Bankersadda Hindi   »   IBPS CWE CLERKS-VI 2016 – Notification...

IBPS CWE CLERKS-VI 2016 – Notification FAQs

प्रिय पाठकों,
IBPS CWE CLERKS-VI 2016 – Notification FAQs | Bankersadda Hindi_0.1
जैसा की आप सब जानते हैं की IBPS ने बैंक में क्लर्क की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।

इस परियोजना के तहत भर्ती के लिए कौन से पद उपलब्ध हैं?
इस परियोजना के तहत भर्ती के लिए CWE Clerks -VI का पद उपलब्ध है

परीक्षा कब आयोजित की जायेगी?
प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि, 26 और 27/11/2016 होने की उम्मीद है
2016/12/03 और 2016/12/04 (यदि आवश्यक हो)।
मुख्य परीक्षा के लिए अंतरिम तिथि 31/12/2016 और 01/01/2017  होने की उम्मीद हैं।

परिणाम की घोषणा कब की जायेगी?
प्रारंभिक के लिए परिणाम की घोषणा की संभावित तिथि दिसंबर 2016 में घोषित किये जाने की सम्भावना है
अंतिम परिणाम की घोषणा अप्रैल 2017 में की जायेगी

रिक्तियों की संख्या कितनी है?
Clerk VI के लिए रिक्तियों की संख्या 19243 है रिक्तियों की पूरी जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका पर क्लिक कीजिये

राज्य
रिक्तियों की संख्या
अंडमान और निकोबार
25
आंध्रप्रदेश
699
अरुणाचल प्रदेश
13
असम
389
बिहार
770
चंडीगढ़
88
छत्तीसगढ़
302
दादरा और नगर हवेली
2
दमन और दिउ
1
गोवा
96
गुजरात
769
हरयाणा
792
हिमाचल प्रदेश
314
जम्मू और कश्मीर
83
झारखण्ड
271
कर्नाटक
1467
केरला
842
लक्श्वदीप
20
मध्य प्रदेश
1059
महाराष्ट्र
1343
मणिपुर
22
मेघालय
23
मिजोरम
13
नागालैंड
12
न्यू दिल्ली
983
ओडिशा
591
पुडुचेरी
9
पंजाब
1335
राजस्थान
975
सिक्किम
15
तमिल नाडू
1032
तेलंगाना
546
त्रिपुरा
50
उत्तर प्रदेश
2612
उत्तराखंड
330
पश्चिम बंगाल
1350
कुल:
19243


क्या लिखित परिणाम के बाद कोई इंटरव्यू लिया जाएगा?

नहीं,
लिखित परीक्षा के परिणाम के बाद कोई इंटरव्यू या साक्षात्कार नहीं होगा लेकिन आपको क्षेत्रीय भाषा में
मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंक पर आधारित एक भाषा दक्षता की परीक्षा से भी गुजरना पड़ सकता है।

परीक्षा ऑनलाइन या ऑफलाइन आयोजित की जायेगी?(ओएमआर आधारित)
IBPS क्लर्क  के लिए कॉमन लिखित परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी (प्रारंभिक और मुख्य दोनों)।

इस कॉमन लिखित परीक्षा में आवेदन करने के लिए आयु मानदंड क्या है?
न्यूनतम: 20 वर्ष         धिकतम: 28वर्ष
अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 02.07.1988 से पहले और 01.07.1996 के बाद  नहीं होना चाहिए (दोनों तिथियाँ सम्मिलित हैं)

इस भर्ती प्रक्रिया में विभिन्न पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता क्या है?
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक या केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता
राज्य/संघ राज्य क्षेत्र की आधिकारिक भाषा में प्रवीणता (उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि राज्य/संघ  की आधिकारिक भाषा कैसे लिखी/पढ़ी और बोली जाती है) जिनकी रिक्तियों के लिए एक उम्मीदवार आवेदन देना चाहता है

मेने अपने स्नातक के अंतिम वर्ष की परीक्षा दी हैं लेकिन परिणाम अभी तक घोषित नहीं किया गया हैI क्या में आवेदन कर सकता हूँ?
उलेख की गई सभी शैक्षणिक योग्यताएं भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त/सरकार द्वारा अधिकृत नियामक निकायों द्वारा स्वीकृत विश्वविद्यालय/संस्थान/बोर्ड से होनी चाहियें, और परिणाम 2016/09/12 या इससे पहले घोषित हो जाना चाहिए।12.09.2016  या इससे पहले घोषित किये बोर्ड/विश्विद्यालय के परिणामों के उचित दस्तावेजों को सेवारंभ के समय जमा कराना होगा

आवेदन शुल्क कितना है?
SC/ST/PWD उम्मीदवारों के लिए 100/-रुपये 
अन्य सभी के लिए 600 /-रूपये 

रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होंगे?
रजिस्ट्रेशन 22 अगस्त 2016 से शुरू होंगे और  12 सितम्बर 2016 को समाप्त होंगे

मैंने स्नातक में 55% अंक प्राप्त किया है। क्या मैं परीक्षा में बैठने के योग्य हूँ?
हाँ, जैसा की इसमें कोई प्रतिशत मापदंड नहीं है। आपको केवल स्नातक होना चाहिए

मैं 19 वर्ष का हूँक्या में परीक्षा में बैठ सकता हूँ?
आपको कम से कम 20 वर्षीय होना चाहिए और 01.08.2016 को आपकी उम्र 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए

प्रतिशत की गणना कैसे करें?
प्रतिशत अंक प्राप्त करने के लिए सभी सेमेस्टर/वर्षों/ में उमीद्वार द्वारा सभी विषयों में प्राप्त किये गए कुल अंको को सभी विषयों में कुल अधिकतम अंकों से विभाजित करना होगा, ऑनर्स/वैकल्पिक/अतिरिक्त विषय की परवाह किये बगैर। यह उन विश्वविद्यालयों पर भी लागू होगा जहाँ श्रेणी/ग्रेड ऑनर्स के अंकों के आधार पर निर्धारित किया जाता है। इस प्रकार से प्राप्त होने वाले प्रतिशत के भिन्न को नज़रंदाज़ किया जायेगा अर्थात  59.99% को 60% से कम माना जायेगा और 54.99% को 55% से कम मन जायेगा

परीक्षा की संरचना क्या है?
IBPS ने मुख्य परीक्षा में कुछ बदलाव किये हैं। ऐसा पहली बार होगा की जब खंडो को एक विशेष समय के लिए बंद कर दिया जाएगा और इससे आगे बढ़ने के लिए विद्यार्थियों को इंतज़ार करना होगा परीक्षा की संरचना देखने के लिए नीचे दी गई फोटो पर क्लिक कीजिये:

प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न:

IBPS CWE CLERKS-VI 2016 – Notification FAQs | Bankersadda Hindi_1.1
मुख्य परीक्षा पैटर्न:

IBPS CWE CLERKS-VI 2016 – Notification FAQs | Bankersadda Hindi_2.1


क्या परीक्षा द्विभाषी है?
परीक्षा में अंग्रेजी भाषा की परीक्षा के अलावा बाकी सभी में दोनों भाषाओँ का प्रयोग कर सकते हैं, जो की अंग्रेजी और हिंदी है।

भर्ती होने के लिए कट ऑफ क्या है?
IBPS CWE Clerk-VI के लिए कोई निश्चित कटऑफ नहीं है यह प्रत्येक वर्ष उमीदवारों के प्रदर्शन पर निर्भर करता है प्रत्येक उमीद्वार को ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के लिए प्रत्येक परीक्षा में न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे और आगे  के प्रक्रिया के लिए एक न्यूनतम अंक पर भी विचार किया जाएगा

क्या परीक्षा में खंड सम्बन्धी कटऑफ है?
हाँ, इस परीक्षा में खंड सम्बंधित कटऑफ भी है आपको हर खंड को उत्तीर्ण करना होगा

मैं परीक्षा की समग्र कटऑफ में उत्तीर्ण हुआ हूँ।लेकिन,मैं सामान्य ज्ञान खंड की कटऑफ में उत्तीर्ण नहीं हो पाया।क्या मैं अभी भी सक्षम हूँ?
दुर्भाग्य से,
आप अंतिम चरण में जाने के योग्य नहीं हैं
आपको सभी कटऑफ को अलग-अलग उत्तीर्ण करना होगा और सम्पूर्ण कटऑफ को भी उत्तीर्ण करना होगा

क्या परीक्षा में नाकारात्मक अंकन भी है?
परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए  ¼ का नकारात्मक अंकन है


क्या मुझे क्षेत्र का चयन करते समय सावधान रहना चाहिए?
हाँ, आपको उस क्षेत्र की क्षेत्रीय भाषा में कुशल होना चाहिए और चयन प्रक्रिया में आपको एक भाषा दक्षता की परीक्षा से भी गुजरना पड़ सकता है।

शुभकामनाएं!!



prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me