Bankersadda Hindi   »   IBPS Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज :...

IBPS Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज : 10th October – Revision Test

IBPS Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज : 10th October – Revision Test | Bankersadda Hindi_1.1

TOPIC:Revision
Test

Direction (1-5): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।  

आठ व्यक्ति A, B, C, D, E, F, G, और H एक पंक्ति में बैठे हैं, कुछ उत्तर की ओर जबकि कुछ दक्षिण की ओर उन्मुख हैं, लेकिन आवश्यक नहीं कि वे उसी क्रम में हों।

 C, F के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है, F जो पंक्ति के अंतिम छोर में से एक पर बैठा है। E और H के मध्य केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। B, D के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठे व्यक्ति के दाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। A, G के दाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है, G जो  C का एक निकटतम पड़ोसी है. G उत्तर की ओर उन्मुख है. D, A का निकटतम पड़ोसी नहीं है। C, F और A की विपरीत दिशा की ओर उन्मुख है. H, B के दाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठा है। E, G की समान दिशा की ओर उन्मुख है, G लेकिन H के विपरीत है।

Q1. G के बाएं से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?

(a) A

(b) H

(c) D

(d) B

(e) इनमें से कोई नहीं

Q2. निम्न में से कौन H  के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठे व्यक्ति के दाएं से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?

(a) B

(b) F

(c) A 

(d) G

(e) इनमें से कोई नहीं

Q3. कितने व्यक्ति उत्तर की ओर उन्मुख  हैं?

(a) एक 

(b) तीन से अधिक

(c) कोई नहीं

(d) दो

(e) तीन 

Q4. C के सन्दर्भ में, E किस स्थान पर है ?

(a) ठीक बाएं 

(b) दायें से तीसरा

(c) बाएं से दूसरा

(d) ठीक दायें 

(e) इनमें से कोई नहीं

Q5. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्ति D के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है?

(a) C

(b) G

(c) E

(d) F

(e) इनमें से कोई नहीं

Directions (6-8): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए.

रवि बिंदु R से अपनी यात्रा शुरू करता है और दक्षिण दिशा की ओर 5मी चलता है और बिंदु T पर पहुचता है. वह बाएं मुड़ता है और बिंदु Q पर पहुँचने के लिए 10मी चलता है. बिंदु Q से, वह दाएं मुड़ता है और बिंदु पर Y पहुचने के लिए वह 8मी चलता है. बिंदु Y से वह दाएं मुड़ता है और बिंदु Z पर पहुँचने के लिए वह 5मी चलता है.बिंदु Z से वह उत्तर दिशा की ओर चलना शुरू करता है और बिंदु X पर पहुँचने के लिए वह 11मी चलता है.

Q6. बिंदु T के संदर्भ में, बिंदु Y किस दिशा में है?

(a) उत्तर-पश्चिम

(b) उत्तर

(c) दक्षिण-पश्चिम

(d) दक्षिण

(e) इनमें से कोई नहीं

Q7. X और Q के मध्य न्यूनतम दूरी कितनी है?

(a) 5 मी

(b) 6 मी

(c) 4 मी

(d) 3 मी

(e) इनमें से कोई नहीं

Q8. यदि बिंदु D, बिंदु R के 4मी पूर्व में है तो बिंदु Z के संदर्भ में, बिंदु D किस दिशा में है?

(a) उत्तर

(b) उत्तर-पूर्व

(c) उत्तर-पश्चिम

(d) दक्षिण 

(e) इनमें से कोई नहीं

Q9. यदि दिया गया समीकरण T≥C>H≥Q<Y=G≥U≥ P=W>A निश्चित रूप से सत्य है तो निम्नलिखित में से कौन-सा निश्चित रूप से सत्य है?

(a) A≤U                           

(b) C ≥ Q         

(c) H > Y 

(d) Y=W 

(e) कोई सत्य नहीं है

Q10. यदि शब्द ‘Conference’ के सभी वर्णों को बाएं से दायें वर्ण क्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए तो कितने वर्णों के स्थान में कोई परिवर्तन नहीं आएगा?

(a) एक

(b) पाँच

(c) दो

(d) तीन 

(e) चार

Q11. गोपाल एक पंक्ति के बाएं छोर से 20 वें और गीतांश पंक्ति में दाएं छोर से 25 वें स्थान पर है. यदि वे अपना स्थान आपस में प्रतिस्थापित कर लेते हैं तो गीतांश दाएं छोर से 14 वें स्थान पर है. पंक्ति में कुल व्यक्तियों की संख्या ज्ञात कीजिए?

(a) 32

(b) 35

(c) 34

(d) 33

(e) इनमें से कोई नहीं

Directions (12-14): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्यन कीजिये और नीचे दिए गये प्रश्नों के उत्तर दीजिये.

छ: रस्सियों, A, B, C, D, E और F, में से प्रत्येक की लंबाई अलग है. D की लंबाई E से अधिक और B से कम है. A की लंबाई C से अधिक और B से कम है. F की लंबाई B से अधिक है. C की लम्बाई D से अधिक है. दूसरी सबसे लंबी रस्सी की लंबाई 16 मी है और तीसरी सबसे छोटी रस्सी की लंबाई 9 मी है. D की लंबाई 7 मी है. 

Q12. निम्नलिखित में से कौन-सी रस्सी तीसरी सबसे लंबी रस्सी है? 

(a) C

(b) B

(c) A

(d) D

(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता

Q13. E और B की लंबाई का योग कितना होगा? 

(a) 23 

(b) 24

(c) 21

(d) 25

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q14. कितनी रस्सियाँ F से लंबी है?

(a) एक 

(b)  दो

(c) तीन

(d) कोई नहीं

(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता

Q15. यदि ‘white black yellow’ को ‘mk bl po’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘Orange black white’ को ‘mk po gn’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है तो निम्नलिखित में से कौन सा ‘Black’ का कूट है?

(a) mk

(b) gn

(c) po

(d) इनमें से कोई नहीं

(e) या तो (a) या (c)

SOLUTIONS:

 

IBPS Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज : 10th October – Revision Test | Bankersadda Hindi_2.1

IBPS Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज : 10th October – Revision Test | Bankersadda Hindi_3.1


Reasoning Ability Quiz For IBPS Clerk/NIACL AO Prelims 2021- 5th October_110.1

Click Here to Register for Bank Exams 2021 Preparation Material

Reasoning Ability Quiz For IBPS Clerk/NIACL AO Prelims 2021- 5th October_120.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me