Bankersadda Hindi   »   IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज...

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 20th July – Puzzles

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 20th July – Puzzles | Bankersadda Hindi_1.1

Topic – Puzzles

Direction (1-5): नीचे दी गई जानकारी के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दीजिये। 

सात पुस्तकें A, B, C, D, E, F, और G एक ही सप्ताह में सोमवार से रविवार तक, सात अलग-अलग दिनों में प्रकाशित होती हैं, लेकिन इसी क्रम में नहीं। पुस्तक E बुधवार से पहले किसी दिन प्रकाशित होती है। पुस्तक E और A के बीच तीन पुस्तकें प्रकाशित होती हैं। बुधवार को न तो पुस्तक B और न ही C प्रकाशित होती है। पुस्तक A और D के बीच उतनी ही पुस्तकें प्रकाशित होती हैं जितनी पुस्तक D और B के बीच प्रकाशित होती हैं। पुस्तक C, पुस्तक F के प्रकाशित होने के दिन से ठीक पहले प्रकाशित होती है।

Q1. निम्नलिखित में से कौन-सी पुस्तक गुरुवार को प्रकाशित होती है?

(a) C

(b) F

(c) G

(d) B

(e) इनमें से कोई नहीं

Q2. जिस दिन पुस्तक F प्रकाशित होती है, उसके बाद कितनी पुस्तकें प्रकाशित होती हैं?

(a) चार

(b) तीन

(c) दो

(d) एक 

(e) इनमें से कोई नहीं

Q3. निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक शनिवार को प्रकाशित होती है?

(a) B

(b) D

(c) A

(d) F

(e) C

Q4. पुस्तक G के प्रकाशित होने के दिन से ठीक पहले निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक प्रकाशित होती है?

(a) A

(b) B

(c) G

(d) F

(e) इनमें से कोई नहीं

Q5. निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक G और D पुस्तकों के ठीक बीच में प्रकाशित होती है?

(a) A

(b) F

(c) B

(d) C

(e) इनमें से कोई नहीं

Direction (6-10): नीचे दी गई जानकारी के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दीजिये।

नौ खिलाड़ी A, B, C, D E, U, V, W और X एक ही वर्ष के अलग-अलग महीनों (फरवरी, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर और नवंबर) की एक ही तारीख को क्लब में शामिल होते हैं।

X, W, जो 31 दिनों वाले किसी भी महीने में शामिल नहीं होता है, के दो महीने बाद शामिल होता है। W और B के बीच दो खिलाड़ी शामिल होते हैं। B से पहले शामिल होने वाले खिलाड़ियों की संख्या D के बाद शामिल होने वाले खिलाड़ियों की संख्या के बराबर है। E, D के कम से कम तीन महीने बाद शामिल होता है। C, V से ठीक पहले शामिल होता है। U जुलाई में शामिल नहीं होता है। W जून में शामिल नहीं होता है।

Q6. A और E के बीच कितने खिलाड़ी शामिल होते हैं?

(a) दो

(b) पांच

(c) तीन

(d) छह

(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Q7. निम्नलिखित पांच में से चार एक निश्चित रूप से समान हैं, और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। इनमे से कौन उस समूह से संबंधित नहीं है?

(a) A

(b) V

(c) X

(d) D

(e) U

Q8. U निम्नलिखित में से किस महीने में शामिल होता है?

(a) जून

(b) मई

(c) अगस्त

(d) अक्टूबर

(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Q9. निम्नलिखित में से कौन खिलाड़ी अक्टूबर महीने में शामिल होता है?

(a) U

(b) A

(c) V

(d) C

(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Q10. निम्नलिखित में से कौन A के बाद शामिल होता है?

I. C

II. U

III. D

(a) केवल I और III

(b) केवल I और II

(c) केवल II

(d) केवल III

(e) केवल II और III

Direction (11-15): नीचे दी गई जानकारी के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दीजिये।

सात व्यक्ति A, B, C, D, E, F और G एक 7 मंजिला इमारत की विभिन्न मंजिलों पर रहते हैं। सबसे निचली मंजिल की संख्या मंजिल 1 है, मंजिल 1 के ठीक ऊपर की संख्या 2 है, और इसी प्रकार, सबसे ऊपरी मंजिल की संख्या 7 है। B, F की मंजिल से दो मंजिल ऊपर रहता है। A एक अभाज्य संख्या वाली मंजिल पर नहीं रहता है। D और F की मंजिल के बीच तीन व्यक्ति रहते हैं। C, G की मंजिल के ठीक ऊपर रहता है। D एक अभाज्य संख्या वाली मंजिल पर रहता है। E, A की मंजिल के ऊपर लेकिन D की मंजिल के नीचे रहता है।

Q11. F से तीन मंजिल ऊपर कौन रहता है?

(a) E

(b) C

(c) A

(d) इनमें से कोई नहीं

(e) G

Q12. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

(a) E, A की मंजिल के ठीक ऊपर रहता है। 

(b) C सबसे निचली मंजिल पर रहता है। 

(c) A की मंजिल के ऊपर और नीचे समान संख्या में व्यक्ति रहते हैं। 

(d) F सम संख्या वाली मंजिल पर रहता है। 

(e) उपरोक्त सभी

Q13. C की मंजिल के ऊपर कितने व्यक्ति रहते हैं?

(a) पांच

(b) तीन

(c) दो

(d) चार

(e) छह

Q14. निम्नलिखित में से कौन सबसे ऊपरी मंजिल पर रहता है?

(a) C

(b) B

(c) D

(d) या तो D या B

(e) इनमें से कोई नहीं

Q15. F के नीचे रहने वाले व्यक्तियों की संख्या _________ से ऊपर रहने वाले व्यक्तियों की संख्या के बराबर है?

(a) D

(b) E

(c) B

(d) C

(e) G

SOLUTIONS:


IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 20th July – Puzzles | Bankersadda Hindi_2.1


IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 20th July – Puzzles | Bankersadda Hindi_3.1



Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_80.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_90.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me