Bankersadda Hindi   »   IBPS Clerk Selection Process 2022 in...

IBPS Clerk Selection Process 2022 in Hindi: आईबीपीएस क्लर्क चयन प्रक्रिया 2022, जानें कैसे होता है क्लर्क के लिए फाइनल सिलेक्शन

उम्मीदवार नीचे दिए गए लेख से आईबीपीएस क्लर्क चयन प्रक्रिया 2022 (IBPS Clerk Selection Process 2022) को चेक कर सकते हैं.

IBPS Clerk Selection Process 2022 in Hindi: आईबीपीएस क्लर्क चयन प्रक्रिया 2022, जानें कैसे होता है क्लर्क के लिए फाइनल सिलेक्शन | Bankersadda Hindi_1.1


IBPS Clerk Selection Process 2022: आईबीपीएस क्लर्क के लिए तभी अच्छे से तैयारी की जा सकती है जब उम्मीदवारों को आईबीपीएस क्लर्क चयन प्रक्रिया 2022 (IBPS Clerk Selection Process 2022) के बारे में पता हो. उम्मीदवारों का चयन आईबीपीएस क्लर्क पद के लिए मेन्स परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा. आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए कोई साक्षात्कार प्रक्रिया नहीं,साथ ही उम्मीदवार को फाइनल सिलेक्शन के लिए चिकित्सकीय रूप से भी फिट होना चाहिए. वे उम्मीदवार जो पहली बार आईबीपीएस क्लर्क 2022 परीक्षा में उपस्थित होंगे, उन्हें आईबीपीएस क्लर्क चयन प्रक्रिया 2022 के बारे में पता होना चाहिए जो लिपिक संवर्ग पदों के लिए नीचे दिए गए लेख में दिए गए हैं.




IBPS Clerk Selection Process 2022 For Clerical Cadre Posts

इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने आखिरकार आईबीपीएस क्लर्क अधिसूचना 2022 (IBPS Clerk Notification 2022) 30 जून 2022 को अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है. बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (Institute of Banking Personnel Selection (IBPS)) प्रत्येक वर्ष आईबीपीएस क्लर्क अधिसूचना (IBPS Clerk Notification) ज़ारी करता है और क्लर्क के पद के लिए इच्छुक उम्मीदवारों का चयन करने के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित करता है। IBPS, एक परीक्षा आयोजित करने वाला निकाय है जो अधिसूचना ज़ारी होने से लेकर अंतिम परिणाम की घोषणा तक की संपूर्ण आईबीपीएस क्लर्क चयन प्रक्रिया (IBPS Clerk Selection Process) को देखता है। सीआरपी क्लर्क बारहवीं भर्ती प्रक्रिया (CRP Clerks XII recruitment process) में भाग लेने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की कुल संख्या 11 है। 





क्लर्क पदों के लिए आईबीपीएस क्लर्क चयन प्रक्रिया 2022 (IBPS Clerk Selection Process 2022 For Clerical Cadre Posts)

आईबीपीएस क्लर्क के रूप में चयनित होने के लिए, उम्मीदवारों को मुख्य रूप से दो चरणों को क्लीयर करना होगा, आईबीपीएस क्लर्क चयन प्रक्रिया 2022 (IBPS Clerk Selection Process 2022) का संक्षिप्त विवरण नीचे दिया गया है।

प्रथम चरण- प्रीलिम्स परीक्षा (First Stage- Preliminary examination)

आईबीपीएस क्लर्क चयन प्रक्रिया 2022 (IBPS Clerk Selection Process 2022) का पहला चरण प्रीलिम्स परीक्षा है। चरण 1 की परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे जिन्हें 60 मिनट की समय सीमा के भीतर हल करना होगा। आपके द्वारा चिह्नित प्रत्येक ग़लत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगा। सबसे महत्वपूर्ण बात जो सभी उम्मीदवारों को पता होनी चाहिए कि आईबीपीएस क्लर्क 2022 प्रीलिम्स परीक्षा (IBPS Clerk 2022 prelims exam) में उनके द्वारा प्राप्त अंकों को फाइनल चयन के लिए गठित फाइनल मेरिट के लिए नहीं माना जाएगा। प्रीलिम्स परीक्षा में प्राप्त अंकों का मूल्यांकन सिर्फ़ मेन्स परीक्षा में शामिल होने के लिए किया जाएगा।

अगले चरण में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को उस राज्य का कट ऑफ़ क्लियर करना होगा जहां से वे आईबीपीएस क्लर्क के लिए आवेदन करेंगे।

IBPS
Clerk Selection Process 2022: First Stage (Preliminary examination)

Name Of the Section

No. Of Questions

Maximum Marks

Sectional Time

Reasoning Ability

35

35

20 Minutes

Quantitative
Aptitude

35

35

20 Minutes

English Language

30

30

20 Minutes

Total

100

100

60 Minutes

द्वितीय चरण- मेन्स परीक्षा (Second Stage- Mains Examination)

IBPS क्लर्क चयन प्रक्रिया 2022 (IBPS Clerk Selection process 2022) का दूसरा चरण मेन्स परीक्षा है। चरण 2 की परीक्षा में 200 अंकों के वेटेज़ के साथ कुल 190 प्रश्न होंगे। मेन्स परीक्षा में भी, आपके द्वारा चिह्नित प्रत्येक ग़लत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा (BPS Clerk mains exam) 160 मिनट की होगी जिसमें कुल 4 सेक्शन होंगे।

  • मेन्स परीक्षा में प्राप्त अंकों को ही अंतिम चयन (Final Selection) के लिए माना जाएगा।
  • उम्मीदवारों को सेक्शनल और ओवरऑल कट ऑफ़ दोनों को क्लियर करना होगा।

IBPS
Clerk Selection Process 2022: Second Stage (Mains examination)

Name Of the Section

No. Of Questions

Maximum Marks

Sectional Time

Quantitative
Aptitude

50

50

45 Minutes

Reasoning Ability
& Computer Aptitude

50

60

45 Minutes

General English

40

40

35 Minutes

General/Financial
Awareness

50

50

35 Minutes

Total

190

200

160 minutes

IBPS Clerk Selection Process 2022 For Clerical Cadre Posts: भाषा प्रवीणता परीक्षा (Language Proficiency Test)

आईबीपीएस क्लर्क चयन प्रक्रिया (IBPS Clerk Selection Process) के दोनों चरणों को पास करने के बाद, उम्मीदवारों को भाषा प्रवीणता परीक्षा (Language proficiency test) देने की आवश्यकता होगी यदि उन्होंने 10वीं कक्षा में राज्य की स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी है या वे उस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हैं जहां से वह संबंधित नहीं है। भाषा प्रवीणता परीक्षा यह जांचने के लिए आयोजित की जाती है कि क्या आप राज्य की स्थानीय भाषा पढ़, लिख या बोल सकते हैं या नहीं, क्योंकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बहुत सारे सार्वजनिक व्यवहार हैं।

FAQs: IBPS Clerk Selection Process 2022

Q.1 IBPS क्लर्क 2022 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

उत्तर: आईबीपीएस क्लर्क 2022 के लिए चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और जहां कहीं भी आवश्यक हो, भाषा प्रवीणता परीक्षा शामिल है।


Q.2 मुझे आईबीपीएस सीआरपी बारहवीं क्लर्क के लिए अनंतिम आवंटन कब मिलेगा?

उत्तर: आपको IBPS CRP XII क्लर्क के लिए अप्रैल 2023 के महीने में अनंतिम आवंटन मिलेगा।


Recent Posts: 

Weekly Current Affairs 2022 PDF

Current Affairs March 2022

Daily Current Affairs 2022

Current Affairs April 2022


Monthly Current Affairs PDF 2022

Can 12th Pass Apply For IBPS Clerk?_70.1
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me