Bankersadda Hindi   »   IBPS पीओ तार्किक क्षमता क्विज: 5...

IBPS पीओ तार्किक क्षमता क्विज: 5 अक्टूबर, 2019

IBPS पीओ तार्किक क्षमता क्विज: 5 अक्टूबर, 2019 | Bankersadda Hindi_1.1

तार्किक क्षमता से आप परीक्षा में अपने प्रदर्शन को और बेहतर बना सकते हैं, यह एक स्कोरिंग सेक्शन है। आप सभी को अपने बेसिक्स स्पष्ट करने की जरूरत है और साथ ही परीक्षा की तैयारी के लिए सिलेबस की जानकारी रखना भी महत्त्वपूर्ण है। आपको दैनिक रूप से मॉक और प्रश्नोत्तरी प्रदान की जा रही है ताकि आप उचित स्ट्रेटेजी अपना सकें। इसके अलावा, आगामी महीनों में होने वाली परीक्षा की तैयारियों के लिए स्टडी प्लान बेहद जरूरी है। दिसम्बर महीने में होने वाली IBPS क्लर्क प्राम्भिक परीक्षा के लिए स्टडी प्लान हमने पहले ही जारी कर दिया है। उसी प्लान के तहत, यहाँ तार्किक क्षमता की प्रश्नोत्तरी दी जा रही है। सुनिश्चित करें कि कोई भी महत्त्वपूर्ण विषय न चूकें। 

Directions (1-5): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

आठ व्यक्ति अर्थात् P, Q, R, S, T, U, V और W विभिन्न महीने अर्थात् जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई और अगस्त में जन्म लेते हैं। यह आवश्यक नहीं कि सभी जानकारी समान क्रम में हों। उनमें से प्रत्येक विभिन्न रंग अर्थात् लाल, सफ़ेद, ग्रे, हरा, बैंगनी, संतरी, पीला और नीला पसंद करते हैं। यह आवश्यक नहीं कि सभी जानकारी समान क्रम में हों।
R और बैंगनी रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के मध्य तीन व्यक्तियों का जन्म हुआ है, इन दोनों व्यक्तियों का जन्म उस महीने में हुआ जिसमें 31 दिन होते हैं। Q का जन्म जुलाई में हुआ और ग्रे रंग पसंद करता है। हरा रंग पसंद करने वाला व्यक्ति का जन्म संतरी रंग पसंद करने वाले व्यक्ति से ठीक पहले हुआ। R संतरी रंग पसंद नहीं करता है। T और पीला रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के मध्य केवल दो व्यक्तियों का जन्म हुआ। नीला रंग पसंद करने वाला व्यक्ति से पहले और ग्रे रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के बाद समान संख्या में व्यक्तियों का जन्म हुआ। T का जन्म उस महीने में हुआ जिसमे 31 दिन होते हैं और उस व्यक्ति से पहले हुआ जिसे पीला रंग पसंद है। U का जन्म S से पहले और W के बाद हुआ, लेकिन ठीक पहले या ठीक बाद में नहीं हुआ है।T का जन्म मई में नहीं हुआ है। P का जन्म उस महीने में हुआ जिसमें 31 दिन होते है और लाल रंग पसंद नहीं करता है। P और सफ़ेद रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के मध्य दो व्यक्तियों का जन्म हुआ। S सफ़ेद रंग पसंद नहीं करता है। 
Q1.  W और Q के मध्य में कितने व्यक्तियों का जन्म हुआ? 
(a) पाँच
(b) दो
(c) चार
(d) तीन
(e) कोई नहीं 
Q2. T का जन्म निम्न में से किस महीने में हुआ? 
(a) मार्च
(b) अप्रैल
(c) मई
(d) जनवरी
(e) इनमें से कोई नहीं 
Q3. निम्न में से किस व्यक्ति का जन्म मई में हुआ? 
(a) S
(b) U 
(c) W
(d) R
(e) इनमें से कोई नहीं 
Q4. निम्न में से किस व्यक्ति को संतरी रंग पसंद है?
(a) P
(b) S
(c) T
(d) U
(e) इनमें से कोई नहीं 
Q5. निम्न में से कौन-सा सयोंजन सत्य है? 
(a) S-लाल
(b) V-ग्रे
(c) P-बैंगनी
(d) W-लाल
(e) Q-सफ़ेद

Solution(1-5):


IBPS पीओ तार्किक क्षमता क्विज: 5 अक्टूबर, 2019 | Bankersadda Hindi_2.1

S1.Ans(c)
S2.Ans(a)
S3.Ans(e)
S4.Ans(d)
S5.Ans(c)
Directions (6-10): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
बिंदु A, बिंदु T के 8 मीटर पश्चिम में है। बिंदु M, बिंदु T के 10 मीटर उत्तर है। बिंदु K, बिंदु G के 4 मीटर दक्षिण में है। बिंदु H, बिंदु U के 7 मीटर पूर्व में है। बिंदु H, बिंदु K के 11 मीटर पश्चिम में है। बिंदु H, बिंदु M के 12 मीटर दक्षिण में हैं।
Q6. H और G के मध्य न्युनत्तम दूरी कितनी है?
(a) √137 मीटर
(b) 13 मीटर
(c) 14 मीटर
(d) √143 मीटर
(e) इनमें से कोई नहीं 
Q7. बिंदु G के सन्दर्भ में बिंदु T किस दिशा में है? 
(a) दक्षिण-पश्चिम 
(b) उत्तर-पूर्व
(c) पश्चिम 
(d) उत्तर 
(e) दक्षिण-पश्चिम 
Q8. बिंदु T और बिंदु U के मध्य न्युनत्तम दूरी कितनी है?
(a) 7 मीटर
(b) √53 मीटर
(c) 8 मीटर
(d) √43 मीटर
(e) इनमें से कोई नहीं 
Q9. बिंदु U के सन्दर्भ में बिंदु T किस दिशा में है?
(a) उत्तर-पश्चिम  
(b) दक्षिण 
(c) उत्तर
(d) पूर्व
(e) उत्तर-पूर्व
Q10. यदि बिंदु N, बिंदु G के 11 मीटर पश्चिम में है, तो बिंदु H के सन्दर्भ में बिंदु N किस दिशा में है?
(a) उत्तर-पश्चिम 
(b) पूर्व
(c)  पश्चिम 
(d) दक्षिण 
(e) इनमें से कोई नहीं 
Solution(6-10):
IBPS पीओ तार्किक क्षमता क्विज: 5 अक्टूबर, 2019 | Bankersadda Hindi_3.1
S6.Ans(a)
S7.Ans(a)
S8.Ans(b)
S9.Ans(e)
S10.Ans(e)
Directions (11-15): प्रत्येक प्रश्नों में कुछ कथन और उन पर आधारित कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है भलें ही वह सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हो। निष्कर्षों का पढ़िए और निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में कौन-सा दिए गए कथनों का अनुसरण करता है। 
Q11. कथन: 
कुछ ग्रीन ब्लू हैं 
कुछ ब्लू पिंक हैं 
कोई ग्रीन रेड नहीं है 
निष्कर्ष:
I: कुछ ब्लू रेड नहीं हैं 
II: कुछ पिंक ग्रीन हैं 
(a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। 
(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है। 
(c) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है। 
(d) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है। 
(e) यदि दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।

S11.Ans(a)
Sol.
IBPS पीओ तार्किक क्षमता क्विज: 5 अक्टूबर, 2019 | Bankersadda Hindi_4.1

Q12. कथन:
कोई टुडे यस्टरडे नहीं है 
कोई यस्टरडे टुमारो नहीं है 
सभी टुमारो वंडरफुल है 
निष्कर्ष:
I: सभी वंडरफुल टुमारो हैं 
II: कुछ वंडरफुल टुडे नहीं हैं 
(a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। 
(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है। 
(c) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है। 
(d) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है। 
(e) यदि दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।

S12.Ans(d)
Sol.
IBPS पीओ तार्किक क्षमता क्विज: 5 अक्टूबर, 2019 | Bankersadda Hindi_5.1

Q13. कथन:
कुछ कॉफ़ी जूस हैं 
सभी जूस शेक्स हैं 
सभी शेक्स मोजिटो हैं 
निष्कर्ष:
I. कोई मोजिटो कॉफ़ी नहीं है 
II. कुछ काफी मोजिटो हैं 
(a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। 
(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है। 
(c) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है। 
(d) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है। 
(e) यदि दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।

S13.Ans.(b)
Sol.


IBPS पीओ तार्किक क्षमता क्विज: 5 अक्टूबर, 2019 | Bankersadda Hindi_6.1

Q14. कथन:
कुछ सेब आम हैं 
कोई आम पपीता नहीं है 
कोई सेब अंगूर नहीं है 
निष्कर्ष:
I. कुछ पपीते अंगूर हैं 
II. कोई अंगूर पपीता नहीं है 
(a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। 
(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है। 
(c) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है। 
(d) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है। 
(e) यदि दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।

S14.Ans.(b)
Sol.


IBPS पीओ तार्किक क्षमता क्विज: 5 अक्टूबर, 2019 | Bankersadda Hindi_7.1

Q15. कथन:
कोई ट्रेवल फ़ॉरेस्ट नहीं है 
कुछ फ़ॉरेस्ट पार्क हैं 
सभी फ़ॉरेस्ट मोबाइल हैं 
निष्कर्ष:
I: कुछ मोबाइल पार्क हैं 
II: कुछ मोबाइल ट्रेवल नहीं हैं 

(a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। 

(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है। 
(c) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है। 
(d) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है। 
(e) यदि दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।

S15.Ans(e)
Sol.


IBPS पीओ तार्किक क्षमता क्विज: 5 अक्टूबर, 2019 | Bankersadda Hindi_8.1

If you are preparing for IBPS Clerk Exam, then you can also check out a video for Reasoning below:

https://www.youtube.com/watch?v=tcCAqmAFvAM

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me