Bankersadda Hindi   »   IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 14...

IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 14 नवम्बर, 2019

IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 14 नवम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_1.1


IBPS PO REASONING ABILITY QUIZ  

तार्किक क्षमता से आप परीक्षा में अपने प्रदर्शन को और बेहतर बना सकते हैं, यह एक स्कोरिंग सेक्शन है। आप सभी को अपने बेसिक्स स्पष्ट करने की जरूरत है और साथ ही परीक्षा की तैयारी के लिए सिलेबस की जानकारी रखना भी महत्त्वपूर्ण है। आपको दैनिक रूप से मॉक और प्रश्नोत्तरी प्रदान की जा रही है ताकि आप उचित स्ट्रेटेजी अपना सकें। इसके अलावा, आगामी महीनों में होने वाली परीक्षा की तैयारियों के लिए स्टडी प्लान बेहद जरूरी है। दिसम्बर महीने में होने वाली IBPS क्लर्क प्राम्भिक परीक्षा के लिए स्टडी प्लान हमने पहले ही जारी कर दिया है। उसी प्लान के तहत, यहाँ तार्किक क्षमता की प्रश्नोत्तरी दी जा रही है। सुनिश्चित करें कि कोई भी महत्त्वपूर्ण विषय न चूकें। 


Directions (1-5): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-



दस व्यक्ति दो समानांतर पंक्तियों में (प्रत्येक पंक्ति में पाँच) बैठे हैं। पंक्ति-1 में A, B, C, D और E बैठे हैं और वे सभी दक्षिण की ओर उन्मुख हैं। पंक्ति-2 में K, L, M, N और O बैठे हैं और वे सभी उत्तर की ओर उन्मुख हैं। दी गई बैठक व्यवस्था में, पंक्ति में बैठे प्रत्येक सदस्य, दूसरी पंक्ति में बैठे अन्य सदस्यों की ओर उन्मुख हैं। वे विभिन्न पर्यटन स्थल पसंद करते हैं।
O अंतिम छोर पर बैठा है। मुन्नार पसंद करने वाले व्यक्ति, जो अंतिम छोर पर बैठा है, और E के मध्य केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। K, जो पंक्ति के मध्य में बैठा है, L, जो कुर्ग पसंद नहीं करता है, का निकटतम पड़ोसी नही है। E मनाली पसंद करता है और गोवा पसंद करने वाले व्यक्ति के ठीक दाएं स्थान पर बैठा है। E, L के निकटतम पड़ोसी की ओर उन्मुख हैं। B अंतिम बाएं छोर पर नहीं बैठा है। K उदयपुर पसंद नहीं करता है। C और D, जो मुन्नार पसंद करता है, के मध्य केवल एक व्यक्ति बैठा है। N, जो ऊटी पसंद करता है, उस व्यक्ति का निकटतम पड़ोसी है, जो कुर्ग पसंद करता है और N उस व्यक्ति की ओर उन्मुख नहीं है, जो लदाख पसंद करता है। M, जो औली पसंद करता है, उस व्यक्ति का निकटतम पड़ोसी है जो उदयपुर पसंद करता है और उदयपुर पसंद करने वाला व्यक्ति, मनाली पसंद करने वाले व्यक्ति के निकटतम पड़ोसी की ओर उन्मुख है। शिमला पसंद करने वाले व्यक्ति और लदाख पसंद करने वाले व्यक्ति के मध्य दो व्यक्ति बैठे हैं। B शिमला पसंद नहीं करता है। O गंगटोक पसंद नहीं करता है।

Q1. निम्नलिखित में से कौन गंगटोक पसंद करने वाले व्यक्ति के विपरीत बैठा है? 
(a) E
(b) C
(c) A
(d) B
(e) इनमें से कोई नहीं

Q2. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्ति शिमला पसंद करता है? 
(a) B
(b) D
(c) E
(d) A
(e) इनमें से कोई नहीं

Q3. L और कुर्ग पसंद करने वाले व्यक्ति के मध्य कितने व्यक्ति बैठे हैं? 
(a) कोई नहीं
(b) तीन
(c) दो
(d) एक
(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता

Q4. निम्नलिखित में से कौन उदयपुर पसंद करने वाले व्यक्ति के ठीक दाएं स्थान पर बैठा है? 
(a) गोवा पसंद करने वाला व्यक्ति
(b) K
(c) औली पसंद करने वाला व्यक्ति
(d) N
(e) इनमें से कोई नहीं

Q5. निम्नलिखित में से कौन-सा शहर A पसंद करता है?  
(a) गंगटोक
(b) शिमला
(c) कुर्ग
(d) मनाली
(e) इनमें से कोई नहीं

IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 14 नवम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_2.1

Directions (6-8): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-


यहाँ आठ कर्मचारी अर्थात् A, B, C, D, E, F, G और H हैं, जो समान वर्ष के आठ विभिन्न महीनों में जन्म लेते हैं। ये महीने क्रमागत रूप में मार्च से शुरू होकर अक्टूबर तक हैं। C का जन्म जून में हुआ। C और B के मध्य केवल एक ही कर्मचारी के जन्म का महिना है। E का जन्म दिए गए डाटा के अंतिम महीने में हुआ है। H का जन्म A के जन्म वाले महीने से ठीक पहले हुआ है लेकिन C के जन्म वाले महीने के बाद हुआ है। F, C से आयु में छोटा है लेकिन A से आयु में बड़ा है। G, D से छोटा है। G, D से आयु में छोटा है।

Q6. निम्नलिखित में से कौन A से आयु में छोटा है? 
(a) B
(b) D
(c) F
(d) E
(e) H

Q7. कितने कर्मचारी F से आयु में बड़े हैं? 
(a) चार
(b) दो
(c) तीन
(d) पाँच
(e) कोई नहीं

Q8. यदि G का जन्म का महिना, A के जन्म के महीने से बदला जाता है, तो G निम्नलिखित में से किस कर्मचारी से आयु में बड़ा होगा?
(a) H
(b) B
(c) E
(d) F
(e) D

IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 14 नवम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_3.1

Q9. छह छात्र U, V, W, X, Y और Z एक परीक्षा में भाग लेते हैं और विभिन्न अंक प्राप्त करते हैं। Z, V से अधिक अंक लेकिन W से कम अंक प्राप्त करता है। Y, W से अधिक अंक प्राप्त करता है लेकिन वह सबसे अधिक अंक प्राप्त नहीं करता है। V, केवल U से अधिक अंक प्राप्त करता है। निम्नलिखित में से कौन दूसरे सबसे अधिक अंक प्राप्त करता है?
(a) U
(b) Y
(c) X
(d) Z
(e) इनमें से कोई नहीं

S9. Ans.(b)
Sol.  X>Y>W>Z>V>U

Q10. निम्नलिखित में से कौन-से व्यंजक में K>I व्यंजक निश्चित ही सत्य होगा? 
(a) G≥H, H=I, I≥J, J< K
(b) G≥H, H=I, I>J, J<K
(c) G≥H, K>J, I≤J, I=H
(d) J≥I, K<J, H=I, H≤G
(e) इनमें से कोई नहीं 

S10. Ans.(c)

Directions (11-15): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-


बिंदु A, बिंदु C के 25 मीटर दक्षिण-पश्चिम में है। बिंदु D, बिंदु B के 18 मीटर पश्चिम में है। बिंदु G, बिंदु F के 5 मीटर उत्तर में है, बिंदु F, जो बिंदु E के 7 मीटर पूर्व में है। बिंदु C, बिंदु D के 24 मीटर उत्तर में है। बिंदु A, बिंदु E के 15 मीटर उत्तर में है। बिंदु G, बिंदु H के 9 मीटर पश्चिम में है। बिंदु B, बिंदु A के पूर्व में है।

Q11. निम्नलिखित में से बिंदु A और बिंदु D के मध्य न्यूनतम दूरी कितनी है? 
(a) 13 मीटर
(b) 11 मीटर
(c)10 मीटर
(d) 7 मीटर
(e) इनमें से कोई नहीं

Q12. बिंदु C के सन्दर्भ में, बिंदु G किस दिशा में है? 
(a) दक्षिण-पूर्व
(b) दक्षिण
(c) उत्तर-पश्चिम
(d) पश्चिम
(e) इनमें से कोई नहीं

Q13. बिंदु H के सन्दर्भ में बिंदु B किस दिशा में है और उनके मध्य न्यूनतम दूरी कितनी है? 
(a) √135 मीटर, दक्षिण-पश्चिम
(b) 13 मीटर, उत्तर-पश्चिम
(c) √181 मीटर, उत्तर-पूर्व
(d) 21 मीटर, दक्षिण
(e) इनमें से कोई नहीं

Q14. बिंदु D और बिंदु G के मध्य न्यूनतम दूरी कितनी है? 
(a) 11 मीटर
(b) 10 मीटर
(c) √31 मीटर
(d) 12 मीटर
(e) इनमें से कोई नहीं

Q15. बिंदु C के सन्दर्भ में बिंदु E किस दिशा में है? 
(a) उत्तर
(b) दक्षिण-पश्चिम
(c) पश्चिम
(d) दक्षिण
(e) इनमें से कोई नहीं

IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 14 नवम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_4.1

You may also like to Read:

       
IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 14 नवम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_5.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me