Bankersadda Hindi   »   IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज़ :...

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज़ : 27 नवम्बर 2019

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज़ : 27 नवम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_1.1IBPS CLERK REASONING ABILITY QUIZ  
तार्किक क्षमता से आप परीक्षा में अपने प्रदर्शन को और बेहतर बना सकते हैं, यह एक स्कोरिंग सेक्शन है। आप सभी को अपने बेसिक्स स्पष्ट करने की जरूरत है और साथ ही परीक्षा की तैयारी के लिए सिलेबस की जानकारी रखना भी महत्त्वपूर्ण है। आपको दैनिक रूप से मॉक और प्रश्नोत्तरी प्रदान की जा रही है ताकि आप उचित स्ट्रेटेजी अपना सकें। इसके अलावा, आगामी महीनों में होने वाली परीक्षा की तैयारियों के लिए स्टडी प्लान बेहद जरूरी है। दिसम्बर महीने में होने वाली IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के लिए स्टडी प्लान हमने पहले ही जारी कर दिया है। उसी प्लान के तहत, यहाँ आपको 27 नवम्बर 2019 की तार्किक क्षमता की प्रश्नोत्तरी दी जा रही है। सुनिश्चित करें कि कोई भी महत्त्वपूर्ण विषय न चूकें। 



Directions (1-5): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये।
आठ व्यक्ति एक वर्गाकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर उन्मुख होकर इस प्रकार बैठे हैं कि चार व्यक्ति भुजाओं के मध्य में और अन्य चार व्यक्ति, चारों कोनों पर बैठते हैं। उनमें से प्रत्येक को अलग-अलग रंग पसंद हैं, जैसे – नीला, बैंगनी, ओलिव , पीला, काला, हरा, सफेद और वायलेट। जो वायलेट पसंद करता है, वह S के दायें से तीसरे स्थान पर बैठता है। O, S का निकटतम पड़ोसी है। जो ऑलिव रंग को पसंद करता है, वह O के दायें से दूसरे स्थान पर बैठता है। N,T के दायें से तीसरे स्थान पर बैठता है। O और हरा रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के बीच केवल एक व्यक्ति बैठता है। 
T को न तो वायलेट और न ही ऑलिव रंग पसंद है। M और R एक दूसरे के निकटतम पड़ोसी हैं। Q को सफेद रंग पसंद नहीं है। न तो M और न ही R को वायलेट रंग पसंद है। जो नीला रंग पसंद करता है वह M के दायें से दूसरे स्थान पर बैठता है। केवल दो व्यक्ति P और बैंगनी रंग पसंद करने वाले के बीच में बैठते हैं। P को वायलेट रंग पसंद नहीं है। जो व्यक्ति पीला रंग पसंद करता है, वह वायलेट रंग पसंद करने वाले का निकटतम पड़ोसी नहीं है। जो काला रंग पसंद करता है वह M के बायें से दूसरे स्थान पर बैठता है। जो वायलेट रंग पसंद करता है, वह कोने पर नहीं बैठता है।

Q1. T को कौन सा रंग पसंद है? 
(a) वायलेट
(b) काला
(c) नीला
(d) हरा
(e) इनमें से कोई नहीं

Q2. निम्न में से कौन वायलेट रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के दायें से दूसरे स्थान पर बैठता है? 
(a) Q
(b) R
(c) O
(d) M
(e) इनमें से कोई नहीं

Q3. निम्न में से कौन बैंगनी रंग पसंद करता है? 
(a) N
(b) M
(c) Q
(d) O
(e) इनमें से कोई नहीं

Q4. निम्न में से कौन पीला रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के विपरीत स्थान पर बैठता है? 
(a) R
(b) जिसे सफेद रंग पसंद है
(c) T
(d) जिसे बैंगनी रंग पसंद है
(e) इनमें से कोई नहीं

Q5. निम्न में से Q के सन्दर्भ में कौन सा कथन सत्य है?
(a) जिसे काला रंग पसंद है, वह Q के ठीक दायें बैठता है
(b) Q को नीला रंग पसंद है
(c) T, Q के विपरीत बैठता है
(d) Q, S के दायें से तीसरे स्थान पर बैठता है
(e) कोई सत्य नहीं है

Directions (6-10): इन प्रश्नों में, विभिन्न तत्वों के मध्य सम्बन्धों को दर्शाया गया है. कथन के बाद दो निष्कर्ष दिए गये हैं।  उत्तर दीजिये: 

Q6. 
कथन : A<B; G<D>E; G<F>B
 निष्कर्ष:  I. E≥A          II. A>E
(a) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।
(b) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
(c) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
 (d) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
(e) यदि निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

Q7. 
कथन: : D>K≥J; D≤S=H; I>K
निष्कर्ष : I. K<H           II. I>D
(a) यदि निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
(b) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
(c) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
(d) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।
(e) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

Q8. 
कथन: : K<L<M≥S; K≥O>T
निष्कर्ष : I. M>T     II. M=T
(a) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
(b) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।
(c) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
(d) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
(e) यदि निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

Q9. 
कथन: : Q> T>N; A>S>Q; A<M
निष्कर्ष : I.N<A       II. M>T
(a) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
(b) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
(c) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
(d) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।
(e) यदि निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

Q10. 
कथन: : D>B≤C; F<M≤D; C=N
निष्कर्ष : I. M≤C          II. M>N
(a) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
(b) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।
(c) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
(d) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
(e) यदि निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

Directions (11-15): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये।
P % A K 3 π F 4 £ U N $ 6 H @ L 2 S D © R 5 T # 8 * H 9 & E

Q11. उपरोक्त अनुक्रम में ऐसे कितने अंक हैं, जिनसे ठीक पहले और ठीक बाद में एक प्रतीक है? 
 (a) एक 
(b) दो
(c) तीन 
(d) कोई नहीं
(e) इनमें से कोई नहीं

Q12. यदि दी गयी श्रृंखला से सभी अंकों को हटा दिया जाए, तो कौन सा तत्व दायें सिरे से 15वें स्थान पर होगा? 

(a) $
(b) L
(c) N
(d) H
(e) इनमें से कोई नहीं

Q13. निम्न में से कौन सा तत्व बाएं से सोलहवें तत्व के बाएं से पांचवें स्थान पर है? 
(a) 4
(b) H
(c) *
(d) U
(e) N

Q14. उपरोक्त अनुक्रम में ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक अंक और ठीक बाद एक वर्ण है?
(a) एक
(b) दो
(c) तीन
 (d) तीन से अधिक
(e) कोई नहीं

Q15. दी गयी श्रृंखला में प्रश्न चिन्ह के स्थान पर क्या मान आएगा? 
          AF3    UH$  2RD ?
(a) #HE
(b) 9*T
(c) #9*
(d)  #9E
(e) इनमें से कोई नहीं

Solutions 

Sol. (1-5):

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज़ : 27 नवम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_2.1

S1. Ans.(c)


S2. Ans.(b)


S3. Ans.(d)


S4. Ans.(b)


S5. Ans.(d)

S6. Ans.(a)
Sol.  I. E≥A(false)          II. A>E(false)

S7. Ans. (c)
Sol.  I. K<H(true)         II. I>D (False)

S8. Ans. (d)
Sol.  I. M>T(true)         II. M=T (False)

S9. Ans. (e)
Sol.  I.N<A(true)           II. M>T(true)

S10. Ans. (b)
Sol. I. M≤C (False)        II. M>N (False)

S11. Ans.(a)


S12. Ans.(c)


S13. Ans.(e)


S14. Ans.(d)


S15. Ans.(c)

You may also like to Read:
       
IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज़ : 27 नवम्बर 2019 | Bankersadda Hindi_3.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me