Bankersadda Hindi   »   IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज़ :...

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज़ : 28 नवम्बर 2019

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज़ : 28 नवम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_1.1IBPS CLERK REASONING ABILITY QUIZ  
तार्किक क्षमता से आप परीक्षा में अपने प्रदर्शन को और बेहतर बना सकते हैं, यह एक स्कोरिंग सेक्शन है। आप सभी को अपने बेसिक्स स्पष्ट करने की जरूरत है और साथ ही परीक्षा की तैयारी के लिए सिलेबस की जानकारी रखना भी महत्त्वपूर्ण है। आपको दैनिक रूप से मॉक और प्रश्नोत्तरी प्रदान की जा रही है ताकि आप उचित स्ट्रेटेजी अपना सकें। इसके अलावा, आगामी महीनों में होने वाली परीक्षा की तैयारियों के लिए स्टडी प्लान बेहद जरूरी है। दिसम्बर महीने में होने वाली IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के लिए स्टडी प्लान हमने पहले ही जारी कर दिया है। उसी प्लान के तहत, यहाँ आपको 28 नवम्बर 2019 की तार्किक क्षमता की प्रश्नोत्तरी दी जा रही है। सुनिश्चित करें कि कोई भी महत्त्वपूर्ण विषय न चूकें। 



Direction (1-5): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्यन कीजिये और नीचे दिए गये प्रश्नों के उत्तर दीजिये:
छ: डब्बे एक स्टैक में एक के ऊपर एक के क्रम में रखे गए हैं. प्रत्येक डब्बा अलग रंग का है. डब्बा M या तो स्टैक के शीर्ष पर या तल पर रखा गया है. डब्बे M और डब्बे P के मध्य केवल दो डब्बे रखे गए हैं, जो हरे रंग का है. वह डब्बा जिसे तल पर रखा गया है वह सफ़ेद रंग का है. P और S के म्ध्य केवल एक डब्बा रखा गया है. डब्बा Q, डब्बे P के ठीक ऊपर और ठीक नीचे नहीं है. डब्बा O, डब्बे Q के नीचे है लेकिन ठीक नीचे नहीं. नीले रंग का डब्बा P और S के मध्य रखा गया है. वह डब्बा जिसे N के ठीक ऊपर रखा गया है वह पीले रंग का है. गुलाबी रंग का डब्बा शीर्ष पर नहीं रखा गया है. डब्बा N, डब्बे M के ऊपर नहीं रखा गया है. एक डब्बे का रंग लाल है.

Q1. डब्बे Q का रंग क्या है?
(a) सफ़ेद
(b) पीला
(c) हरा
(d) नीला
(e) इनमें से कोई नहीं

Q2. M और S के मध्य कितने डब्बे रखे गए हैं? 
(a) तीन
(b) एक
(c) दो
(d) तीन से अधिक
(e) कोई नहीं

Q3. निम्नलिखित में से कौन सा डब्बा पीले डब्बे के ठीक ऊपर रखा गया है?
(a) गुलाबी
(b) लाल
(c) हरा
(d) नीला
(e) इनमें से कोई नहीं

Q4. डब्बे N के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
(a) N और S के मध्य केवल तीन डब्बे रखे गए हैं
(b) डब्बा N हरे रंग के डब्बे के ठीक ऊपर है
(c) डब्बे N का रंग नीला है
(d) डब्बा Q, डब्बे N के ठीक नीचे रखा गया है
(e) दोनों (b) और (d)

Q5. निम्नलिखित में से कौन सा डब्बा लाल रंग का है?
(a) S
(b) O
(c) Q
(d) M
(e) इनमें से कोई नहीं

Directions (6-8): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्यन कीजिये और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये.
बिंदु B, बिंदु A के 18मी पश्चिम में है. बिंदु G, बिंदु F के 8मी उत्तर में है. बिंदु E, बिंदु D के 5मी दक्षिण में है जो बिंदु C के 7मी पूर्व में है. बिंदु F, बिंदु E के 12मी पश्चिम में है. बिंदु C, बिंदु B के 6मी दक्षिण में है.
Q6. बिंदु C के संदर्भ में बिंदु G की दिशा क्या है?
(a) उत्तर-पश्चिम
(b) दक्षिण-पश्चिम
(c) उत्तर-पूर्व
(d) उत्तर
(e) इनमें से कोई नहीं

Q7. बिंदु F और बिंदु D के मध्य न्यूनतम दूरी क्या है?
(a) 21m
(b) √15m
(c) 10m
(d) 13m
(e) इनमें से कोई नहीं

Q8. बिंदु E के संदर्भ में बिंदु A की दिशा क्या है?
(a) उत्तर
(b) पूर्व
(c) उत्तर-पूर्व
(d) दक्षिण-पश्चिम
(e) इनमें से कोई नहीं

Directions (9-10): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्यन कीजिये और नीचे दिए गये प्रश्नों के उत्तर दीजिये:
एक व्यक्ति बिंदु A से दक्षिण दिशा में चलना शुरू करता है और 10मी की दूरी तय करता है फिर वह बाएं मुड़ता है और 16मी की दूरी तय करता है और बिंदु B पर पहुचता है. बिंदु H से अन्य व्यक्ति उत्तर दिशा में चलना शुरू करता है और 5मी की दूरी तय करता है फिर वह दायें मुड़ता है और 4मी की दूरी तय करता है और अंत एम् वह बाएं मुड़ता है और 5मी की दूरी तय करके बिंदु B पर पहुँचता है..

Q9. बिंदु A के संदर्भ में बिंदु H किस दिशा में है?
(a) पूर्व
(b) दक्षिण
(c) उत्तर
(d) दक्षिण-पूर्व
(e) दक्षिण-पश्चिम

Q10. बिंदु B के संदर्भ में बिंदु H किस दिशा में है?
(a) उत्तर-पश्चिम
(b) उत्तर
(c) दक्षिण-पूर्व
(d) दक्षिण
(e) दक्षिण-पश्चिम

Directions (11-15): नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में कुछ कथन दिए गये हैं और उनके नीचे कुछ निष्कर्ष दिए गये हैं. आपको दिए गये कथनों को सत्य मनना है भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों. सभी निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्यन कीजिये और निर्धारित कीजिये की कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का अनुसरण करता है.


Q11. 
कथन:
केवल कुछ पेपर कलर हैं.
कोई पिक्चर कलर नहीं है.
सभी पेपर नेचर हैं.
निष्कर्ष: 
I. सभी पिक्चर के नेचर होने की संभावना है.
II. कोई नेचर कलर नहीं है.
(a) केवल I अनुसरण करता है
(b) दोनों I और II अनुसरण करते हैं
(c) केवल II अनुसरण करता है
(d) कोई अनुसरण नहीं करता है
(e) इनमें से कोई नहीं

Q12. 
कथन: 
कोई विंटर कॉफ़ी नहीं है.
कुछ कॉफ़ी हॉट हैं.
सभी चाय विंटर हैं
निष्कर्ष: 
I. सभी हॉट एक विंटर होने की संभावना है
II. कुछ चाय कॉफ़ी है
(a) केवल I अनुसरण करता है
(b) दोनों I और II अनुसरण करते हैं
(c) केवल II अनुसरण करता है
(d) या तो I या II अनुसरण करता है
(e) कोई अनुसरण नहीं करता है

Q13.
 कथन:
केवल बैंगनी नारंगी है.
कोई बैंगनी हरा नहीं है.
केवा कुछ हरे सफ़ेद हैं.
निष्कर्ष: 
I. कुछ हरे नारंगी हैं
II. कुछ सफ़ेद के बैंगनी होने की संभावना है
(a) केवल II अनुसरण करता है
(b) दोनों I और II अनुसरण करते हैं
(c) केवल I अनुसरण करता है
(d) या तो I या II अनुसरण करता है
(e) कोई अनुसरण नहीं करता है

Q14. 
कथन:
सभी स्टोन रिवर हैं.
कुछ मार्बल माउंटेन हैं.
सभी रिवर मार्बल हैं.
निष्कर्ष: 
I. कुछ माउंटेन स्टोन हैं.
II.सभी माउंटेन के रिवर होने की संभावना है.
(a) केवल I अनुसरण करता है
(b) कोई अनुसरण नहीं करता है
(c) दोनों I और II अनुसरण करते हैं
(d) केवल II अनुसरण करता है
(e) इनमें से कोई नहीं

Q15. 
कथन:
कुछ फ्रूट फ्लावर हैं.
सभी तरी फ्लावर हैं.
कोई प्लांट पेड़ नहीं है.
निष्कर्ष: 
I. सभी प्लांट के फ्लावर होने की संभावना है
II. सभी प्लांट के फ्रूट होने की संभावना है
(a) केवल II अनुसरण करता है
(b) दोनों I और II अनुसरण करते हैं
(c) कोई अनुसरण नहीं करता है
(d) या तो I या II अनुसरण करता है
(e) इनमें से कोई नहीं

Solutions 

Sol. (1-5):
IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज़ : 28 नवम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_2.1


S1. Ans.(b)
S2. Ans.(d)
S3. Ans.(b)
S4. Ans.(b)
S5. Ans.(d)


Sol. (6-8):
 IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज़ : 28 नवम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_3.1
S6. Ans.(a)
S7. Ans.(d)
S8. Ans.(c)


Solutions (9-10):

S9. Ans.(d)
S10. Ans.(e)
IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज़ : 28 नवम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_4.1


Sol. (11-15):


S11. Ans.(a)
Sol.
 IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज़ : 28 नवम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_5.1
S12. Ans.(e)
Sol.
 IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज़ : 28 नवम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_6.1
S13. Ans.(a)
Sol.
 IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज़ : 28 नवम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_7.1
S14. Ans.(d)
Sol.
 IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज़ : 28 नवम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_8.1
S15. Ans.(b)
Sol.
IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज़ : 28 नवम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_9.1 

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me