Bankersadda Hindi   »   IBPS Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज :...

IBPS Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज : 16th November – Puzzle & Seating Arrangement

IBPS Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज : 16th November – Puzzle & Seating Arrangement | Bankersadda Hindi_1.1

TOPIC: Puzzle & Seating Arrangement


Direction (1-5): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के  उत्तर दीजिए-

आठ व्यक्ति M, N, O, P, Q, R, S और  T एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर बैठे हैं लेकिन समान क्रम में हो यह आवश्यक नहीं है। उनमें से चार केंद्र की ओर उन्मुख हैं जबकि शेष चार मेज के केंद्र से बाहर की ओर उन्मुख हैं।

R और S के बीच दो व्यक्ति बैठे हैं, और दोनों एक दूसरे के विपरीत  दिशा की ओर उन्मुखहैं। P, R के ठीक दायें बैठा है। O और Q दोनों एक दूसरे के निकटतम पड़ोसी हैं और समान दिशा में उन्मुख हैं। P और S दोनों, O और Q के निकटतम पड़ोसी नहीं हैं। O और N दोनों एक दूसरे की ओर उन्मुख हैं। T,M के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा हैं,M जो S के विपरीत नहीं बैठा है।  

Q1. N के दाईं ओर से गिने जाने पर, Q और N के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(a) एक

(b) कोई नहीं 

(c) दो 

(d) तीन

(e) तीन से अधिक 

Q2. निम्नलिखित में से कौन M के विपरीत बैठा है? 

(a) O

(b) T

(c) P

(d) R

(e) N

Q3. निम्नलिखित पांच में से चार एक निश्चित तरीके से एक समान  हैं और इसलिए वे एक समूह बनाते हैं। निम्नलिखित में से कौन उस समूह से संबंधित नहीं है?

(a) Q, R

(b) O, N

(c) N, Q

(d) O, P

(e) R, S

Q4. P के सन्दर्भ में,T का स्थान क्या है? 

(a)दायें से दूसरा 

(b)बाएं से दूसरा 

(c)ठीक दाएं

(d)बाएं से तीसरा

(e)दायें से तीसरा

Q5. यदि O के बाईं ओर से गिने जाने पर, O और R के बीच बैठे व्यक्तियों की संख्या, ____के बाईं ओर से गिने जाने पर ___और M के बीच बैठे व्यक्तियों की संख्या के बराबर है?

(a) S  

(b) Q

(c) R

(d) P

(e) N

Directions (6-10): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

आठ व्यक्ति एक वर्गाकार मेज़ के चारों ओर इस प्रकार बैठे हैं कि चार व्यक्ति मेज़ के कोने पर बैठे हैं तथा अन्य चार व्यक्ति मेज़ के मध्य में बैठे हैं। कोने पर बैठे व्यक्ति केंद्र की ओर उन्मुख हैं तथा मध्य में बैठे व्यक्ति केंद्र से बाहर की ओर उन्मुख हैं। एना, डैनी के दायें से दूसरे स्थान पर बैठी है। फ्रेडरिक, बोनी के ठीक दायें बैठा है, बोनी जो कोने पर नहीं बैठा है। गैरी, एमा के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है, एमा जो मेज़ के मध्य में बैठा है। डैनी और चार्ली के मध्य दो व्यक्ति बैठे हैं। हेनरी,चार्ली का निकटतम पड़ोसी है।

Q6. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्ति, गैरी के दायें से तीसरे स्थान पर बैठे व्यक्ति के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है?

(a) फ्रेडरिक

(b) डैनी

(c) चार्ली

(d) हेनरी

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q7. निम्नलिखित पांच में से चार एक निश्चित प्रकार से एक समान हैं और इसलिए एक समूह का निर्माण करते हैं, निम्नलिखित में से कौन-सा एक उस समूह से संबंधित नहीं है? 

(a) हेनरी 

(b) गैरी 

(c) फ्रेडरिक

(d) डैनी

(e) एना

Q8. एना के दाईं ओर से गिने जाने पर, चार्ली और एना के मध्य बैठे व्यक्तियों की संख्या,  ______ के दाईं ओर से गिने जाने पर,बोनी और ________  के मध्य बैठे व्यक्तियों की संख्या के समान है?

(a) गैरी

(b) एमा

(c) फ्रेडरिक

(d) हेनरी 

(e) डैनी

Q9. निम्नलिखित में से कौन-सा असत्य है?

(a) चार्ली, गैरी के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। 

(b) एमा, डैनी के ठीक दायें बैठा है। 

(c)फ्रेडरिक, एना की ओर उन्मुख है। 

(d) बोनी, केंद्र से बाहर की ओर उन्मुख है।

(e) सभी सत्य हैं 

Q10. एमा के बाईं ओर से गिने जाने पर, एमा और हेनरी के मध्य कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(a)एक 

(b)कोई नहीं 

(c)तीन 

(d)दो 

(e)तीन से अधिक 

Direction (11-15): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

नौ व्यक्ति अर्थात् P1, P2, P3, P4, P5, P6, P7, P8 तथा P9 एक इमारत में नौ विभिन्न तलों पर रहते हैं। भूतल की संख्या 1 है, इससे ठीक ऊपर वाले तल की संख्या 2 है तथा इसी प्रकार शीर्ष तल तक है जिसकी संख्या 9 है(लेकिन आवश्यक नहीं कि समान क्रम में हों)। चार से अधिक व्यक्ति P4 से ऊपर रहते हैं। P6 तथा P1के मध्य तीन व्यक्ति रहते हैं, P1 जो P8 से नीचे रहता है। P2, P9 से ठीक ऊपर तथा P8 से ठीक नीचे रहता है। P3, P4 से नीचे तथा P5 से ऊपर रहता है। P5 तथा P7 के मध्य केवल एक व्यक्ति रहता है। 

Q11. P1 के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है?

(a)तीन व्यक्ति P1 से नीचे रहते हैं। 

(b) P1 तथा P9 के मध्य केवल एक व्यक्ति रहता है। 

(c)P1 समसंख्या वाले तल पर रहता है। 

(d)सभी सत्य हैं। 

(e) P1 से ऊपर चार व्यक्ति रहते हैं। 

Q12. निम्नलिखित पांच में से चार एक निश्चित प्रकार से एक समान हैं और इसलिए एक समूह का निर्माण करते हैं, निम्नलिखित में से कौन-सा एक उस समूह से संबंधित नहीं है? 

(a)P6-P8

(b)P1-P9

(c)P4-P7

(d)P2-P9

(e)P3-P5

Q13. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्ति शीर्ष तल पर रहता है?

(a)P1

(b)P6

(c)P9

(d)P8

(e)इनमें से कोई नहीं 

Q14. P4 तथा P5 के मध्य कितने व्यक्ति रहते हैं?

(a)दो

(b)तीन

(c)एक

(d)चार से अधिक

(e)चार

Q15. P8 से ऊपर रहने वाले व्यक्तियों की संख्या, ________ से नीचे रहने वाले व्यक्तियों की संख्या के समान है।

(a)P4

(b)P2

(c)P1

(d)P3

(e) इनमें से कोई नहीं

ALSO CHECK:

SOLUTIONS:

IBPS Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज : 16th November – Puzzle & Seating Arrangement | Bankersadda Hindi_2.1
IBPS Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज : 16th November – Puzzle & Seating Arrangement | Bankersadda Hindi_3.1

Reasoning Ability Quiz For IBPS Clerk Prelims 2021- 11th November_70.1

Click Here to Register for Bank Exams 2021 Preparation Material

Reasoning Ability Quiz For IBPS Clerk Prelims 2021- 11th November_80.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me