Bankersadda Hindi   »   IBPS Clerk प्रीलिम्स क्वांट क्विज 2021-...

IBPS Clerk प्रीलिम्स क्वांट क्विज 2021- 3 अगस्त – Profit & Loss, Simple Interest & Compound Interest

IBPS Clerk प्रीलिम्स क्वांट क्विज 2021- 3 अगस्त – Profit & Loss, Simple Interest & Compound Interest | Bankersadda Hindi_1.1


TOPIC: Profit & Loss, Simple Interest & Compound Interest

Q1. जब एक वस्तु को इसके वास्तविक विक्रय मूल्य के 4/5   पर बेचा जाता है तो 20% का लाभ प्राप्त होता है। समान वस्तु को इसके वास्तविक विक्रय मूल्य पर बेचे जाने पर लाभ % ज्ञात कीजिये।

(a) 15 %

(b) 20 %

(c) 25%

(d) 22 % 

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q2. 20000 रुपये की एक धनराशि को जब 2 वर्षों के लिए R% के साधारण ब्याज पर निवेश किया जाता है तो यह 24000 रुपये हो जाती है। यदि इसे (R+2)% पर निवेश किया जाता है तो 3 वर्षों में यह कितनी हो जाएगी?

(a) 27200

(b) 26300

(c) 25200

(d) 27400

(e) 28100

Q3. करण 50% बढाकर अंकित की गयी एक वस्तु को 20% की छूट पर खरीदता है लेकिन उसे ज्ञात होता है कि वस्तु खराब है तो वह उसे वापिस करने का निर्णय लेता है लेकिन दुकानदार उसे उसके भुगतान किये गये मूल्य का केवल 90% देता है। इस पूर्ण लेनदेन में दुकानदार का लाभ/हानि ज्ञात कीजिए। 

(a)  8

(b)  10 

(c) 12 

(d)  15 

(e) इनमें से कोई नहीं

Q4. एक x रु. की धनराशि को 3 वर्षों के लिए 10% साधारण ब्याज पर निवेश किया गया था। यदि समान राशि को समान अवधि के लिए 4% अधिक पर निवेश किया गया होता, तो इससे 120 अधिक रु. प्राप्त होते। 5x का मान (रु. में) ज्ञात कीजिए। 

(a) 5000

(b) 4800

(c) 3600

(d) 5500

(e) 4000

Q5. P रु की एक राशि को साधारण ब्याज पर 2 वर्ष के लिए 10 % पर निवेश किया जाता है। यदि समान राशि को x वर्षों के लिए 20% पर निवेश किया जाता, तो यह 200 रु अधिक प्राप्त होते है। ‘x’ ज्ञात कीजिए, यदि Px = 5000 है। (x का मान महीनों में दिया गया है)

(a) 12

(b) 18

(c) 15

(d) निर्धारित नहीं किया जा सकता 

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q6. साधारण ब्याज पर 8 वर्षों में 1400 रु. की राशि,  2408 रु. हो जाती है, तो अंतिम 4 वर्षों के लिए ब्याज दर ज्ञात कीजिए, यदि पहले 4 वर्षों के लिए ब्याज दर 12% वार्षिक है?  

(a) 8 %

(b) 10 %

(c) 6%

(d) 4 %

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q7. 2 बैग का क्रय मूल्य 4:5 के अनुपात में है और इन बैगों को क्रमशः 10% लाभ और 20% लाभ पर बेचा गया। संपूर्ण लेन-देन में समग्र लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

(a) 15 5/9%

(b) 12 5/9%

(c) 18 5/9%

(d) 14 5/9% 

(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता 

Q8.  साधारण ब्याज पर एक निश्चित दर पर 18 महीनों में 12000 रु की राशि 15000 रु हो जाती है। यदि साधारण ब्याज पर 30 महीने के लिए समान दर पर 5000 रुपये निवेश किए जाते है, तो राशि ज्ञात कीजिए।

(a) 7883.33 रु

(b) 7083.33 रु

(c) 7279.80 रु

(d) 7173.33 रु

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q9. वार्षिक रुप से संयोजित 10% वार्षिक दर पर 2 वर्ष के बाद राशि पर अर्जित ब्याज 672 रुपये है। साधारण ब्याज पर 14% वार्षिक दर पर 4 वर्ष बाद उसी राशि पर अर्जित ब्याज ज्ञात कीजिए।

(a) Rs 1792

(b) Rs 1864

(c) Rs 1912

(d) Rs 1754

(e) Rs 1720

Q10. यदि दुकानदार ने क्रय मूल्य से 60% ऊपर  वस्तु की कीमत को अंकित किया है और फिर क्रमशः 10% और 15% की दो क्रमिक छूट दी है, तो वस्तु बेचने पर दुकानदार का लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए। 

(a) 25.4%

(b) 22.4%

(c) 20%

(d) 28.5%

(e) 32%

Q11. जॉनी अपना लाभ क्रय मूल्य पर परिकलित करता है जबकि जिनी विक्रयमूल्य पर परिकलित करती है। यदि क्रयमूल्य सभी के लिए समान है और सभी व्यक्ति अपना लाभ 10% परिकलित करते हैं। तो विक्रयमूल्य का अनुपात ज्ञात कीजिए।

(a) 100:111

(b) 10:11

(c) 10:101

(d) 99:100 

(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता 

Q12.  साधारण ब्याज पर एक धनराशि 5 वर्षो में दोगुनी हो जाती है। तो वह समान दर पर कितने समय में स्वयं का 12 गुना हो जाएगी?(वर्षो में)

(a) 30

(b) 50

(c) 55

(d) 36

(e) इनमें से कोई नहीं

Q13. आकाश 10% के लाभ पर एक वस्तु बेचता है। यदि वह इसे 5% कम मूल्य पर खरीदता और 120 रु. अधिक में बेचता, तो उसे 20% का लाभ प्राप्त होता। उस वस्तु का क्रय मूल्य क्या है?

(a)Rs 2500

(b) Rs 4000

(c) Rs 3000

(d) Rs 3500

(e) Rs 2000

Q14. 4000 रु. की राशि को 2 वर्षों के लिए चक्रवृद्धि ब्याज की अर्धवार्षिक रूप से संयोजित, 20% वार्षिक दर पर निवेश किया जाता है, तो 2 वर्षों बाद प्राप्त की गयी ब्याज की कुल राशि ज्ञात कीजिये?

(a) Rs 1856.4

(b) Rs 1812.4

(c) Rs 1882.4

(d) Rs 1912.4

(e) इनमें से कोई नहीं

Q15. अनु ने 20% की छूट पर एक पर्स खरीदा, जो क्रय मूल्य से 30% अधिक अंकित था। एक ग्राहक को दो से अधिक पर्स खरीदने पर 10% अतिरिक्त छूट मिलती है। यदि अनु ऐसे 3 पर्स खरीदती है, तो दुकानदार का लाभ या हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए। 

(a) 4% हानि

(b) 4%  लाभ

(c) 6.4% लाभ

(d) 6.4% हानि

(e) इनमें से कोई नहीं 

Solutions

IBPS Clerk प्रीलिम्स क्वांट क्विज 2021- 3 अगस्त – Profit & Loss, Simple Interest & Compound Interest | Bankersadda Hindi_2.1

IBPS Clerk प्रीलिम्स क्वांट क्विज 2021- 3 अगस्त – Profit & Loss, Simple Interest & Compound Interest | Bankersadda Hindi_3.1

IBPS Clerk प्रीलिम्स क्वांट क्विज 2021- 3 अगस्त – Profit & Loss, Simple Interest & Compound Interest | Bankersadda Hindi_4.1

IBPS Clerk प्रीलिम्स क्वांट क्विज 2021- 3 अगस्त – Profit & Loss, Simple Interest & Compound Interest | Bankersadda Hindi_5.1

IBPS Clerk प्रीलिम्स क्वांट क्विज 2021- 3 अगस्त – Profit & Loss, Simple Interest & Compound Interest | Bankersadda Hindi_6.1

IBPS Clerk प्रीलिम्स क्वांट क्विज 2021- 3 अगस्त – Profit & Loss, Simple Interest & Compound Interest | Bankersadda Hindi_7.1

IBPS Clerk प्रीलिम्स क्वांट क्विज 2021- 3 अगस्त – Profit & Loss, Simple Interest & Compound Interest | Bankersadda Hindi_8.1

Click Here to Register for Bank Exams 2021 Preparation Material

IBPS Clerk प्रीलिम्स क्वांट क्विज 2021- 3 अगस्त – Profit & Loss, Simple Interest & Compound Interest | Bankersadda Hindi_9.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me