Bankersadda Hindi   »   IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 23...

IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 23 अक्टूबर, 2019

IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 23 अक्टूबर, 2019 | Bankersadda Hindi_1.1


IBPS PO REASONING ABILITY QUIZ  

तार्किक क्षमता से आप परीक्षा में अपने प्रदर्शन को और बेहतर बना सकते हैं, यह एक स्कोरिंग सेक्शन है। आप सभी को अपने बेसिक्स स्पष्ट करने की जरूरत है और साथ ही परीक्षा की तैयारी के लिए सिलेबस की जानकारी रखना भी महत्त्वपूर्ण है। आपको दैनिक रूप से मॉक और प्रश्नोत्तरी प्रदान की जा रही है ताकि आप उचित स्ट्रेटेजी अपना सकें। इसके अलावा, आगामी महीनों में होने वाली परीक्षा की तैयारियों के लिए स्टडी प्लान बेहद जरूरी है। दिसम्बर महीने में होने वाली IBPS क्लर्क प्राम्भिक परीक्षा के लिए स्टडी प्लान हमने पहले ही जारी कर दिया है। उसी प्लान के तहत, यहाँ तार्किक क्षमता की प्रश्नोत्तरी दी जा रही है। सुनिश्चित करें कि कोई भी महत्त्वपूर्ण विषय न चूकें। 



Directions (1-5): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्यन कीजिये और नीचे दिए गये प्रश्नों के उत्तर दीजिये.


आठ व्यक्ति A, B, C, D, E, F, G और H एक वृताकार मेज के चारो ओर बैठे हैं (वे सभी केंद्र की ओर उन्मुख हैं) और वे सभी आठ मंजिला इमारत में रहते हैं जिसमे सबसे निचली मंजिल की संख्या 1 और शीर्ष मंजिल की संख्या 8 है. उनमें से प्रत्येक को विभिन्न रंग पसंद है अर्थात  काला, ग्रे, हरा, सफ़ेद, लाल, नारंगी, नीला और गुलाबी लेकिन आवश्यक नहीं की इसी क्रम में हों.
A और G, जिसे नीला रंग पसंद है उनके मध्य दो व्यक्ति रहते हैं. A विषम संख्या वाली मंजिल पर नहीं रहता है. H, A के ठीक ऊपर रहता है. H, G के ऊपर रहता है. E, D के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है. C, D के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है. B और वह जिसे नाला रंग पसंद है वे दोनों एक दूसरे के विपरीत बैठे हैं. वह व्यक्ति जो सबसे ऊपर वाली मंजिल पर रहता है वह G के ठीक बाएं है और उसे काला रंग पसंद है. F, G के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है. वह व्यक्ति जो B के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है उसे गुलाबी रंग पसंद है. A, F के बाएं से तीसरे स्थान पर नहीं बैठा है. C दूसरी मंजिल पर रहता है और उसे नारंगी रंग पसंद है. वह व्यक्ति जिसे लाल रंग पसंद है वह सफ़ेद पसंद करने वाले व्यक्ति के ठीक ऊपर रहता है. H को सफ़ेद पसंद नहीं है.  B, E के ऊपर और F के नीचे रहता है. वह व्यक्ति C के बाएं से दूसरे स्थान पर उसे ग्रे रंग पसंद नहीं है. वह व्यक्ति जो D के विपरीत बैठा है वह सफ़ेद रंग पसंद करने वाले के ऊपर रहता है.

Q1. निम्नलिखित में से किसे सफ़ेद रंग पसंद है?
(a) A
(b) F
(c) G
(d) D
(e) B

Q2. निम्नलिखित में से कौन सा व्यक्ति उस व्यक्ति के ठीक नीचे रहता है जिसे ग्रे रंग पसंद है?
(a) E
(b) B
(c) D
(d) H
(e) इनमें से कोई नहीं

Q3. निम्नलिखित में से कौन सा व्यक्ति G के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है?
(a) E
(b) वह व्यक्ति जो 7वीं मंजिल पर रहता है
(c) B
(d) वह व्यक्ति जो C के ठीक ऊपर रहता है
(e) इनमें से कोई नहीं

Q4. D और नीला रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के मध्य कितने व्यक्ति रहते हैं?
(a) चार
(b) दो
(c) पांच
(d) तीन
(e) कोई नहीं

Q5. निम्नलिखित में से कौन सा व्यक्ति F के विपरीत बैठा है?
(a) H
(b) वह व्यक्ति जो छठी मंजिल पर रहता है
(c) B
(d) वह व्यक्ति जिसे लाल रंग पसंद है
(e) इनमें से कोई नहीं

IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 23 अक्टूबर, 2019 | Bankersadda Hindi_2.1

































































S1.Ans(e)


S2.Ans(e)


S3.Ans(b)


S4.Ans(a)



S5.Ans(e)


Direction (6-8): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्यन कीजिये और नीचे दिए गये प्रश्नों के उत्तर दीजिये.
बिंदु B, बिंदु Q के 10मी पश्चिम में है. बिंदु R,  बिंदु H के 5मी उत्तर में है. बिंदु F, बिंदु H के 7मी पूर्व में है. बिंदु D, बिंदु B के 12मी उत्तर में है. बिंदु Q, बिंदु F के 7मी दक्षिण में है. बिंदु G, बिंदु D के 13मी दक्षिण पश्चिम में और बिंदु H के पश्चिम में है. बिंदु I, बिंदु D के 5मी दक्षिण में है.

Q6. बिंदु G और I के मध्य न्यूनतम दूरी क्या है?
(a) 12m
(b) 5m
(c) 10m
(d) 3m
(e) इनमें से कोई नहीं

Q7. बिंदु R, बिंदु B के संदर्भ में किस दिशा में है?
(a) उत्तर-पूर्व
(b) दक्षिण-पश्चिम
(c) पूर्व
(d) उत्तर-पश्चिम
(e) दक्षिण-पश्चिम

Q8. बिंदु D और बिंदु R के मध्य न्यूनतम दूरी क्या है?
(a) 5m
(b) 6m
(c) 3m
(d) 4m
(e) इनमें से कोई नहीं

IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 23 अक्टूबर, 2019 | Bankersadda Hindi_3.1









































Direction (9-10): नीचे दिए गए प्रश्नों में विभिन्न तत्वों के मध्य संबंध दर्शाया गया है जैसा की दिए गए कथनों में दर्शाया गया है. इन कथनों के नीचे कुछ निष्कर्ष दिए गये हैं. दिए गए कथनों पर आधारित निष्कर्षों का अध्यन कीजिये और सही उत्तर का चयन कीजिये:
(a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है.
(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है.
(c) यदि या तो निषकर्ष I या II अनुसरण करता है
(d) यदि न तो निष्कर्ष I न ही II अनुसरण करता है.
(e) यदि दोनों निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं.

Q9. कथन:  Y≤T<R≥P>O<X=N>C>D
निष्कर्ष I: Y≤C II: P>N

Q10. कथन:  R>B=D>L≥O≥M=S≤W
निष्कर्ष I:  B≥M II: B>M

IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 23 अक्टूबर, 2019 | Bankersadda Hindi_4.1

































Directions (11-15): नीचे दिए गए प्रश्नों निम्नलिखित जानकारी पर आधारित हैं:
(i) A # B का अर्थ A. B का पुत्र है.
(ii) A @ B का अर्थ A, B की माँ है.
(iii) A $ B का अर्थ A, B का भाई है.
(iv) A * B का अर्थ A, B की पुत्री है.
(v) A % B का अर्थ A, B का पिता है

Q11. निम्नलिखित में से कौन सा यह संबंध दर्शाता है कि M, B की पत्नी है?
(a) Q@B%X#M@N$J$K
(b) M$X%B@N*J%K*Q
(c) J@N$Q$K@B%X@M
(d) M%X%B@N$J*K
(e) इनमें से कोई नहीं

Q12. इस संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा M की पुत्री है – ‘W#K@L*J$N#M@E’?
(a) J
(b) L
(c) E
(d) K
(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता

Q13. यदि समीकरण ‘S$C@M#J%K$L$W’ सत्य है, तो निम्नलिखित में से कौन सा सत्य है?
(a) K, S की पुत्री है
(b) C, K का पिता है
(c) S, J की सिस्टर इन लॉ है
(d) K, S की भतीजी/भांजी है
(e) कोई सत्य नहीं है

Q14. यदि समीकरण ‘Q*H%B#C*M$O%U’ सत्य है, तो निम्नलिखित में से कौन सा असत्य है?
(a) C, U का कजिन है
(b) O, C का अंकल है
(c) B, H की पुत्री है
(d) M, U का अंकल है
(e) सभी सत्य है

Q15. निम्नलिखित में से कौन सा यह संबंध दर्शाता है कि H, Z की डॉटर इन लॉ है?
(a) H@X$G%C%D*Z
(b) Z@X%C$G*H*D
(c) G@C%D*H@X$Z
(d) H%C%D*Z @X$G
(e) इनमें से कोई नहीं

IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 23 अक्टूबर, 2019 | Bankersadda Hindi_5.1

IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 23 अक्टूबर, 2019 | Bankersadda Hindi_6.1

IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 23 अक्टूबर, 2019 | Bankersadda Hindi_7.1




























You may also like to Read:

       
IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 23 अक्टूबर, 2019 | Bankersadda Hindi_8.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me