Bankersadda Hindi   »   IBPS PO 2016 Strategy for Quantitative...

IBPS PO 2016 Strategy for Quantitative Aptitude

प्रिय पाठकों,

क्या आपका लक्ष्य सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर बनना है ?

क्या आईबीपीइस पीओ के लिए आपने सही रणनीति बनाई है ? 


IBPS PO 2016 Strategy for Quantitative Aptitude | Bankersadda Hindi_1.1
अब जबकि आईबीपीएस पीओ की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एक महीने ही बचे हैं, आपका एक-एक मिनट एवं प्रत्येक कार्य महत्वपूर्ण है. बैंकिंग परीक्षा में सबसे महत्वपूर्ण पक्ष अच्छा एवं लगातार अभ्यास तथा कुशल
रणनीति है. यदि आप बिना सोचे समझे किसी भी किताब एवं अध्ययन सामग्री को पढ़ते रहेंगे तो वह आपके लिए ज्यादा सहायक नहीं होगा. आपको इस बात के लिए जागरूक एवं सतर्क रहना आवश्यक है कि आपको क्या पढ़ना चाहिए और परीक्षा के दिन आपको किस प्रकार प्रश्नों का सामना करना चाहिए.

रीजनिंग के लिए बेहतर रणनीति के बारे में हम पहले ही चर्चा कर चुके हैं, आज हम एक अन्य महत्वपूर्ण सेक्शन गणितीय अभिक्षमता की बात करेंगे.  

आबीपीएस पीओ परीक्षा में इस सेक्शन से 35 प्रश्न पूछे जाते हैं जो आपको 35 अंक दिला सकते हैं और इसके साथ ही प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0. 25 अर्थात एक चौथाई नकारात्मक अंकन है. सबसे महत्वपूर्ण बात कि तीनों सेक्शन्स के लिए आपके पास कुल एक घंटे का समय ही है. ऐसे में एक कुशल रणनीति की आवश्यकता रहती है. 
“आपमें से अधिकतर लोग जब गणितीय अभिक्षमता पढ़ते हैं तो आपका ध्यान तुरंत  ‘गणित’ की और चला जाता है और आप तुरंत इसे ‘अभ्यास’ के साथ जोड़ लेते हैं. क्या  वास्तव में ऐसा है ?
हाँ इस विषय में अच्छी पकड़ के लिए अभ्यास बहुत जरुरी है लेकिन इससे अधिक विषय के प्रति सही सोच ज्यादा जरुरी है. विषय के साथ-साथ, परीक्षा में इस सेक्शन से सम्बंधित प्रश्नों को हल करने के सही  तरीके की जानकारी भी बहुत जरुरी है.  
सबसे पहले आपको ये जानना बहुत जरुरी है कि अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए किन-किन टॉपिक्स को अच्छे से तैयार करना चाहिए. 
टॉपिक्स जो आपको पढ़ने हैं :
IBPS PO 2016 Strategy for Quantitative Aptitude | Bankersadda Hindi_2.1

☑ Simplification and Approximation
☑ Percentage
☑ Average
☑ Ratio and Proportion
☑ Partnership
☑ Profit and Loss
☑ Time & Work and Work & Wages
☑ Pipes and Cisterns
☑ Allegation or Mixtures
☑ Simple Interest
☑ Compound Interest
☑ Number Series
☑ Permutation and Combination
☑ Quadratic Equation/Inequality
☑ Probability
☑ Mensuration (Area and Perimeter, Volume, Surface Area)
☑ Data Interpretation (Bar Graph, Pie Chart, Table Graph, Cumulative Bar Graph, Radar Graph, Caselet)
☑ Data Sufficiency


सीमित समय में अधिकतम प्रश्न हल करने के लिए रणनीति

परीक्षा के लिए बचे एक महीने के समय में इस सेक्शन में अच्छी पकड़ के लिए आपको अपनी बेसिक गणना क्षमता को मजबूत करना आवश्यक है. आपको 20 तक के पहाड़े, वर्ग, घन आदि जरूर याद होने चाहिए ताकि गुणा-भाग में फंसकर आपका कीमती समय ख़राब न हो. ये आपको इस पूरे सेक्शन में बहुत मददगार सिद्ध होगा. 

Number seriesSimplification & Approximation और Quadratic Equation/Inequalit सामान्यतः आसान से माध्यम वर्ग के होते हैं. अतः अभ्यर्थियों आपको इन टॉपिक्स से सम्बंधित प्रश्नों पर बाज की तरह रखनी होगी जो आसानी से आपको अच्छे अंक दिला सकते हैं. अपना समय बचाने के लिए आपको अच्छी गणना का अभ्यास करना चाहिए. यदि इन टॉपिक्स को आप पहले ही 100% शुद्धता के साथ हल कर लेते हैं तो ये आपके लिए परीक्षा में जीवनदायक साबित हो सकते हैं. 

इसके बाद आपका लक्ष्य Data Interpretation होना चाहिए. इसके प्रत्येक सेट में 5 प्रश्न होते हैं जिनमें से 2-3 प्रश्न आसान से माध्यम प्रकार के होते हैं. पिछले वर्ष की परीक्षाओं में हमने देखा है कि इस टॉपिक पर 2-3 सेट पूछे जाते हैं. अच्छे अभ्यास से इसमें अंक प्राप्त किया जा सकता है. अभ्यास के दौरान डीआई के विभिन्न प्रकार के प्रश्नों का अभ्यास करना चाहिए जैसेकि: Bar Graph, Pie Chart, Table Graph, Cumulative Bar Graph, Radar Graph and Caselet. लेकिन यद् ध्यान रहे कि यदि कोई प्रश्न अधिक लंबा या ज्यादा समय लेने वाला हो तो उसमें खुद को न उलझाएं, डीआई के सभी प्रश्न करना ही है, ऐसा जरुरी नहीं है. आपको पहले वे प्रश्न करने चाहिए जो तुलनात्मक रूप से आसान एवं अधिक लंबे न लगें.
डीआई के बाद आपको Language Problem पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए.  Language Problems या अन्य विविध टॉपिक्स हैं : Percentage, Average, Ratio and Proportion, Partnership, Time & Work and Work & Wages, Pipes and Cisterns, Allegation or Mixtures, Simple Interest, Compound Interest, Permutation and Combination, Probability, Mensuration and Data Sufficiency. इस टॉपिक में आपको ये ध्यान रहे कि पहले उन्हीं प्रश्नों को हल करें जिनके साथ आप सहज महसूस करें. इन टॉपिक्स में पकड़ बनाने के लिए आपके पास कांसेप्ट की अच्छी समझ एवं प्रश्न हल करने की तेज क्षमता का होना आवश्यक है जो अभ्यास से आती है. आप बैंकर्सअड्डा पर डेली क्विज हल कर सकते हैं और अपनी गणना क्षमता बढ़ाने के लिए अभ्यास करना चाहिए.

बहुत से विद्यार्थियों के लिए समय प्रबंधन एक बड़ा मुद्दा होता है. आईबीपीएस परीक्षा में आपको बुद्धिमत्ता से ये तय करना होता है कि कौन से प्रश्न हल करने हैं और कौन से छोड़ने हैं. अंततोगत्वा आपको सेक्शनल कटऑफ और कुल कटऑफ दोनों पर करनी होती हैं. बैंक परीक्षाओं में समय प्रबंधन सिखने समझने का एकमात्र तरीका टेस्ट सीरीज़ के साथ अभ्यास करना है.

IBPS PO 2016 Strategy for Quantitative Aptitude | Bankersadda Hindi_3.1
IBPS PO 2016 Strategy for Quantitative Aptitude | Bankersadda Hindi_4.1
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me