Bankersadda Hindi   »   IBPS PO Interview 2022 Tips: जानें...

IBPS PO Interview 2022 Tips: जानें कम समय में स्‍मार्ट तैयारी की टिप्‍स, देखें IBPS PO इंटरव्यू के अपेक्षित टॉपिक

IBPS PO Interview 2022 Tips: जानें कम समय में स्‍मार्ट तैयारी की टिप्‍स, देखें IBPS PO इंटरव्यू के अपेक्षित टॉपिक | Bankersadda Hindi_1.1

IBPS PO Interview 2022: जानें IBPS PO इंटरव्यू के लिए कैसे करें तैयारी, देखें कम समय में स्‍मार्ट तैयारी की टिप्‍स : बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (Institute of Banking Personnel Selection-IBPS) द्वारा दोनों चरणों अर्थात् प्रीलिम्स परीक्षा और मेंस परीक्षा 22 जनवरी, 2022 को सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी है। सबसे पहले उन सभी उम्मीदवारों को Adda247 की ओर से बहुत बहुत बधाई जिन्होंने अपने लक्ष्य के प्रति कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ मेंस परीक्षा पास की है। अब, आप अपने सपने से सिर्फ एक कदम दूर हैं। इंटरव्यू कॉल लेटर 14 फरवरी से 3 मार्च, 2022 तक डाउनलोड किए जा सकते हैं। लेकिन यह सलाह दी जाती है कि सर्वर की समस्या से बचने के लिए अपने कॉल लेटर को अंतिम तिथि से पहले प्रिंट कर लें। किसी भी संगठन में चयनित होने के लिए इंटरव्यू सबसे चुनौतीपूर्ण और महत्वपूर्ण चरण है इसलिए सफलता प्राप्त करने के लिए इंटरव्यू में खुद को ठीक से पेश करना बेहद आवश्यक है। 

 

 इंटरव्यू लेटर डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें-

 

IBPS PO Interview Call Letter 2022 Out

 

 

Preparation to be followed before appearing in the Interview:

किसी भी इंटरव्यू में उपस्थित होने से पहले, उम्मीदवारों के पास स्वयं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए एक उचित रणनीतिक योजना होनी चाहिए और शैक्षिक क्षेत्र से संबंधित सभी दस्तावेज तैयार होने चाहिए।

 तो आज हम आपके लिए लाएं हैं IBPS PO Interview 2022 से संबंधित कुछ सुझाव-

इंटरव्यू में उपस्थित होने से पहले पालन की जाने वाली इन बातों का ध्यान रखें (Keep these things in mind before appearing in the interview) :- 

1. बैंक से संबंधित ज्ञान होना आवश्यक – सबसे पहला कदम उन बैंकों के बारे में जानकारी एकत्र करना है जिनका उल्लेख आपने अपनी प्राथमिकताओं (preferences) में किया है जिससे यदि कोई प्रश्न पूछा जाता है तो आप उस विशेष बैंक को चुनने का अपना कारण बता सकें। आपको टैग लाइन के साथ भारत में सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के मुख्यालय के बारे में भी पता होना चाहिए।

2. बैंकिंग जागरूकता – आपको रेपो रेट, रिवर्स रेपो रेट, मुद्रास्फीति, रिटेल बैंकिंग, बिटकॉइन, नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स आदि जैसी सभी बैंकिंग शर्तों को जानना चाहिए और एक मजबूत बैंकिंग जागरूकता होनी चाहिए।

 

3. सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स की तैयारी – सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स को भी तैयार किया जाना महत्वपूर्ण है क्योंकि आप कभी नहीं जानते कि साक्षात्कार पैनल द्वारा आपसे क्या पूछा जाएगा। कम से कम पिछले 5-6 महीनों में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय आयोजनों, खेल आयोजनों आदि के बारे में सामान्य जागरूकता और समसामयिक मामलों को तैयार किया जाना चाहिए। 

4. मॉक इंटरव्यू– ज्यादा से ज्यादा मॉक इंटरव्यू दें जिससे इंटरव्यू पैनल के सामने बैठने के लिए आपका आत्मविश्वास बढ़ जाए।

  • सही हावभाव और बैठने-बात करने आदि जैसी मुद्राओं की रोज प्रैक्टिस करें।
  • प्रत्येक साक्षात्कारकर्ता की एक अलग मानसिकता होती है इसलिए ज्यादा से ज्यादा मॉक इंटरव्यू दीजिए जिससे अलग-अलग पैनल के साथ प्रैक्टिस करके आपको अनुभव प्राप्त हो सके।

 

5. अपने बैकग्राउण्ड की पूर्ण जानकारी – बैकग्राउण्ड ज्ञान का मतलब है कि आप कहां से हैं, आपकी क्षेत्रीय भाषा, संस्कृति, ड्रेसिंग सेंस इत्यादि क्योंकि हर राज्य और शहर की अपनी विशिष्टता होती है और साक्षात्कारकर्ता कुछ भी पूछ सकता है। उदाहरण के लिए, यदि कोई उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश से संबंधित है, तो उसे अपनी संस्कृति, भाषा, भोजन आदि का ज्ञान होना चाहिए और यदि उम्मीदवार ऐसे प्रश्नों का उत्तर देने में असमर्थ है, तो यह इंटरव्यू की दृष्टि से निराशाजनक हो सकता है।

 

6. अपने रिज्यूमे का मूल्यांकन – आपका रिज्यूमे आपकी जानकारी प्राप्त करने का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह आपके व्यक्तित्व को दर्शाता है और उम्मीदवार के बारे में एक संक्षिप्त जानकारी देता है। इसलिए सबसे पहले अपना रिज्यूमे बहुत सोच समझकर तैयार करें और दूसरा अपने रिज्यूमे का सही से मूल्यांकन भी करें। 

During The Interview:

इंटरव्यू से पहले सारी तैयारियां करने के बाद इंटरव्यू के दिन याद रखने वाली और भी कई जरूरी बातें इंटरव्यूअर्स के सामने अपनी पर्सनैलिटी को उभारने के लिए आवश्यक होती हैं।

तो, आइए अब इंटरव्यू के दौरान पालन की जाने वाली कुछ विशेष बातों को देखते हैं।

1. कपड़ों का चुनाव – इंटरव्यू के दौरान आपका फर्स्ट इम्प्रेशन आपका आउटलुक होता है। आपके गेट से अंदर आने के साथ ही सबसे पहले आपके कपड़ों पर ही नज़र जाती है इसलिए इनका चुनाव बहुत सोच-समझकर करिए। इंटरव्यू के लिए सिर्फ फॉर्मल पहनें क्योंकि यह आपको प्रोफेशनल लुक देगा।

  • पुरुषों के लिए – शर्ट और ट्राउजर के साथ आप टाई (वैकल्पिक) पहन सकते हैं। शर्ट का कलर हल्का होना चाहिए तथा ट्राउजर का कलर गहरा नीला या काला होना चाहिए। जूतों को सही से पॉलिश किया हुआ तथा मोजों को ट्राउजर के कलर जैसा ही होना चाहिए जिससे बैठने के बाद अगर आपकी पैंट थोड़ी ऊपर उठ भी जाए तो किसी और कलर के मोजो को देखकर वो अजीब ना लगे।
  • महिलाओं के लिए – एक महिला शर्ट और ट्राउजर के साथ जा सकती है, लेकिन अगर कोई इससे सहज नहीं है तो आप एक साधारण सूती सूट के साथ भी जा सकते हैं। दुपट्टा तभी ओढ़ें जब आप इसे ओढ़ने में सहज हों।

जूते फॉर्मल होने चाहिए और महिलाओं को हील पहनने से बचना चाहिए।

 

2. समय का पाबंद – निर्धारित समय से पहले अपने केंद्र पर पहुंचें ताकि आप वहाँ के महौल में सहज हो सकें और अंतिम समय में जल्दबाजी से बच सकें।

3. व्यवस्थित रहें – यहां ‘व्यवस्थित’ का अर्थ है कि स्टोल, मफलर, कई फाइल आदि जैसा सामान बहुत अधिक न ले जाएं, अपने हाथ में कम सामान ही रखें। यह दर्शाता है कि आप एक बहुत ही संगठित व्यक्ति हैं। बस साधारण पोशाक पहनें और एक फ़ोल्डर ले जाएं जिसमें आपके सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज सही से लगे हों।

       

4. खुद पर विश्वास रखें – आपके व्यक्तित्व में आत्मविश्वास आपके हाव-भाव और हरकतों तथा आपके चेहरे के भावों से पता चल जाता है। इंटरव्यू के समय आप यदि नर्वस भी हैं तो कोशिश करें कि आपके हावभाव से यह पता न चले। 

5. ओवर स्मार्ट न बनें – आत्मविश्वास रखने का मतलब यह नहीं है कि आप वहाँ ओवर-स्मार्ट बनने लगें। ओवर-स्मार्टनेस आपको सिर्फ नेगेटिव मार्किंग देगा।

6. सीमा में मुस्कुराएँ – यह दिखाने के लिए कि आप आत्मविश्वासी हैं, एक छोटी-सी मुस्कान ही काफी होती है इसलिए ज्यादा न मुस्कुराएँ।

 

7. अपने हाथों और पैरों को बिना क्रॉस किए रखें – आपके हाथों और पैरों की मुद्रा बहुत महत्वपूर्ण है। अपने क्रॉस किए हुए हाथ और पैर के साथ न बैठें, यह आपकी घबराहट दर्शाता है। बस आत्मविश्वास के साथ सीधे बैठे रहें (बहुत ज्यादा नहीं)।

8. बालों तथा चेहरे को न छुएँ – यदि आप अपने बालों और चेहरे को बार-बार छूते हैं तो इससे भी आपकी घबराहट पता चलती है और वे इसे जरूर नोटिस करेंगे। इसलिए बस अपने हाथों को अपने घुटनों पर रखें और बेवजह हिलें नहीं। बात करने के दौरान आप अपने हाथों का प्रयोग कर सकते हैं।

9. Just Be Yourself – अंत में, सबसे महत्वपूर्ण सुझाव यही है कि ‘Just Be Yourself’. दूसरे व्यक्ति की नकल करने की कोशिश न करें। बस अपना व्यक्तित्व और अपने विचार दिखाएं।

 


 बैंकर्सअड्डा की ओर से आप सभी को इंटरव्यू के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।



Also Check,

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me