Bankersadda Hindi   »   IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 10...

IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 10 अक्टूबर, 2019

IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 10 अक्टूबर, 2019 | Bankersadda Hindi_1.1

तार्किक क्षमता से आप परीक्षा में अपने प्रदर्शन को और बेहतर बना सकते हैं, यह एक स्कोरिंग सेक्शन है। आप सभी को अपने बेसिक्स स्पष्ट करने की जरूरत है और साथ ही परीक्षा की तैयारी के लिए सिलेबस की जानकारी रखना भी महत्त्वपूर्ण है। आपको दैनिक रूप से मॉक और प्रश्नोत्तरी प्रदान की जा रही है ताकि आप उचित स्ट्रेटेजी अपना सकें। इसके अलावा, आगामी महीनों में होने वाली परीक्षा की तैयारियों के लिए स्टडी प्लान बेहद जरूरी है। दिसम्बर महीने में होने वाली IBPS क्लर्क प्राम्भिक परीक्षा के लिए स्टडी प्लान हमने पहले ही जारी कर दिया है। उसी प्लान के तहत, यहाँ तार्किक क्षमता की प्रश्नोत्तरी दी जा रही है। सुनिश्चित करें कि कोई भी महत्त्वपूर्ण विषय न चूकें। 

Directions (1-5): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
आठ व्यक्ति C, D, H, J, M, P, R और T एक सीधी पंक्ति में एक-दूसरे से समान दूरी पर बैठे हैं, लेकिन आवश्यक नहीं कि सभी समान क्रम में हों। उनमें से कुछ दक्षिण की ओर जबकि कुछ उत्तर की ओर उन्मुख हैं। D उत्तर की ओर उन्मुख नहीं है। J के बाएं स्थान पर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। R, J के दाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। R और T के मध्य केवल एक व्यक्ति बैठा है। T, H के ठीक बाएं स्थान पर बैठा है। H और M के मध्य केवल एक व्यक्ति बैठा है। R के दोनों निकटतम पड़ोसी एक दूसरे की विपरीत दिशा की ओर उन्मुख हैं। C, T के दाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। R, J की समान दिशा की ओर उन्मुख है। P पंक्ति के किसी भी अंतिम छोर पर नहीं बैठा है। D, H की विपरीत दिशा की ओर उन्मुख है। P और C दोनों M की समान दिशा की ओर उन्मुख है।
Q1. निम्नलिखित में से कौन उस व्यक्ति के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है जो M के दाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है?
(a) D
(b) P
(c) T
(d) C
(e) इनमें से कोई नहीं


Q2. निम्नलिखित में से P के ठीक दाएं स्थान पर कौन बैठा है?
(a) C
(b) D
(c) H
(d) T
(e) इनमें से कोई नहीं

Q3. निम्नलिखित में से कितने व्यक्ति दक्षिण की ओर उन्मुख हैं?
(a) तीन
(b) दो
(c) पाँच
(d) चार
(e) पाँच से अधिक

Q4. निम्नलिखित में से D और T के ठीक मध्य कौन बैठा है? 
(a) M
(b) D
(c) C
(d) H
(e) R

Q5. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म पंक्ति के अंतिम छोर पर बैठा है?
(a) C, M
(b) D, H
(c) T, R
(d) C, D
(e) H, R

Solutions (1-5):
IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 10 अक्टूबर, 2019 | Bankersadda Hindi_2.1
S1. Ans(b)
S2. Ans(a)
S3. Ans(c)
S4. Ans(e)
S5. Ans(d)


Directions (6-10):  दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
आठ डिब्बे A, B, C, D, E, F, G और H  किसी विशेष क्रम में एक के ऊपर एक करके रखे गए हैं। डिब्बा संख्या 1 भूतल पर और डिब्बा संख्या 8 शीर्ष पर है। A और B के मध्य तीन डिब्बे रखे गए हैं। डिब्बा H, A के ठीक नीचे रखा गया है। H और G के मध्य दो डिब्बे हैं। C और D के मध्य उतनी ही संख्या में डिब्बे हैं जितनी संख्या में H और B के मध्य हैं। डिब्बा C, डिब्बा D के ऊपर रखा गया है। डिब्बा E, डिब्बा D के ठीक नीचे रखा गया है। E और F के मध्य तीन डिब्बे हैं।
Q6.  डिब्बा D के ऊपर कितने डिब्बे रखे गए हैं?
(a) चार
(b) तीन
(c) छह
(d) दो
(e) इनमें से कोई नहीं

Q7. निम्नलिखित में से कौन-सा डिब्बा शीर्ष पर रखा गया है?
(a) B
(b) A
(c) D
(d) E
(e) इनमें से कोई नहीं

Q8. निम्नलिखित में से विषम का चयन कीजिए। 
(a) B-G
(b) G-A
(c) A-D
(d) C-F
(e) E-D

Q9. निम्नलिखित में से F और A के मध्य कौन-सा डिब्बा रखा गया है?
(a) B
(b) G
(c) C
(d) H
(e) कोई नहीं

Q10. C और A के मध्य कितने डिब्बे हैं? 
(a) दो से कम
(b) चार
(c) पाँच
(d) छह
(e) इनमें से कोई नहीं

Solutions (6-10):
IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 10 अक्टूबर, 2019 | Bankersadda Hindi_3.1
S6. Ans.(c)
S7. Ans.(a)
S8. Ans.(e)
S9. Ans.(e)
S10. Ans.(e)


Direction (11-15): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
सात व्यक्तियों अर्थात् A, B, C, D, E, F, G का साप्ताहिक अवकाश, रविवार से आरम्भ होने वाले सप्ताह के विभिन्न दिनों पर होता है। F का साप्ताहिक अवकाश B के बाद किसी एक दिन पर है। A का अवकाश सप्ताह के पहले दिन पर नहीं है। E के बाद तीन से अधिक व्यक्तियों का अवकाश नहीं है। G का अवकाश D से ठीक पहले और C के बाद है। C का साप्ताहिक अवकाश E से पहले नहीं है। A और D के मध्य तीन से अधिक व्यक्तियों का अवकाश है।
Q11. निम्नलिखित में से किस व्यक्ति का अवकाश शुक्रवार को है?
(a) A
(b) G
(c) C
(d)  D
(e) किसी भी व्यक्ति का नहीं

Q12. निम्नलिखित में से F से पहले कितने व्यक्तियों का अवकाश है?
(a) 1
(b) 2
(c) 3
(d) 4
(e) किसी भी व्यक्ति का नहीं

Q13. E और जिस व्यक्ति का अवकाश A से ठीक पहले है, के मध्य कितने व्यक्तियों का अवकाश है?
(a) 1
(b) 2
(c) 3
(d) 4
(e) किसी भी व्यक्ति का नहीं
L1Difficulty 1
QTags day/month/year-based puzzle


Q14. निम्नलिखित में से D के ठीक बाद किस व्यक्ति का अवकाश है?
(a) A
(b) B
(c) C
(d)  G
(e) इनमें से कोई नहीं

Q15. D के सन्दर्भ में कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
(a) A का अवकाश D के बाद नहीं है
(b) B का अवकाश D से पहले है
(c) C और D के मध्य केवल एक व्यक्ति का अवकाश है
(d)  D का अवकाश G के ठीक बाद है
(e) सभी सत्य हैं

Solutions (11-15):
IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 10 अक्टूबर, 2019 | Bankersadda Hindi_4.1
S11. Ans (b)
S12. Ans (b)
S13. Ans (b)
S14. Ans (e)
S15. Ans (e)

If you are preparing for IBPS PO Exam, then you can also check out a video for Reasoning below:

https://www.youtube.com/watch?v=FTnRydA-ETs
You may also like to Read:

       IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 10 अक्टूबर, 2019 | Bankersadda Hindi_5.1IBPS PO तार्किक क्षमता क्विज: 10 अक्टूबर, 2019 | Bankersadda Hindi_6.1
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me