Bankersadda Hindi   »   IBPS Clerk Prelims 2022 Quant क्विज...

IBPS Clerk Prelims 2022 Quant क्विज : 16th August – Partnership, Profit & Loss, SI & CI

IBPS Clerk Prelims 2022 Quant क्विज : 16th August – Partnership, Profit & Loss, SI & CI | Bankersadda Hindi_1.1


TOPIC: Partnership, Profit
& Loss, SI & CI


Q1. एक वस्तु को उसके वास्तविक विक्रय मूल्य के  4/5 पर बेचने पर 20% का लाभ प्राप्त होता है। जब उसी वस्तु को उसके वास्तविक विक्रय मूल्य पर बेचा जाता है तो लाभ % ज्ञात कीजिए।
(a) 15 %
(b) 20 %
(c) 25%
(d) 22 % 
(e) इनमें से कोई नहीं


Q2. 2 वर्ष के लिए R% साधारण ब्याज पर निवेश करने पर 20000 रुपये की राशि 24000 रुपये हो जाती है। (R+2)% पर निवेश करने पर 3 वर्षों में राशि कितनी हो जाएगी? (रुपये में)
(a) 27200
(b) 26300
(c) 25200
(d) 27400
(e) 28100


Q3. करण ने एक वस्तु, जिसका अंकित मूल्य उसके क्रय मूल्य से 50% अधिक है, को 20% की छूट पर खरीदा लेकिन बाद में उसने पाया कि वस्तु में कुछ खराबी है इसलिए उसने इसे वापस करने का फैसला किया लेकिन दुकानदार ने उसे उसके द्वारा भुगतान की गई राशि का केवल 90% वापस किया। पूरे लेन-देन में दुकानदार का लाभ/हानि (% में) क्या है?
(a)  8
(b)  10 
(c) 12 
(d)  15 
(e) इनमें से कोई नहीं



Q4. x रुपये की राशि को 10% साधारण ब्याज पर 3 वर्षों के लिए निवेश किया गया था। यदि समान राशि को समान अवधि के लिए 4% और अधिक दर पर निवेश किया जाता है, तो यह 120 रुपये अधिक प्राप्त होता है। 5x का मान ज्ञात कीजिए। (रुपये में)
(a) 5000
(b) 4800
(c) 3600
(d) 5500
(e) 4000


Q5. अक्षय एक वस्तु खरीदता है और उस पर उसके लागत मूल्य से 30% अधिक अंकित करता है। बिक्री के समय, वह 15% के बजाय 10% की छूट देता है जिसके कारण वह 13 रुपये अधिक कमाता है। लागत मूल्य ज्ञात कीजिए।
(a) 230 रुपये
(b) इनमें से कोई नहीं
(c) 150 रुपये
(d) 130 रुपये
(e) 200 रुपये


Q6. P रुपये की राशि को 10% पर साधारण ब्याज पर 2 वर्ष के लिए निवेश किया गया था। यदि समान राशि को ‘x’ वर्षों के लिए 20% की दर से निवेश किया जाता, तो इससे 200 रुपये अधिक प्राप्त होते। यदि Px = 5000 है तो ‘x’ ज्ञात कीजिए। (x का मान महीनों में दिया गया है)
(a) 12
(b) 18
(c) 15
(d) निर्धारित नहीं किया जा सकता है
(e) इनमें से कोई नहीं


Q7. 1400 रुपये की राशि साधारण ब्याज पर 8 वर्षों में 2408 रुपये हो जाती है, तो पिछले 4 वर्षों की ब्याज दर ज्ञात कीजिए, यदि पहले 4 वर्षों के लिए ब्याज दर 12% प्रति वर्ष है?
(a) 8 %
(b) 10 %
(c) 6%
(d) 4 %
(e) इनमें से कोई नहीं


IBPS Clerk Prelims 2022 Quant क्विज : 16th August – Partnership, Profit & Loss, SI & CI | Bankersadda Hindi_2.1



Q9.  साधारण ब्याज पर एक निश्चित ब्याज दर पर 12000 रुपये 18 महीनों में 15000 रुपये हो जाते हैं। यदि 5000 रुपये साधारण ब्याज पर 30 महीनों के लिए समान दर पर निवेश किया जाए, तो मिश्रधन ज्ञात कीजिए।
(a) 7883.33 रुपये
(b) 7083.33 रुपये
(c) 7279.80 रुपये
(d) 7173.33 रुपये
(e) इनमें से कोई नहीं


Q10. एक राशि पर 2 वर्ष बाद 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से अर्जित ब्याज 672 रु है। 4 वर्ष के बाद समान राशि पर 14% प्रति वर्ष की दर से साधारण ब्याज पर अर्जित ब्याज ज्ञात कीजिए।
(a) 1792 रुपये
(b) 1864 रुपये
(c) 1912 रुपये
(d) 1754 रुपये
(e) 1720 रुपये



Q11. यदि दुकानदार किसी वस्तु का मूल्य क्रय मूल्य से 60% अधिक अंकित करता है और फिर क्रमशः 10% और 15% की दो क्रमिक छूट देता है, तो वस्तु को बेचने पर दुकानदार का लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
(a) 25.4%
(b) 22.4%
(c) 20%
(d) 28.5%
(e) 32%



Q12. नेहा ने चक्रवृद्धि ब्याज पर R% प्रति वर्ष की दर से 6400 रुपये की राशि का निवेश किया। यदि उसे 2 वर्ष के अंत में ब्याज के रूप में कुल 1700 रुपये प्राप्त होते हैं, तो R% ज्ञात कीजिए।
 (a) 12.50%
(b) 25%
(c) 20%
(d) 17.50%
(e) 10%


Q13. P और Q मिलकर एक व्यवसाय शुरू करते हैं। P 9 महीने के लिए 21000 रुपये का निवेश करता है और Q 3 महीने के लिए X रुपये का निवेश करता है। यदि Q को कुल लाभ का दो-तिहाई मिलता है, तो Q द्वारा निवेश की गई राशि ज्ञात कीजिए। (रुपयों में)
(a) 63000
(b) 84000
(c) 42000
(d) 123000
(e) 126000


Q14. मोहन और रवि ने क्रमशः 75000 रुपये और 45,000 रुपये का निवेश करके एक व्यवसाय शुरू किया। 8 महीने के बाद केशव X रुपये का निवेश करके व्यवसाय में शामिल हो गया। यदि वर्ष के अंत में केशव द्वारा अर्जित लाभ मोहन और रवि द्वारा एक साथ अर्जित लाभ के औसत के बराबर है, तो X का मूल्य ज्ञात कीजिए।
(a) 180000 रुपये
(b) 190000 रुपये
(c)  170000 रुपये
(d) 160000 रुपये
(e) 150000 रुपये


Q15. शिवम, आदर्श और हिमांशु क्रमशः 6,000 रुपये, X रुपये और (X – 4,000) रुपये का निवेश करके एक व्यवसाय शुरू करते हैं। शिवम, आदर्श और हिमांशु के निवेश की अवधि का अनुपात क्रमशः 5 : 3 : 6 है। यदि शिवम, आदर्श और हिमांशु का लाभ-विभाजन अनुपात क्रमशः 10 : 9 : 10 है, तो X ज्ञात कीजिए।
(a) 6,000
(b) 7,000
(c) 10,000
(d) 9,000
(e) 8,000


SOLUTIONS:


IBPS Clerk Prelims 2022 Quant क्विज : 16th August – Partnership, Profit & Loss, SI & CI | Bankersadda Hindi_3.1


IBPS Clerk Prelims 2022 Quant क्विज : 16th August – Partnership, Profit & Loss, SI & CI | Bankersadda Hindi_4.1


IBPS Clerk Prelims 2022 Quant क्विज : 16th August – Partnership, Profit & Loss, SI & CI | Bankersadda Hindi_5.1

IBPS Clerk Prelims 2022 Quant क्विज : 16th August – Partnership, Profit & Loss, SI & CI | Bankersadda Hindi_6.1




Quantitative Aptitude Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022-21st January_140.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_90.1



prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me