Bankersadda Hindi   »   IBPS clerk तार्किक क्षमता क्विज: 13...

IBPS clerk तार्किक क्षमता क्विज: 13 नवम्बर, 2019

IBPS clerk तार्किक क्षमता क्विज: 13 नवम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_1.1

तार्किक क्षमता से आप परीक्षा में अपने प्रदर्शन को और बेहतर बना सकते हैं, यह एक स्कोरिंग सेक्शन है। आप सभी को अपने बेसिक्स स्पष्ट करने की जरूरत है और साथ ही परीक्षा की तैयारी के लिए सिलेबस की जानकारी रखना भी महत्त्वपूर्ण है। आपको दैनिक रूप से मॉक और प्रश्नोत्तरी प्रदान की जा रही है ताकि आप उचित स्ट्रेटेजी अपना सकें। इसके अलावा, आगामी महीनों में होने वाली परीक्षा की तैयारियों के लिए स्टडी प्लान बेहद जरूरी है। दिसम्बर महीने में होने वाली IBPS क्लर्क प्राम्भिक परीक्षा के लिए स्टडी प्लान हमने पहले ही जारी कर दिया है। उसी प्लान के तहत, यहाँ तार्किक क्षमता की प्रश्नोत्तरी दी जा रही है। सुनिश्चित करें कि कोई भी महत्त्वपूर्ण विषय न चूकें।

Directions (1-5): दी गई जानकरी का ध्यापूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

आठ छात्र A, B, C, D, E, F, G और H, अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर और नवम्बर महीनों में प्रतियोगी परीक्षा देते हैं, लेकिन आवश्यक नहीं की सभी समान क्रम में हों। प्रत्येक महीने में, दिए गए महीने की या तो 15 या 20 तारीख को वे अपनी परीक्षा देते हैं। H किसी भी महीने, जिसमें 31 दिन होते हैं, की 15 तारीख को परीक्षा देता है। F के बाद केवल एक छात्र परीक्षा देता है। F और B के मध्य केवल दो छात्र परीक्षा देते हैं। B और C के मध्य केवल एक छात्र परीक्षा देता है। A, G के ठीक बाद परीक्षा देता है। D अंतिम दिन पर परीक्षा नहीं देता है और उस महीने में भी परीक्षा नहीं देता है, जिसमें 30 दिन होते हैं। G, D के बाद परीक्षा नहीं देता है।
Q1. H, अपनी परीक्षा किस महीने में देता है? 
(a) अगस्त
(b) सितम्बर 
(c) अक्टूबर
(d) नवम्बर
(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता 
Q2. निम्नलिखित में से B के विषय में कौन-सा सयोंजन सत्य है? 
(a) नवम्बर-15
(b) सितम्बर-20
(c) अक्टूबर-15
(d) अगस्त-20
(e) इनमें से कोई नहीं 
Q3. D के बाद कितने छात्र अपनी परीक्षा देते हैं?
(a) एक 
(b) दो 
(c) चार 
(d) तीन  
(e) कोई नहीं  
Q4. निम्नलिखित में से कौन D से पहले लेकिन A के बाद परीक्षा देता है? 
(a) F
(b) E
(c) A
(d) B
(e) इनमें से कोई नहीं 
Q5. निम्नलिखित में से कौन 20 नवम्बर को अपनी परीक्षा देता है? 
(a) G
(b) E
(c) F
(d) H
(e) D
IBPS clerk तार्किक क्षमता क्विज: 13 नवम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_2.1













































Q6. एक व्यक्ति बिंदु A से पूर्व दिशा में चलना आरम्भ करता है और बिंदु B पर पहुँचने के लिए 12 मीटर चलता है। बिंदु B से वह क्रमागत दो बार दाईं ओर मुड़ता है और बिंदु C पर पहुँचने के लिए, 10  मीटर और 24 मीटर चलता है। अंततः वह बिंदु C से उत्तर दिशा में चलना आरम्भ करता है और बिंदु D पर पहुँचने के लिए 5 मीटर चलता है। बिंदु A के सन्दर्भ में बिंदु D किस दिशा में है और उनके मध्य न्यूनतम दूरी कितनी है?

(a) 20 मीटर, दक्षिण-पश्चिम 
(b) 15 मीटर, उत्तर-पूर्व
(c) 13 मीटर, दक्षिण-पश्चिम 
(d) 13 मीटर, उत्तर-पश्चिम 
(e) इनमें से कोई नहीं 
IBPS clerk तार्किक क्षमता क्विज: 13 नवम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_3.1 










Directions (7-9): दी गई जानकरी का ध्यापूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

बिंदु A, बिंदु B के 8 मीटर उत्तर में है। बिंदु E, बिंदु F के 5 मीटर दक्षिण में है। बिंदु E, बिंदु D के 10 मीटर पूर्व में है, बिंदु D जो बिंदु C के 12 मीटर दक्षिण में है। बिंदु G, बिंदु H के 14 मीटर उत्तर में है। बिंदु C, बिंदु B के 20 मीटर पश्चिम में है। बिंदु G, बिंदु F के 24 मीटर पूर्व में है।
Q7. बिंदु H के सन्दर्भ में बिंदु C किस दिशा में है? 
(a) उत्तर 
(b) उत्तर-पूर्व 
(c) उत्तर-पश्चिम 
(d) दक्षिण-पूर्व 
(e) इनमें से कोई नहीं
Q8. बिंदु B और बिंदु F के मध्य न्यूनतम दूरी कितनी है? 
(a) 18 मीटर 
(b) √149 मीटर
(c) 17 मीटर
(d) √13 मीटर
(e) इनमें से कोई नहीं 
Q9. यदि बिंदु O, बिंदु F और बिंदु G का मध्य बिंदु है, तो बिंदु B के सन्दर्भ में बिंदु O किस दिशा में है?  
(a) दक्षिण-पश्चिम 
(b) दक्षिण 
(c) उत्तर-पूर्व 
(d) दक्षिण-पूर्व 
(e) इनमें से कोई नहीं 
IBPS clerk तार्किक क्षमता क्विज: 13 नवम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_4.1
Q10. नेहा बिंदु A से पूर्व दिशा में चलना शुरू करती है और बिंदु B पर पहुँचने के लिए 8 मीटर चलती है। बिंदु B से बिंदु C पर पहुँचने के लिए वह दक्षिण-पश्चिम दिशा में 17 मीटर चलती है, फिर वह पूर्व दिशा में 8 मीटर चलती है और बिंदु D पर पहुंचती है। बिंदु D से वह बाएं मुड़ती है और बिंदु E पर पहुँचने के लिए 5 मीटर चलती है। बिंदु E और बिंदु B के मध्य न्यूनतम दूरी कितनी है?   
(a) 11 मीटर 
(b) 10 मीटर
(c) 8 मीटर
(d) 3 मीटर
(e) इनमें से कोई नहीं 
IBPS clerk तार्किक क्षमता क्विज: 13 नवम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_5.1












Directions (11-15): निम्नलिखित व्यवस्था को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

B  5  R  1  @  E  K  4  F  7  ©  D  A  M  2  P  3  %  9  H  I  W  8  *  6  U  J  $  V  Q  #
Q11. उपरोक्त व्यवस्था के बाएं छोर से 17 वें के बाएं से पाँचवें स्थान पर निम्नलिखित में से क्या होगा?
(a) D
(b) W
(c) *
(d) 4 
(e) इनमें से कोई नहीं 
Q12. उपरोक्त व्यवस्था में D और U के ठीक मध्य में निम्नलिखित में से क्या है?
(a) %
(b) H
(c) 9
(d) 3
(e) इनमें से कोई नहीं 
Q13. निम्नलिखित पाँच में से चार एक निश्चित रूप से उपरोक्त दी गई व्यवस्था में उनके स्थान पर आधारित हैं और एक समूह का निर्माण करते हैं। कौन उस समूह से सम्बंधित नहीं है?
(a) R1E
(b) F7D
(c) M23
(d) 9HW
(e) UJ6
Q14. उपरोक्त व्यवस्था में कितने ऐसे प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या लेकिन ठीक बाद एक व्यंजन नहीं आता है?
(a) कोई नहीं
(b) एक 
(c) दो 
(d) तीन 
(e) तीन से अधिक 
Q15. उपरोक्त व्यवस्था में कितने ऐसे व्यंजन हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक बाद एक दूसरा व्यंजन लेकिन ठीक पहले एक प्रतीक नहीं आता है?
(a) कोई नहीं 
(b) एक 
(c) दो 
(d) तीन 
(e) तीन से अधिक 
IBPS clerk तार्किक क्षमता क्विज: 13 नवम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_6.1

You may also like to Read:


IBPS clerk तार्किक क्षमता क्विज: 13 नवम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_7.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me