश किया जाता है। दो वर्ष बाद प्राप्त ब्याज 3870 रु है.
 मात्रा I: ‘ ‘A’ का मान। 2X रु. को A% वार्षिक पेशकश करने वाली योजना में चक्रवृद्धि ब्याज पर निवेश किया जाता है। दो वर्ष बाद अर्जित ब्याज 10,560 रु. है
मात्रा II: ‘B’ का मान। (X+6,000) रु. को B% वार्षिक पेशकश करने वाली योजना में चक्रवृद्धि ब्याज पर निवेश किया जाता है। और दो वर्ष बाद प्राप्त राशि 28,125 रु. है 
(a) यदि मात्रा I > मात्रा II
(b) यदि मात्रा I < मात्रा II
(c) यदि मात्रा I ≥ मात्रा II
(d) यदि मात्रा I ≤ मात्रा II
(e) यदि मात्रा I = मात्रा II या उनके मध्य कोई सम्बन्ध स्थापित नहीं किया जा सकता

Q5. एक बेलन का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल, बेलन के आधार और शीर्ष के क्षेत्रफल के योग से 200% अधिक है। बेलन का आयतन 2156 घन सेमी  है। 
मात्रा I: शंकु का आयतन, जिसकी आधार त्रिज्या और ऊँचाई क्रमशः बेलन की त्रिज्या और ऊँचाई के बराबर है।
मात्रा II: गोलार्ध का आयतन, जिसकी त्रिज्या, बेलन की त्रिज्या के बराबर है।
(a) यदि मात्रा I > मात्रा II
(b) यदि मात्रा I < मात्रा II
(c) यदि मात्रा I ≥ मात्रा II
(d) यदि मात्रा I ≤ मात्रा II
(e) यदि मात्रा I = मात्रा II या उनके मध्य कोई सम्बन्ध स्थापित नहीं किया जा सकता

Directions (6-10): निम्नलिखित संख्या श्रृंखला में गलत पद ज्ञात कीजिए-

Q.6. 4836, 805, 160, 38, 12, 5, 4
(a) 38
(b) 4
(c) 805
(d) 4836
(e) 12

Q.7. 30030, 2313, 210, 30, 6, 2, 1
(a) 30030
(b) 1
(c) 30
(d) 2313
(e) Series is correct.

Q.8. 1150, 1132, 1098, 1042, 970, 880, 772
(a) 1150
(b) 1098
(c) 772
(d) 880
(e) 970

Q.9. 24, 13, 17, 36, 85, 237.5, 748.5
(a) 85
(b) 24
(c) 748.5
(d) 17
(e) 36

Q.10. 457, 241, 113, 52, 25, 17, 16
(a) 113
(b) 16
(c) 457
(d) 52
(e) 241

Directions (11-15) : इन प्रत्येक प्रश्नों  में, दो समीकरण (I) और (II) दी गई हैं,  दोनों समीकरणों को हल करें और उत्तर दीजिए- 
(a) यदि  x < y
(b) यदि x > y
(c) यदि x ≤ y
(d) यदि x ≥ y
(e) यदि x = y, या X और y के मध्य सम्बन्ध स्थापित नहीं किया जा सकता

IBPS PO मेंस संख्यात्मक अभियोग्यता प्रश्नावली : 19 नवंबर, 2019 | Bankersadda Hindi_2.1

 

                                                                       
 SOLUTIONS:

IBPS PO मेंस संख्यात्मक अभियोग्यता प्रश्नावली : 19 नवंबर, 2019 | Bankersadda Hindi_3.1

IBPS PO मेंस संख्यात्मक अभियोग्यता प्रश्नावली : 19 नवंबर, 2019 | Bankersadda Hindi_4.1

IBPS PO मेंस संख्यात्मक अभियोग्यता प्रश्नावली : 19 नवंबर, 2019 | Bankersadda Hindi_5.1

IBPS PO मेंस संख्यात्मक अभियोग्यता प्रश्नावली : 19 नवंबर, 2019 | Bankersadda Hindi_6.1

IBPS PO मेंस संख्यात्मक अभियोग्यता प्रश्नावली : 19 नवंबर, 2019 | Bankersadda Hindi_7.1

IBPS PO मेंस संख्यात्मक अभियोग्यता प्रश्नावली : 19 नवंबर, 2019 | Bankersadda Hindi_8.1

IBPS PO मेंस संख्यात्मक अभियोग्यता प्रश्नावली : 19 नवंबर, 2019 | Bankersadda Hindi_9.1

IBPS PO मेंस संख्यात्मक अभियोग्यता प्रश्नावली : 19 नवंबर, 2019 | Bankersadda Hindi_10.1

IBPS PO मेंस संख्यात्मक अभियोग्यता प्रश्नावली : 19 नवंबर, 2019 | Bankersadda Hindi_11.1

IBPS PO Main 2019 Preparation Study Material!

IBPS PO मेंस संख्यात्मक अभियोग्यता प्रश्नावली : 19 नवंबर, 2019 | Bankersadda Hindi_12.1IBPS PO मेंस संख्यात्मक अभियोग्यता प्रश्नावली : 19 नवंबर, 2019 | Bankersadda Hindi_13.1

All the Best BA’ians for IBPS PO Prelims Result!

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me