Bankersadda Hindi   »   IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज...

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 1st September – Seating Arrangement, Direction

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 1st September – Seating Arrangement, Direction | Bankersadda Hindi_1.1

TOPIC:  Seating Arrangement, Direction

Directions (1-5): जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

दस व्यक्ति एक पंक्ति में बैठे हैं, कुछ का मुख उत्तर की ओर है जबकि कुछ का मुख दक्षिण की ओर है। E, D, जो पंक्ति के किसी एक अंतिम छोर पर बैठा है, के दायें से चौथे स्थान पर बैठा है। K और E के बीच दो से अधिक व्यक्ति बैठे हैं। B, C, जो K का निकटतम पड़ोसी है, के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है, दोनों का मुख समान दिशा की ओर है। A उस व्यक्ति के बायें से चौथे स्थान पर बैठा है जो B के ठीक दायें बैठे है। H उस व्यक्ति के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है जो F, जो कि B का निकटतम पड़ोसी नहीं है, के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। H और E दोनों एक दूसरे के विपरीत दिशा की ओर उन्मुख हैं। I, G के दायें से चौथे स्थान पर बैठा है, दोनों का मुख विपरीत दिशा की ओर है। H, G के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। अंतिम छोर पर बैठे व्यक्तियों का मुख विपरीत दिशाओं में है। K का मुख उत्तर की ओर नहीं है। A और I का मुख समान दिशा की ओर है।

Q1. A और C के मध्य कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(a) दो

(b) तीन

(c) कोई नहीं

(d) चार

(e) चार से अधिक

Q2. निम्नलिखित में से कौन B के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है?

(a) H

(b) C

(c) G

(d) A

(e) इनमें से कोई नहीं

Q3. G के सन्दर्भ में E का स्थान क्या है?

(a) ठीक दायें 

(b) बायें से तीसरा

(c) दायें से दूसरा

(d) ठीक बायें

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q4. K के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा सत्य है?

(a) K, B के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है

(b) K और G के बीच केवल चार व्यक्ति बैठे हैं

(c) K, E के समान दिशा की ओर उन्मुख है

(d) H, K के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है

(e) कोई भी सत्य नहीं है

Q5. निम्नलिखित में से चार एक निश्चित तरीके से समान हैं इसलिए एक समूह बनाते हैं, निम्नलिखित में से कौन उस समूह से संबंधित नहीं है?

(a) G

(b) C

(c) H

(d) F

(e) D

Directions (6-10): जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

आठ व्यक्ति एक वर्गाकार मेज के चारों ओर इस प्रकार बैठे हैं कि चार व्यक्ति मेज के कोने पर बैठे हैं और अन्य चार व्यक्ति मेज के मध्य में बैठे हैं। कोने पर बैठे व्यक्तियों का मुख केंद्र की ओर है और जो व्यक्ति बीच में बैठे हैं, उनका मुख केंद्र से बाहर की ओर है। एना, डैनी के दायें से दूसरे स्थान पर बैठी है। फ्रेडरिक, बोनी, जो कोने पर नहीं बैठा है, के ठीक दायें बैठा है। गैरी, एम्मा, जो मेज के मध्य में बैठी है, के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। डैनी और चार्ली के मध्य दो व्यक्ति बैठे हैं। हेनरी, चार्ली का निकटतम पड़ोसी है।

Q6. निम्नलिखित में से कौन गैरी के दायें से तीसरे स्थान पर बैठे व्यक्ति के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है?

(a) फ्रेडरिक

(b) डैनी

(c) चार्ली

(d) हेनरी

(e)इनमें से कोई नहीं

Q7. निम्नलिखित पांच में से चार एक निश्चित तरीके से समान हैं और इसलिए एक समूह बनाते हैं, निम्नलिखित में से कौन समूह से संबंधित नहीं है?

(a) हेनरी

(b) गैरी

(c) फ्रेडरिक

(d) डैनी

(e) एना

Q8. एना के दायें से गिनने पर चार्ली और एना के बीच बैठे व्यक्तियों की संख्या, _____ के दायें से गिनने पर बोनी और _____ के बीच बैठे व्यक्तियों की संख्या के समान है?

(a) गैरी

(b) एम्मा

(c) फ्रेडरिक

(d) हेनरी

(e) डैनी

Q9. निम्न में से कौन सा सत्य नहीं है?

(a) चार्ली, गैरी के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है

(b) एम्मा, डैनी के ठीक दायें बैठी है

(c) फ्रेडरिक, एना के सामने बैठा है

(d) बोनी का मुख केंद्र से बाहर की ओर है

(e)सभी सत्य हैं

Q10. एम्मा के बायें से गिनने पर एम्मा और हेनरी के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(a) एक

(b) कोई नहीं

(c) तीन

(d) दो

(e) तीन से अधिक

Directions (11-15): जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

प्रीत अपने घर से अपने स्कूल की ओर चलने लगती है। प्रीत के घर से उसके स्कूल की कुल दूरी 63 मी है। वह एक पार्क में पहुँचने के लिए अपने घर से उत्तर दिशा में 17 मीटर चलती है, फिर वह दायें मुड़ती है और अपने अंकल की दुकान तक पहुँचने के लिए 9 मीटर चलती है। अपने अंकल की दुकान से वह दायें मुड़ती है और बस स्टॉप तक पहुँचने के लिए 14 मीटर चलती है। बस स्टॉप से, वह पिज्जा हट तक पहुंचने के लिए पूर्व दिशा में 12 मीटर चलती है, पिज्जा हट से वह दायें मुड़ती है और पेट्रोल पंप तक पहुंचने के लिए 3 मीटर चलती है। पेट्रोल पंप से वह पश्चिम दिशा में चलती है और अपने स्कूल पहुंचती है।

Q11. स्कूल और उसके घर के बीच न्यूनतम दूरी कितनी है?

(a) 13 मीटर

(b) 8 मीटर

(c) 12 मीटर

(d) 15 मीटर

(e) इनमें से कोई नहीं

Q12. यदि बिंदु A उसके स्कूल से 4 मीटर पश्चिम में है, तो बिंदु A उसके अंकल की दुकान के सन्दर्भ में किस दिशा में है?

(a) दक्षिण

(b) उत्तर

(c) दक्षिण-पूर्व

(d) पश्चिम

(e) उत्तर-पश्चिम

Q13. पिज्जा हट के सन्दर्भ में उसके अंकल की दुकान किस दिशा में है?

(a) दक्षिण-पूर्व

(b) उत्तर-पश्चिम

(c) उत्तर

(d) पूर्व

(e) इनमें से कोई नहीं

Q14. पेट्रोल पंप के सन्दर्भ में पार्क किस दिशा में है ?

(a) उत्तर-पूर्व

(b) दक्षिण-पूर्व

(c) दक्षिण

(d) उत्तर-पश्चिम

(e) इनमें से कोई नहीं

Q15. उसके स्कूल के सन्दर्भ में उसके घर की दिशा क्या है?

(a) पूर्व

(b) दक्षिण

(c) उत्तर

(d) पश्चिम

(e) इनमें से कोई नहीं

SOLUTIONS:


IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 1st September – Seating Arrangement, Direction | Bankersadda Hindi_2.1


IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 1st September – Seating Arrangement, Direction | Bankersadda Hindi_3.1

Quantitative Aptitude Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022-21st January_140.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_90.1


prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me