Bankersadda Hindi   »   IBPS Clerk प्रीलिम्स क्वांट क्विज :...

IBPS Clerk प्रीलिम्स क्वांट क्विज : 22nd October – Data Sufficiency and Quantity Based

IBPS Clerk प्रीलिम्स क्वांट क्विज : 22nd October – Data Sufficiency and Quantity Based | Bankersadda Hindi_1.1

TOPIC: Data Sufficiency and Quantity Based 

Directions (1-5): नीचे दिए प्रश्नों में एक प्रश्न और दो कथन I और II दिए गए हैं। आपको यह निर्धारित करना है कि कथन में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। दोनों कथनों को पढ़िए और उसके अनुसार उत्तर दीजिये:

(a) कथन I में दी गई जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दी गई जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।

(b) कथन II में दी गई जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दी गई जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।

(c) प्रश्न का उत्तर देने के लिए दोनों कथन मिलाकर आवश्यक हैं, लेकिन प्रश्न का उत्तर देने के लिए अकेले कोई भी कथन पर्याप्त नहीं है।

(d) या तो कथन I में दी गई जानकारी अकेले या कथन II में दी गई जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।

(e) कथन I और II मिलाकर प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।   

Q1. वस्तु का क्रय मूल्य कितना होगा?

          I.  वस्तु क्रय मूल्य से 50% अधिक अंकित की जाती है और दी गयी छूट, वस्तु पर हुई हानि से 400 रु. अधिक है। 

         II. वस्तु पर दी गयी छूट का वस्तु के विक्रय मूल्य से अनुपात 21 : 39 है और वस्तु पर हुई हानि 20 रु. है। 

Q2. शंकु का आयतन ज्ञात कीजिए।

          I. शंकु की तिर्यक ऊँचाई 35 सेमी है और शंकु का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 2310 वर्ग सेमी है।

         II. शंकु की ऊँचाई, शंकु की त्रिज्या से 7 सेमी अधिक है 

Q3. एक बैग में 6 लाल गेंदें , x  हरी गेंदें और 4 सफेद गेंदें हैं। बैग में हरे रंग की गेंदों की संख्या ज्ञात कीजिए।

          I. जब 2 गेंदों को बैग से यादृच्छिक रूप से निकाला जाता है, तो दोनों गेंदों की हरे होने की प्रायिकता 2/21 है।

         II. जब 2 गेंदें को बैग से यादृच्छिक रुप से निकाला जाता है, तो 1 गेंद की लाल और 1 गेंद की सफेद होने की प्रायिकता 8/35 है।

Q4. एक कार्य को A, B और C मिलकर, 9 दिनों में पूरा कर सकते हैं। A द्वारा अकेले सम्पूर्ण कार्य को करने के लिए लिये गये दिनों की संख्या। 

          I. समान कार्य B और C मिलकर 12 दिनों में पूरा कर सकते हैं।

         II. B, समान कार्य 20 दिनों में पूरा कर सकता है और C, A से 20% अधिक कार्यकुशल है।

Q5. शांत जल में नाव की गति ज्ञात कीजिए।

          I. एक नाव धारा के प्रतिकूल में 40 किमी और धारा के अनुकूल में 60 किमी तय करने के लिए 8 घंटे लेती है। 

         II. शांत जल में नाव की गति का धारा की गति से अनुपात 7 : 3 है।

Directions (6-10): नीचे दिए प्रश्नों में एक प्रश्न और दो कथन I और II दिए गए हैं। आपको यह निर्धारित करना है कि कथन में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। दोनों कथनों को पढ़िए और उसके अनुसार उत्तर दीजिये:

(a) कथन I में दी गई जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दी गई जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।

(b) कथन II में दी गई जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दी गई जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।

(c) दोनों कथनों एक साथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक है, लेकिन कोई भी कथन अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।

(d) या तो कथन I में दी गई जानकारी अकेले या कथन II में दी गई जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।

(e) कथन I और II मिलाकर प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।   

Q6. शांत जल में नाव की गति क्या होगी?

I. धारा के अनुकूल नाव की गति का धारा के प्रतिकूल गति से अनुपात 16:9 है।

II. नाव धारा के अनुकूल में 2.5 घंटे में 80 किमी की दूरी तय करती है।

Q7. वर्ग का क्षेत्रफल क्या होगा?

I. वर्ग की भुजा, उस आयत की चौड़ाई के बराबर है, जिसका क्षेत्रफल और परिमाप क्रमशः 416 वर्ग सेमी और 84 सेमी है और लंबाई, चौड़ाई से अधिक है।

II. आयत की लंबाई का चौड़ाई से अनुपात 13:8 है।

Q8. R का मान ज्ञात कीजिए।

I. समीर ने 2 वर्षों के लिए क्रमशः साधारण ब्याज पर R% प्रति वार्षिक दर से  और चक्रवृद्धि ब्याज पर R% प्रति वार्षिक दर से प्रत्येक पर 5000 रुपये का निवेश किया। प्राप्त कुल चक्रवृद्धि ब्याज, उसके द्वारा प्राप्त कुल साधारण ब्याज से 112.5 रुपये अधिक है।

II. अनुराग ने 2 वर्षों के लिए साधारण ब्याज पर R% प्रति वार्षिक दर से X रुपये और 3 वर्षों के लिए साधारण ब्याज पर (R+5)% प्रति वार्षिक दर से 4000 रुपये का निवेश किया। उसके द्वारा प्राप्त कुल ब्याज 4200 रुपये है।

Q9. वस्तु को बेचने पर दुकानदार द्वारा अर्जित लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

I. एक वस्तु के क्रय मूल्य का एक वस्तु के अंकित मूल्य से अनुपात 4:7 है और वस्तु पर दी गई छूट का वस्तु पर अर्जित लाभ से अनुपात 49:11 है।

II. वस्तु पर दी गई छूट, वस्तु पर अर्जित लाभ से 190 रुपये अधिक है।

Q10. वर्ष के अंत में C का लाभ हिस्सा ज्ञात कीजिए।

I. A, B और C ने एक साझेदारी व्यवसाय में 1 वर्ष के लिए 12:11:18 के अनुपात में निवेश किया। वर्ष के अंत में A और C के लाभ हिस्से के बीच का अंतर 7800 रुपये है।

II. C, D & F ने एक साझेदारी व्यवसाय में 5:8:2 के अनुपात में निवेश किया और C, D & F के निवेश की अवधि 6 महीने, 4 महीने और 12 महीने है। वर्ष के अंत में F का लाभ हिस्सा 18720 रुपये है।

IBPS Clerk प्रीलिम्स क्वांट क्विज : 22nd October – Data Sufficiency and Quantity Based | Bankersadda Hindi_2.1
IBPS Clerk प्रीलिम्स क्वांट क्विज : 22nd October – Data Sufficiency and Quantity Based | Bankersadda Hindi_3.1




SOLUTIONS:

IBPS Clerk प्रीलिम्स क्वांट क्विज : 22nd October – Data Sufficiency and Quantity Based | Bankersadda Hindi_4.1
IBPS Clerk प्रीलिम्स क्वांट क्विज : 22nd October – Data Sufficiency and Quantity Based | Bankersadda Hindi_5.1
IBPS Clerk प्रीलिम्स क्वांट क्विज : 22nd October – Data Sufficiency and Quantity Based | Bankersadda Hindi_6.1
IBPS Clerk प्रीलिम्स क्वांट क्विज : 22nd October – Data Sufficiency and Quantity Based | Bankersadda Hindi_7.1
IBPS Clerk प्रीलिम्स क्वांट क्विज : 22nd October – Data Sufficiency and Quantity Based | Bankersadda Hindi_8.1
IBPS Clerk प्रीलिम्स क्वांट क्विज : 22nd October – Data Sufficiency and Quantity Based | Bankersadda Hindi_9.1
IBPS Clerk प्रीलिम्स क्वांट क्विज : 22nd October – Data Sufficiency and Quantity Based | Bankersadda Hindi_10.1
IBPS Clerk प्रीलिम्स क्वांट क्विज : 22nd October – Data Sufficiency and Quantity Based | Bankersadda Hindi_11.1
IBPS Clerk प्रीलिम्स क्वांट क्विज : 22nd October – Data Sufficiency and Quantity Based | Bankersadda Hindi_12.1
IBPS Clerk प्रीलिम्स क्वांट क्विज : 22nd October – Data Sufficiency and Quantity Based | Bankersadda Hindi_13.1

Quantitative Aptitude Quiz For IBPS Clerk Prelims 2021- 19th October_120.1

Click Here to Register for Bank Exams 2021 Preparation Material

Quantitative Aptitude Quiz For IBPS Clerk Prelims 2021- 19th October_130.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me