Bankersadda Hindi   »   IBPS Clerk/NIACL AO Pre 2021 प्रीलिम्स...

IBPS Clerk/NIACL AO Pre 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज :18th September – Revision Test

IBPS Clerk/NIACL AO Pre 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज :18th September – Revision Test | Bankersadda Hindi_1.1

TOPIC: Revision Test


Directions (1-5): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

एक स्टैक में सात डिब्बे P, Q, R, S, T, U और V एक के ऊपर एक करके रखे गए हैं। प्रत्येक डिब्बे में विभिन्न संख्या में पेन अर्थात् 21, 17, 13, 25, 36, 8 और 15 हैं। आवश्यक नहीं कि सभी जानकारी समान क्रम में हों।

P और U के मध्य दो डिब्बे रखे गए हैं। डिब्बे U में पेन की संख्या एक अभाज्य संख्या है। डिब्बा R उस डिब्बे के ठीक ऊपर रखा गया है जिसमें 17 पेन हैं। डिब्बा V, डिब्बा P के ठीक नीचे रखा गया है और इसमें सबसे कम संख्या में पेन हैं।

डिब्बा V और डिब्बा Q के मध्य दो डिब्बे रखे गए हैं, डिब्बा Q, जिसमें 36 पेन हैं। डिब्बा P में डिब्बा U से 8 पेन अधिक हैं। डिब्बा P में 22 पेन से कम पेन नहीं हैं। डिब्बा S और डिब्बा T के मध्य दो डिब्बे रखे गए हैं। डिब्बा T में डिब्बा S से अधिक संख्या में पेन हैं। डिब्बा Q, डिब्बा S के ठीक ऊपर और ठीक नीचे नहीं रखा गया है। डिब्बा Q में पेन की संख्या, एक संख्या का पूर्ण वर्ग है। डिब्बा R में उस संख्या में पेन हैं जो 5 का गुणक है।

 

Q1. निम्नलिखित में से कौन-सा डिब्बा उस डिब्बे के ठीक ऊपर रखा गया है, जिसमें 36 पेन हैं? 

(a) R

(b) P

(c) T

(d) U

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q2. निम्नलिखित में से किस डिब्बे में 13 पेन हैं? 

(a) T

(b) Q

(c) V

(d) R

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q3. निम्नलिखित में कौन-से डिब्बों का युग्म, डिब्बा T के क्रमशः ठीक ऊपर और ठीक नीचे रखा गया है? 

(a) U, P

(b) Q, P

(c) R, Q

(d) P, S

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q4. निम्नलिखित पाँच में से चार एक निश्चित रूप से एक समूह से सम्बंधित हैं, ज्ञात कीजिए कौन उस समूह से सम्बंधित नहीं हैं?  

(a) U-21

(b) Q-25

(c) R-13

(d) T-8

(e) S-25

Q5. डिब्बा U और डिब्बा S के मध्य कितने डिब्बे रखे गए हैं?

(a) दो 

(b) तीन 

(c) चार 

(d) चार से अधिक 

(e) कोई नहीं 

Direction (6-10): दी गई अक्षरांकीय श्रृंखला का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए- 

9 U 1 Q * 7 B $ * G & A N # E 3 V @ 6 R 6  X 3 2 D 8 % W 2 4 

Q6. यहाँ कितनी ऐसी संख्याएं हैं, जिनके पहले एक प्रतीक और बाद में वर्ण है?

(a) दो 

(b) चार 

(c) तीन 

(d) एक 

(e) कोई नहीं 

Q7. निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व श्रृंखला के दाएं छोर से 21 वां है? 

(a) &

(b) *

(c) G

(d) N

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q8. यहाँ ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनके पहले एक संख्या और बाद में स्वर हैं?

(a) दो

(b) कोई नहीं 

(c) एक 

(d) चार

(e) तीन 

Q9. ऐसे कितने वर्ण हैं, जिनके पहले और बाद में समान संख्या हैं? 

(a) तीन 

(b) दो 

(c) एक 

(d) चार

(e) कोई नहीं 

Q10. यदि श्रृंखला में से सभी संख्याओं को निकाल दिया जाए, तो श्रृंखला के दाएं छोर से 9 वां तत्व कौन-सा होगा?

(a) N

(b) A

(c) E

(d) #

(e) इनमें से कोई नहीं 

Directions (11-13): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

आठ व्यक्ति अर्थात् P, Q, R, S, T, U, V और W एक वर्गाकार मेज के चारों ओर इस प्रकार बैठें हैं कि चार व्यक्ति, चार कोनों पर बाहर की ओर उन्मुख होकर बैठें हैं और चार व्यक्ति जो वर्गाकार मेज के भुजा के मध्य में अंदर की ओर उन्मुख होकर बैठे हैं। 

S, P के दाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। T, S के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। W, R के बाएं से दूसरे स्थान पर है। Q और V के मध्य केवल एक व्यक्ति बैठा है। W बाहर की ओर उन्मुख है। Q की ओर उन्मुख व्यक्ति U के दाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है।

Q11. निम्नलिखित में से कौन U के ठीक बाएं स्थान पर बैठा है? 

(a) Q

(b) S

(c) T

(d) V

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q12. Q के दाईं ओर से गिने जाने पर, W और Q के मध्य कितने व्यक्ति बैठें हैं? 

(a) दो

(b) तीन 

(c) तीन से अधिक 

(d) एक 

(e) कोई नहीं 

Q13. निम्नलिखित में से कौन R के बाएं से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?

(a) Q

(b) T

(c) W

(d) P

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q14. एक निश्चित कूट में, FINANCIAL को ZMRUMOZRX के रूप में लिखा जाता है। INTERVIEW को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाता है? 

(a) VGMRGDVRE   

(b) RIVGMDVRE

(c) VGIDVREMR  

(d) VGMRIDVRE

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q15. कक्षा में राहुल शीर्ष से 25 वें स्थान पर और नीचे से 19 वें स्थान पर है। कक्षा में कितने छात्र हैं? 

(a) 44

(b) 40

(c) 33

(d) 35

(e) इनमें से कोई नहीं 








IBPS Clerk/NIACL AO Pre 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज :18th September – Revision Test | Bankersadda Hindi_2.1

Click Here to Register for Bank Exams 2021 Preparation Material

IBPS Clerk/NIACL AO Pre 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज :18th September – Revision Test | Bankersadda Hindi_3.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me